मातृत्व अवकाश छूट नहीं अधिकार, गोद ली गई बच्ची के लिए भी मिलेगी मैटरनिटी लीव
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कहा कि मातृत्व अवकाश कोई सुविधा नहीं, बल्कि महिला का मौलिक अधिकार है। कोर्ट ने रायपुर IIM में काम करने वाली एक महिला अधिकारी को 180 दिन की चाइल्ड एडॉप्शन लीव (गोद लिए गए बच्चे की छुट्टी) देने का आदेश दिया है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 07 मई 2025
361
0
...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कहा कि मातृत्व अवकाश कोई सुविधा नहीं, बल्कि महिला का मौलिक अधिकार है। कोर्ट ने रायपुर IIM में काम करने वाली एक महिला अधिकारी को 180 दिन की चाइल्ड एडॉप्शन लीव (गोद लिए गए बच्चे की छुट्टी) देने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

महिला अधिकारी की शादी 2006 में हुई थी, लेकिन उन्हें संतान नहीं हुई। 20 नवंबर 2023 को उन्होंने एक नवजात बच्ची को गोद लिया, जो सिर्फ 2 दिन की थी। उन्होंने 180 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन किया, ताकि वो बच्चे की देखभाल कर सकें।

लेकिन IIM ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उनकी पॉलिसी में इतनी छुट्टी का प्रावधान नहीं है। सिर्फ 60 दिन की परिवर्तित छुट्टी दी गई। बाद में राज्य महिला आयोग की सिफारिश के बाद 84 दिन की छुट्टी दी गई, लेकिन महिला अधिकारी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई।

सुनवाई में क्या कहा कोर्ट ने?

जस्टिस विभू दत्त गुरु की बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मातृत्व अवकाश किसी एक तरीके से मां बनने तक सीमित नहीं है। गोद ली गई संतान को भी उतनी ही देखभाल और प्यार की जरूरत होती है। जितनी अन्य। बच्चों की देखभाल के लिए होती है। पहली बार मां-बच्चे के बीच का रिश्ता बन रहा होता है, उसे किसी और पर नहीं छोड़ा जा सकता। महिला अधिकारी को शेष बची हुई 96 दिन की छुट्टी भी तुरंत दी जाए।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
खैरागढ़ में 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला सोरी ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रही 17 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली कमला सोरी ने आज पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
31 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ठंड, रात का तापमान 2–3 डिग्री तक गिरने के आसार
छत्तीसगढ़ में वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम जारी रहेगा, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। शुष्क और ठंडी हवा के प्रभाव से रात का तापमान गिर सकता है और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
30 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से लगे बीजापुर जिले के अन्नाराम और मरीमल्ला के घने जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर सुबह शुरू हुआ और कई घंटों तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही। मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
39 views • 2025-11-05
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 4,708 पदों पर शिक्षक भर्ती का ऐलान
लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4,708 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को आधिकारिक पत्र भेज दिया है।
103 views • 2025-11-05
Ramakant Shukla
बिलासपुर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई, 20 घायलों का चल रहा इलाज
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन (MEMU) एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
530 views • 2025-11-05
Ramakant Shukla
प्रदेश में तेजी से गिर रहा पारा, अंबिकापुर में 12.4 डिग्री दर्ज हुआ रात का तापमान
प्रदेश में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम जारी रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
84 views • 2025-11-05
Ramakant Shukla
बिलासपुर रेल हादसा, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख, कलेक्टर से वीडियो कॉल कर ली घटना की जानकारी
बिलासपुर रेल हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम ने बिलासपुर कलेक्टर से वीडियो कॉल के माध्यम से घटना की जानकारी ली और हर संभव सहायता व राहत कार्य के निर्देश दिए।
187 views • 2025-11-04
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा,मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 6 की मौत, कई घायल
बिलासपुर में भीषण रेल हादसा हो गया। यहां एक MEMU पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। यह हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
94 views • 2025-11-04
Ramakant Shukla
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत 80 पुलिसकर्मियों का तबादला
सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कुल 80 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।
57 views • 2025-11-04
Ramakant Shukla
नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (DRG) की टीम ने गोमगुड़ा क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर उसे ध्वस्त कर दिया। मौके से 17 रायफल, हथियार निर्माण की मशीनें, गन पार्ट्स और बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है।
114 views • 2025-11-04
...