केंद्र सरकार खेलों के विकास को लेकर संकल्पित, खेलो भारत कॉन्क्लेव में बोले मनसुख मांडविया
खेलो भारत कॉन्क्लेव 2025 में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 6 hours ago
51
0
...

भारत सरकार के युवा और खेल मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को नई दिल्ली में ‘खेलो भारत कॉन्क्लेव’ को संबोधित किया। अपने संबोधन में मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नई दिल्ली में ‘खेलो भारत कॉन्क्लेव 2025’ को संबोधित किया, जहां राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ), एथलीट, कोच, कॉर्पोरेट और सरकार भारतीय खेलों के भविष्य को आकार देने के लिए एक साथ आए।”


केंद्रीय मंत्री मांडविया ने आगे लिखा, “मोदी सरकार ने हमेशा खेल विकास को बढ़ावा देते हुए खिलाड़ियों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। साहसिक प्रशासनिक सुधारों से लेकर पदक जीतने की रूपरेखा तक, जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की खोज से लेकर कॉर्पोरेट साझेदारी तक, भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का हमारा दृष्टिकोण स्पष्ट है।”


‘खेलो इंडिया’ केंद्र सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य एथलेटिक टूर्नामेंटों और बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की खोज करना और देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जनवरी 2018 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अखाड़े में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के पहले संस्करण का उद्घाटन किया था। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत तीन प्रकार के आयोजन शुरू किए गए हैं। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और खेलो इंडिया शीतकालीन गेम्स।


खेलो इंडिया स्कूल गेम्स को अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स के नाम से जाना जाता है। इसके अंतर्गत 22 खेल और पांच स्वदेशी खेल शामिल किए गए हैं। हर साल 1,000 बच्चों का चयन छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए किया जाता है और उन्हें पदक विजेता बनने और जमीनी स्तर पर खेलों के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
पहले S-400 मिसाइल अब रूसी तेल, क्या 'गुटनिरपेक्ष' भारत को अपने इशारे पर नचाना चाहते हैं नाटो देश
नाटो के महासचिव मार्क रुट्टे ने धमकी दी है कि भारत अगर रूस से तेल खरीदता रहा तो उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाया जाएगा। नाटो चीफ की इस धमकी पर भारत ने करारा जवाब दिया है। अमेरिका भी प्रतिबंध लगाने की धमकी दे रहा है।
9 views • 27 minutes ago
Ramakant Shukla
PM मोदी बोले- पटना बनेगा पुणे जैसा, मुंबई जैसा मोतिहारी होगा, गया में भी मिलेंगे गुरुग्राम जैसे रोजगार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले बिहार दौरे पर हैं. उन्होंने शुक्रवार को मोतिहारी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी की सरकारों ने हमेशा बिहार को लूटने का काम किया था, यह लोग बिहार से बदला ले रहे थे. पीएम मोदी ने करोड़ों रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि पटना को पुणे की तरह और गया को गुरुग्राम जैसा बनाएंगे.
10 views • 29 minutes ago
Sanjay Purohit
मोतिहारी से PM मोदी ने बिहार को दी 7200 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने बिहार के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
9 views • 38 minutes ago
Sanjay Purohit
भारतीय नर्स निमिषा प्रिया मामले में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
उच्चतम न्यायालय को शुक्रवार को सूचित किया गया कि यमन में हत्या के जुर्म में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी पर रोक लग गई है। केंद्र की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ को बताया कि इस मामले में ‘‘प्रयास जारी हैं।
11 views • 47 minutes ago
Richa Gupta
दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, बढ़ती उमस से बढ़ी बेचैनी
दिल्ली-NCR में मौसम में बदलाव के साथ ही उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के बाद तापमान और ह्यूमिडिटी में उछाल दर्ज किया गया है।
45 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
अमेरिका ने TRF को ग्लोबल टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन घोषित किया, भारत ने सराहा
भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन TRF को अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने का शुक्रवार को स्वागत किया। मंत्रालय ने कहा कि यह 2008 में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए मुंबई हमलों के बाद भारत में आम लोगों पर किया गया सबसे घातक हमला था।
13 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
नाटो प्रमुख को भारत का कड़ा जवाब, कहा- नहीं चलेंगे दोहरे मापदंड
भारत ने नाटो प्रमुख को दोहरे मापदंडों पर खरी-खरी सुनाई है। विदेश मंत्रालय ने रूस से व्यापारिक रिश्तों पर दी गई धमकी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मंत्रालय ने ऊर्जा जरूरतों को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि फैसले बाजार और वैश्विक हालातों के अनुसार लिए जाते हैं।
46 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब मामले में ट्रायल पर रोक लगाने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव से जुड़े लैंड फॉर जॉब घोटाले के ट्रायल पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह की बेंच ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया, जिसने पहले ही ट्रायल पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
43 views • 1 hour ago
Richa Gupta
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई
रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके योगदान की सराहना की है।
43 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
भारत की आकाश प्राइम बनाम अमेरिका की पैट्रियट मिसाइल, आसमान का कौन है असली पहरेदार?
एयर डिफेंस सिस्टम आधुनिक युद्ध में किस भी देश की वायुसेना की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं। अमेरिका, चीन, इजरायल, रूस, भारत और तुर्की जैसे देश लगातार अपनी एयर डिफेंस सिस्टम की क्षमता को मजबूत कर रहे हैं। हालांकि भारत इस क्षेत्र का नया खिलाड़ी है लेकिन काफी तेजी से अपने प्रतिद्वंदियों से मुकालबे की स्थिति में आ रहा है और इसी का सबूत है आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम। पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के दौरान आकाश अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चुका है और अब भारत ने आकाश प्राइम का भी टेस्ट कर लिया है।
45 views • 2 hours ago
...