ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत का बड़ा कदम, चीन के लिए सीधी उड़ानें अगले महीने से शुरू
ट्रंप द्वारा चीन पर नए टैरिफ लगाने के बाद भारत ने बड़ा ऐलान किया है। भारत से चीन के लिए सीधी फ्लाइट्स अगले महीने से शुरू होंगी, व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 22 hours ago
73
0
...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। उनके इस कदम की अब भारत कूटनीतिक तरीके से जवाब देने की तैयारी कर रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार भारत और चीन के बीच कोविड महामारी की वजह से बंद सीधी हवाई उड़ानें अगले महीने फिर से शुरू हो सकती हैं। इससे यह साफ है कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में कुछ सुधार हो रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, भारतीय सरकार ने एयर इंडिया और इंडिगो जैसी एयरलाइंस से कहा है कि वे चीन के लिए तुरंत उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार रहें।


कोविड काल के बाद दोनों देशों के बीच यह सर्विस बंद हो गई थी। इसके बाद 2020 में हुए गलवान संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो गए थे। भारत ने चीनी निवेश पर पाबंदियां लगाईं, चीन से आयात हो रही वस्तुओं पर सख्त निगरानी की। बता दें कि दोनों देशों के बीच हर महीने 539 सीधी उड़ानें हुआ करती थीं। जिनमें करीब सवा लाख यात्री सफर करते थे। इन फ्लाइट्स में एअर इंडिया, चाइना साउदर्न एयरलाइंस, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस जैसी कंपनियां शामिल थीं।


28 अगस्त को चीन जाएंगे पीएम मोदी


28 अगस्त को पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन में हिस्सा लेने चीन के तिआनजिन जाएंगे। साल 2018 के बाद पीएम मोदी पहली बार चीन जाएंगे। जहां उन्होंने SCO समिट में भाग लिया था। इस साल हो रहे समिट के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की भी संभावना है। इस बातचीत से दोनों देशों के बीच खराब हो रहे रिश्तों में सुधार हो सकता है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
पुरी: जगन्नाथ मंदिर को मिली धमकी ने बढ़ाई चिंता
पुरी के विश्वप्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर को लेकर मिली धमकी ने न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि पूरे देश को चिंता में डाल दिया है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का भी अद्वितीय उदाहरण है।
25 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
भारत के लिए लड़ाकू विमानों के इंजन बनाएगा दोस्त जापान!
अमेरिका के साथ जून 2023 में भारत ने GE F414 इंजन के घरेलू उत्पादन के लिए समझौता किया था। इस समझौते के तहत 80% तक टेक्नोलॉजी ट्रांसफर शामिल है, लेकिन मौजूदा भू-राजनीतिक हालात ने अमेरिका को लेकर भारत के विश्वास को बुरी तरह से कुचल दिया है।
23 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
अमेरिका ने भी माना- भारत झुकने वाला नहीं; ट्रंप के वित्त मंत्री तिलमिलाए
अमेरिकी सरकार ने भले ही भारत पर भारी-भरकम टैरिफ का एलान कर दिया है, लेकिन वे अभी भी भारत के साथ व्यापार समझौता करने के लिए छटपटा रहे हैं। हालांकि भारत अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है। इससे अमेरिका में एक खीझ है, जो वहां के वित्त मंत्री के बयान से साफ दिखाई दी है।
29 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
भारत का पाक सेना को करारा जवाब, उरी में BAT हमला किया नाकाम
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अपनी पहली बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई में भारत के खिलाफ बड़ा हमला करने की कोशिश की। भारतीय सेना ने 12-13 अगस्त की रात को उरी में LoC पर पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के एक हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।
29 views • 17 hours ago
Richa Gupta
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष व्यवस्था: मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी -डीएमआरसी
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी। इस बात की जानकारी बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से दी गई है।
71 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की वरिष्ठ अभिनेत्री बसंती चटर्जी का निधन
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के एक सम्मानित चेहरे और वरिष्ठ अभिनेत्री बसंती चटर्जी का निधन 13 अगस्त की रात कोलकाता में उनके घर हुआ। 88 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
76 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
अमित शाह ने अपने घर पर फहराया तिरंगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है जो देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है।
77 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
स्वतंत्रता दिवस 2025 : क्या नागरिक कर्तव्य-बोध का क्षरण हो रहा है?
भारत अपनी आज़ादी का 79वां वर्ष मना रहा है। तिरंगा लहराता है, देशभक्ति के गीत गूंजते हैं, और हर ओर गर्व की अनुभूति होती है। लेकिन इस उत्सव के शोर में एक गंभीर प्रश्न दब जाता है—क्या हमारे भीतर नागरिक कर्तव्यों का बोध धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है? क्या हम केवल अधिकारों की बात कर रहे हैं, और जिम्मेदारियों को भूलते जा रहे हैं?
87 views • 18 hours ago
Richa Gupta
ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत का बड़ा कदम, चीन के लिए सीधी उड़ानें अगले महीने से शुरू
ट्रंप द्वारा चीन पर नए टैरिफ लगाने के बाद भारत ने बड़ा ऐलान किया है। भारत से चीन के लिए सीधी फ्लाइट्स अगले महीने से शुरू होंगी, व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा।
73 views • 22 hours ago
Richa Gupta
यूपीएससी 1 अक्टूबर से मनाएगा शताब्दी वर्ष, सालभर होगा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 1 अक्टूबर 2025 से अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा। इस अवसर पर सालभर चलेंगे विविध शैक्षणिक व ऐतिहासिक कार्यक्रम।
70 views • 22 hours ago
...