26 अक्टूबर से जबलपुर से दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट
जबलपुर-दिल्ली-जबलपुर रूट पर इंडिगो 26 अक्टूबर से एयरबस शुरू करने जा रही है। इसे मिलाकर शहर से दिल्ली जाने और वापसी के लिए रोजाना दो फ्लाइट मिल सकेंगी।


Sanjay Purohit
Created AT: 7 hours ago
79
0

जबलपुर-दिल्ली-जबलपुर रूट पर इंडिगो 26 अक्टूबर से एयरबस शुरू करने जा रही है। इसे मिलाकर शहर से दिल्ली जाने और वापसी के लिए रोजाना दो फ्लाइट मिल सकेंगी। वर्तमान में इस रूट पर दो फ्लाइट संचालित हो रही थीं। इसमें से एक सप्ताहिक थी। विमान सेवा शुरू होने के बाद ट्रेवलर्स का ग्राफ बढ़ेगा।
एलायंस के पास विमानों का टोटा
एलायंस एयर ने पूर्व में इस रूट पर नियमित विमान सेवा शुरू की थी। विमानों की कमी के कारण सप्ताह में केवल रविवार और बुधवार को ही दिल्ली जाने के लिए एलायंस एयर की एक लाइट है। वहीं दिल्ली से जबलपुर आने का भी यही हाल है। 26 अक्टूबर से एलायंस एयर ने भी समय में परिवर्तन किया है। नए टाइम टेबल के अनुसार विमान सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। वापसी में गुरुवार को दिल्ली से जबलपुर आएगा।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम