136 दिन बाद पारा 20 डिग्री लुढ़का, मानसून की विदाई से पहले ठंड की दस्तक
शहर से मानसून की विदाई भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन हल्की सर्दी दस्तक देने लगी है। रात में और अल सुबह अब फिजा में ठंडक घुलने लगी है। हवा का रुख भी अब धीरे-धीरे बदलने लगा है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 7 hours ago
72
0
...

शहर से मानसून की विदाई भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन हल्की सर्दी दस्तक देने लगी है। रात में और अल सुबह अब फिजा में ठंडक घुलने लगी है। हवा का रुख भी अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। शहर में मंगलवार की रात ठंडक भरी रही और शहर का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री पर पहुंच गया।

136 दिन बाद गिरा तापमान, अब बढ़ेगी ठंड

पिछले 136 दिनों के बाद रात का तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंचा है। आने वाले दिनों में भी ठंडक में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। मानसून सीजन समाप्त हो गया है और इस समय पोस्ट मानसून सीजन चल रहा है, हालांकि अभी शहर से मानसून विदा नहीं हुआ है, लेकिन अभी जो परिस्थितियां बन रही हैं। उसके अनुसार आने वाले दो तीन दिनों में शहर से मानसून विदा हो सकता है। इस समय कोई खास सिस्टम नहीं है, इसलिए मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।

तापमान में हल्की गिरावट

शहर में पिछले दो तीन दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, बारिश नहीं हो रही है। दिन में धूप खिल रही है, वहीं तापमान में भी मामूली उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबंधित कफ़ सिरप से जुड़े किसी दोषी को छोड़ेगी नहीं -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रतिबंधित कफ सिरप का उपयोग किए जाने के मामले से संबंधित किसी भी दोषी को मध्यप्रदेश सरकार नहीं छोड़ेगी। अभी तमिलनाडु की दवा कंपनी के जिम्मेदार लोगों को दबोचा गया है और उनकी गिरफ्तारी हुई है। मध्यप्रदेश सरकार मानवीय और प्रशासनिक दोनों आधार पर कार्रवाई जारी रखेगी।
31 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रभावित बच्चों के स्वास्थ्य का हालचाल जानने पहुंचे नागपुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नागपुर स्थित एम्स, जीएमसी और न्यू हेल्थ सिटी अस्पताल पहुंचकर छिंदवाड़ा और बैतूल जिले के किडनी संक्रमित बच्चों के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
20 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल-इंदौर-जबलपुर समेत MP के बड़े शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानिए चंद्रोदय का सटीक समय
हिंदू धर्म में करवा चौथ को सबसे पावन और भावनात्मक व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। यानी पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत का पालन करती हैं।
32 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
अश्लील वीडियो बनाकर TI को ब्लैकमेल करने वाली ASI बर्खास्त
टीआई हाकमसिंह पंवार शूट एंड सुसाइड केस में फंसी महिला एएसआई रंजना खांडे को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय जांच में उन पर टीआई को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप साबित हुए हैं।
91 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में श्री कृष्ण स्वरूप में सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर मे कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि गुरुवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
31 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह, प्रसून जोशी होंगे सम्मानित
देश के सुप्रसिद्ध हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण को लेकर मध्यप्रदेश के खंडवा में तैयारियां की जा रही हैं। आगामी 13 और 14 अक्तूबर को खंडवा मिनी रूपहली नगरी के रूप में दिखाई देगा।
27 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
इंदौर में मेट्रो का 17 किलोमीटर का ट्रायल रन, अब रेडिसन चौराहा तक संचालन संभव
अभी मेट्रो के तीन स्टेशन पूरी तरह तैयार नहीं हुए है। इस कारण रेडिसन चौराह तक मेट्रो की सवारी शहरवासी टिकट लेकर नहीं कर सकते है। चार माह के भीतर तीनों स्टेशन तैयार हो जाएंगे। इसके बाद फिर मेट्रो कार्पोरेशन कमर्शियल रन कीअनुमति लेगी।
25 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
136 दिन बाद पारा 20 डिग्री लुढ़का, मानसून की विदाई से पहले ठंड की दस्तक
शहर से मानसून की विदाई भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन हल्की सर्दी दस्तक देने लगी है। रात में और अल सुबह अब फिजा में ठंडक घुलने लगी है। हवा का रुख भी अब धीरे-धीरे बदलने लगा है।
72 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
भोपाल में PWD के पूर्व चीफ इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा
MP की राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर में लोकायुक्त की टीम ने पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के घर पर छापामार कार्रवाई की है।
71 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
26 अक्टूबर से जबलपुर से दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट
जबलपुर-दिल्ली-जबलपुर रूट पर इंडिगो 26 अक्टूबर से एयरबस शुरू करने जा रही है। इसे मिलाकर शहर से दिल्ली जाने और वापसी के लिए रोजाना दो फ्लाइट मिल सकेंगी।
79 views • 7 hours ago
...