MP में बन रहा पॉवर और रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन
MP में निवेश के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत प्रदेश के मोहासा बाबई इंडस्ट्रियल जोन में निवेश की कोशिश की जा रही है। सीएम मोहन यादव इसके लिए अब मुंबईकरों को लुभाएगे।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 4 hours ago
50
0
...

MP में निवेश के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत प्रदेश के मोहासा बाबई इंडस्ट्रियल जोन में निवेश की कोशिश की जा रही है। सीएम मोहन यादव इसके लिए अब मुंबईकरों को लुभाएंगे। यहां पॉवर और रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन सहित विभिन्न सेक्टर्स में निवेश पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। मुंबई में सीएम मोहन यादव का आज बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मैक्सिको, सिंगापुर, कनाडा और इटली जैसे देशों के कॉन्सुल जनरल भी शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां देश-विदेश के उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। इसके लिए होटल ट्राइडेंट, नरीमन पॉइंट मुंबई में इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन पॉवर एंड रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग एंड वाइट गुड्स इन मध्यप्रदेश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में उभर रहे औद्योगिक अवसरों से निवेशकों को अवगत कराने के उद्देश्य से यह सत्र रखा गया है। मुंबई में इंटरएक्टिव सेशन में खास तौर पर नर्मदापुरम के मोहासा-बाबई में विकसित किए जा रहे पॉवर एवं रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन में निवेश की कोशिश की जाएगी। इस औद्योगिक क्षेत्र में जमीन आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
अश्लील वीडियो बनाकर TI को ब्लैकमेल करने वाली ASI बर्खास्त
टीआई हाकमसिंह पंवार शूट एंड सुसाइड केस में फंसी महिला एएसआई रंजना खांडे को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय जांच में उन पर टीआई को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप साबित हुए हैं।
63 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में श्री कृष्ण स्वरूप में सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर मे कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि गुरुवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
19 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह, प्रसून जोशी होंगे सम्मानित
देश के सुप्रसिद्ध हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण को लेकर मध्यप्रदेश के खंडवा में तैयारियां की जा रही हैं। आगामी 13 और 14 अक्तूबर को खंडवा मिनी रूपहली नगरी के रूप में दिखाई देगा।
19 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
इंदौर में मेट्रो का 17 किलोमीटर का ट्रायल रन, अब रेडिसन चौराहा तक संचालन संभव
अभी मेट्रो के तीन स्टेशन पूरी तरह तैयार नहीं हुए है। इस कारण रेडिसन चौराह तक मेट्रो की सवारी शहरवासी टिकट लेकर नहीं कर सकते है। चार माह के भीतर तीनों स्टेशन तैयार हो जाएंगे। इसके बाद फिर मेट्रो कार्पोरेशन कमर्शियल रन कीअनुमति लेगी।
21 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
136 दिन बाद पारा 20 डिग्री लुढ़का, मानसून की विदाई से पहले ठंड की दस्तक
शहर से मानसून की विदाई भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन हल्की सर्दी दस्तक देने लगी है। रात में और अल सुबह अब फिजा में ठंडक घुलने लगी है। हवा का रुख भी अब धीरे-धीरे बदलने लगा है।
60 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
भोपाल में PWD के पूर्व चीफ इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा
MP की राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर में लोकायुक्त की टीम ने पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के घर पर छापामार कार्रवाई की है।
62 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
26 अक्टूबर से जबलपुर से दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट
जबलपुर-दिल्ली-जबलपुर रूट पर इंडिगो 26 अक्टूबर से एयरबस शुरू करने जा रही है। इसे मिलाकर शहर से दिल्ली जाने और वापसी के लिए रोजाना दो फ्लाइट मिल सकेंगी।
65 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
MP में बन रहा पॉवर और रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन
MP में निवेश के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत प्रदेश के मोहासा बाबई इंडस्ट्रियल जोन में निवेश की कोशिश की जा रही है। सीएम मोहन यादव इसके लिए अब मुंबईकरों को लुभाएगे।
50 views • 4 hours ago
Richa Gupta
MP कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, कई जिला प्रभारी बदले गए
मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव किए गए है। कई जिलों के जिला प्रभारी बदले गए। काम नहीं करने वाले जिला प्रभारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
81 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के 17 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 10 शहरों में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे
वर्तमान में मध्यप्रदेश के मौसम पर कोई खास सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है। इसके चलते प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां लगभग थम सी गई हैं। इधर, हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
100 views • 8 hours ago
...