


देश के सुप्रसिद्ध हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण को लेकर मध्यप्रदेश के खंडवा में तैयारियां की जा रही हैं। आगामी 13 और 14 अक्तूबर को खंडवा मिनी रूपहली नगरी के रूप में दिखाई देगा। यहां राष्ट्रीय स्तर के इस समारोह में सिनेमा जगत की कई हस्तियां जुटेंगी।
इस बार किशोर सम्मान प्रख्यात गीत लेखक प्रसून जोशी को दिया जा रहा है। वहीं, हेमंत कुमार आर्केस्ट्रा टीम भी खंडवा आ रही है। इसके साथ हीकुछ बड़े चेहरे भी खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। खंडवा वैसे तो मध्य तबके का शहर है, लेकिन बीते कई दशकों से इसकीख्याती हर विधा में है। आजादी का आंदोलन अखबारों का निकलना, फिल्म इंडस्ट्री को अशोक कुमार जैसा पहला सुपरस्टार खंडवा से निकलना, राजनीति में मुख्यमंत्री जैसे ओहदे पर खंडवा से किसी व्यक्तित्व का पहुंचना।
किशोर सम्मान अलग-अलग विधाओं में श्रेष्ठ हस्तियों को दिया जाएगा। इसके लिए दीर्घ साधना और उपलब्धियों के आधार पर निर्देशक, अभिनेता, पट कथाकार और गीत लेखक का चयन क्रमश: किया जाता है। इस मौके पर संगीत निशा का आयोजन भी होता है। इसी के चलते प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन, खंडवा के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान का आयोजन 13-14 अक्तूबर को पुलिस ग्राउंड, खंडवा में किया जाएगा।