ISRO-NASA का संयुक्त उपग्रह 30 जुलाई को होगा लॉन्च, आपदा प्रबंधन में देगा बड़ी मदद
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मिलकर एक अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह विकसित किया है, जिसे 30 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 28 जुलाई 2025
92
0
...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मिलकर एक अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह विकसित किया है, जिसे 30 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इस उपग्रह को भारत में निर्मित जीएसएलवी-एफ16 रॉकेट के जरिए 740 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा। यह उपग्रह खराब मौसम, बादलों और बारिश के बावजूद दिन-रात पृथ्वी की स्पष्ट तस्वीरें लेने में सक्षम होगा। इसका उपयोग भूस्खलन, प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन की निगरानी के लिए किया जाएगा।


इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने चेन्नई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह उपग्रह केवल भारत और अमेरिका ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए उपयोगी होगा। उन्होंने बताया कि इसरो फिलहाल 55 उपग्रहों का संचालन कर रहा है और आने वाले चार वर्षों में इन्हें तीन अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित करने की योजना है। नारायणन ने सूर्य के अध्ययन के लिए भेजे गए आदित्य एल1 मिशन की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह उपग्रह 26 जनवरी को 1.5 किलोग्राम वजन के साथ लॉन्च किया गया था और इसने सूर्य से जुड़े अहम डेटा इसरो को भेजे हैं, जिनका वैज्ञानिक विश्लेषण जारी है।


मानव मिशन की तैयारियों पर बात करते हुए नारायणन ने बताया कि इस साल दिसंबर में एक मानवरहित मिशन लॉन्च किया जाएगा। अगर यह सफल होता है, तो अगले साल दो और मानवरहित मिशन भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री की ओर से घोषित योजना के अनुसार, मार्च 2027 में भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए श्रीहरिकोटा में पहला प्रक्षेपण वाहन तैयार किया जा रहा है।


इसरो प्रमुख ने चंद्रयान-4 मिशन के प्रति भी उत्साह जताया। यह मिशन चंद्रमा की सतह से नमूने लाने के लिए होगा और इसरो इसे पूरी तरह सफल बनाने को प्रतिबद्ध है। इसके बाद चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान का संयुक्त प्रोजेक्ट होगा, जो चंद्रमा की सतह पर 100 दिनों तक काम करेगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
पीएम मोदी ने देवघर सड़क हादसे पर जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के देवघर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर दुख जताया है। झारखंड के देवघर में मंगलवार को एक बस हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत और 20 से अधिक के घायल होने की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
77 views • 9 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली में तेज बारिश से गर्मी से राहत, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी
दिल्ली में आज मंगलवार की सुबह तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
76 views • 10 hours ago
Richa Gupta
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया नियम, नियम तोड़ने पर कार्रवाई
महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल के नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आलोचना, सेल्फ‑प्रमोशन और गोपनीय जानकारी साझा करने जैसी गतिविधियों पर सख्त पाबंदी—उल्लंघन पर महाराष्ट्र सिविल सेवा नियम 1979 के तहत कार्रवाई।
72 views • 16 hours ago
Richa Gupta
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से मची तबाही, दो की मौत, दो लापता
हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी बारिश से दो लोगों की मौत हो चुकी है और दो अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
128 views • 16 hours ago
Richa Gupta
भूकंप से कांपे दो देश, बंगाल की खाड़ी में भी कंपन, रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता दर्ज
दो देशों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, बंगाल की खाड़ी में भी आया भूकंप। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई। जानें किस क्षेत्र में था केंद्र और क्या रहा असर।
56 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान बोले राजनाथ सिंह, 'पेंसिल टूटने पर ध्यान नहीं देना चाहिए, एग्जाम का रिजल्ट मायने रखता है'
लोकसभा में सोमवार दोपहर 2:05 बजे से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा, हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा।
36 views • 2025-07-28
Richa Gupta
हेपेटाइटिस के खिलाफ मजबूती से आगे बढ़ रहा भारत : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज सोमवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर कहा कि भारत इस खतरनाक बीमारी के खिलाफ मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
84 views • 2025-07-28
Richa Gupta
ISRO-NASA का संयुक्त उपग्रह 30 जुलाई को होगा लॉन्च, आपदा प्रबंधन में देगा बड़ी मदद
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मिलकर एक अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह विकसित किया है, जिसे 30 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा।
92 views • 2025-07-28
Sanjay Purohit
पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा एनकाउंटर में ढेर
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला दिया था। इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान गई थी। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी थी। अब भारतीय सुरक्षा बलों को इस मिशन में बड़ी सफलता मिली है।
95 views • 2025-07-28
Ramakant Shukla
ऑपरेशन महादेव, पहलगाम हमले से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकी मुठभेड़ में ढेर
श्रीनगर के लिडवास इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है, जिन पर हाल ही में हुए पहलगाम हमले में शामिल होने का शक है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये आतंकी संगठन टीआरएफ से जुड़े थे।
46 views • 2025-07-28
...