


हिंदू धर्म में करवा चौथ को सबसे पावन और भावनात्मक व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। यानी पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत का पालन करती हैं।
वर्ष 2025 में करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे शुरू होकर 10 अक्टूबर की रात 7:38 बजे तक रहेगी। इस हिसाब से व्रत 10 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।
करवा चौथ का सबसे प्रतीक्षित क्षण होता है चंद्रोदय, जब महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं।
MP के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय
भोपाल
राजधानी भोपाल में रात 8:26 बजे चंद्रमा के दर्शन होंगे। महिलाएं इस समय चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत खोल सकती हैं।
इंदौर
इंदौर में चांद के दर्शन का अनुमानित समय रात 8:33 बजे रहेगा।
उज्जैन
महाकाल की नगरी उज्जैन में चंद्रमा रात 8:15 बजे उदय होगा।
ग्वालियर
ग्वालियर में चंद्रोदय का समय लगभग रात 7:54 बजे रहेगा। हालांकि मौसम की स्थिति के अनुसार यह समय थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है।
जबलपुर
जबलपुर में चांद के दर्शन रात 8:06 बजे के आसपास होंगे।