गुलाबी साड़ी, सोने के गहने और सिंदूर… हरतालिका तीज पर कुछ इस तरह सजी मोनालिसा
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री मोनालिसा ने हरतालिका तीज के पावन अवसर पर अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका दिल जीत लिया।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 26 अगस्त 2025
13
0
...

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री मोनालिसा ने हरतालिका तीज के पावन अवसर पर अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका दिल जीत लिया। गुलाबी साड़ी, सुनहरे गहने और मांग में सिंदूर लगाए, मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने तीज के पर्व को पूरी श्रद्धा और पारंपरिक अंदाज़ में मनाया। तस्वीरों में वह भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती, सिंदूर भरती, और हाथों की मेहंदी दिखाती नजर आईं। उनके लुक में मंगलसूत्र, पायल, झुमके और महावर जैसे हर सुहागन के प्रतीक शामिल थे। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "तीज की शुभकामनाएं।" फैंस ने उनके इस पारंपरिक अंदाज़ की जमकर तारीफ की और कमेंट्स में उन्हें "गॉर्जियस" और "ट्रेडिशनल क्वीन" बताया।


भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज महिलाओं के लिए आस्था, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन विवाहिताएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। देशभर की महिलाओं की तरह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी कई नामी हस्तियों ने भी तीज मनाया।

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री मोनालिसा ने भी अपनी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।


पहली तस्वीर में मोनालिसा भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हैं और कैमरे की ओर हल्की मुस्कान के साथ देख रही हैं। दूसरी तस्वीर में मोनालिसा अपनी मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रही हैं, जो एक सुहागन के लिए बेहद खास प्रतीक माना जाता है।तीसरी तस्वीर में उन्होंने आंखें बंद कर भगवान का ध्यान लगाया हुआ है। इसके अलावा, चौथी तस्वीर में वह साड़ी का

पल्लू एक हाथ में पकड़कर कैमरे की ओर मुस्कुरा रही हैं। पांचवीं तस्वीर में वह अपने हाथों की मेहंदी दिखा रही हैं, जो गहरे रंग में रची हुई है।


इसके बाद की तस्वीरों में वह अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं, जिनमें से एक तस्वीर सिर्फ उनके पैरों की है। इस फोटो में उनके पैरों में सुंदर सी पायल और महावर नजर आ रही है, जो एक विवाहित स्त्री की पारंपरिक सजावट में बेहद अहम होता है। इन सभी तस्वीरों को पोस्ट करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, ''तीज की शुभकामनाएं।'' उनके इस पोस्ट पर फैंस और साथी कलाकारों ने जमकर

प्यार लुटाया। कई यूजर्स ने कमेंट्स में उन्हें 'गॉर्जियस' कहा, तो कुछ ने लिखा कि मोनालिसा ने हरतालिका तीज को और भी खास बना दिया। कुछ लोगों ने उनके पारंपरिक लुक की तारीफ भी की।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Entertainment/Fashion

See all →
Durgesh Vishwakarma
गुलाबी साड़ी, सोने के गहने और सिंदूर… हरतालिका तीज पर कुछ इस तरह सजी मोनालिसा
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री मोनालिसा ने हरतालिका तीज के पावन अवसर पर अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका दिल जीत लिया।
13 views • 2025-08-26
Durgesh Vishwakarma
Bigg Boss 19 में दिखी सलमान-अमाल की बॉन्डिंग, सलमान खान बोले - आप मेरे लिए हमेशा से लकी रहे हो...
Bigg Boss 19 में अमाल मल्लिक को देख सलमान बोले – ‘तुम नहीं जाओगे अंदर’। सलमान ने दी सलाह और कहा – ये लड़का अपने म्यूजिक में माहिर है।
13 views • 2025-08-25
Durgesh Vishwakarma
पतली मूंछ और ब्लैक गॉगल्स में नजर आए गोविंदा, नया लुक वायरल
मुंबई एयरपोर्ट पर अकेले स्पॉट हुए गोविंदा। ब्लैक गॉगल्स और पतली मूंछों में नया लुक वायरल। सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी दी है।
24 views • 2025-08-23
Sanjay Purohit
मनिका विश्वकर्मा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज
ग्लैमर और टैलेंट से सजी एक भव्य शाम में मणिका विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया। लगातार दूसरे साल राजस्थान की प्रतिभा ने यह खिताब जीता है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा ने उन्हें मंच पर ताज पहनाकर सम्मानित किया।
159 views • 2025-08-19
Sanjay Purohit
25 की हुईं 'वाइरल विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वरियर
7 साल पहले महज एक आंख विंक वाले वीडियो से रातोंरात मशहूर हुईं प्रिया प्रकाश वरियर एक बार फिर चर्चा में हैं। अब वे 25 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी मासूमियत और सादगी अब भी उतनी ही दिलकश है। इस बार उन्होंने कोई हाई-फैशन ड्रेस नहीं, बल्कि देसी अंदाज़ चुना।
84 views • 2025-08-18
Sanjay Purohit
मुंबई में हुए दही हांडी कार्यक्रम में थिरके गोविंदा, बांसुरी लेकर स्टेज पर पहुंचे एक्टर
आज 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व पर दही हांडी कार्यक्रम खास रौनक बिखेरता है। आज मुंबई में एक दही-हांडी कार्यक्रम में अभिनेता गोविंदा भी शामिल हुए।
56 views • 2025-08-16
Richa Gupta
रजनीकांत की 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, दो दिन में बंपर कमाई
इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। एक ओर है सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ और दूसरी ओर है ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’। दोनों ही सुपरस्टार की फिल्म के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला है।
89 views • 2025-08-16
Sanjay Purohit
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा संग पहुँचीं प्रेमानंद महाराज के दरबार में
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ शुक्रवार को संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुँचीं। पारंपरिक परिधान में सजे-धजे इस दंपत्ति ने महाराज से आशीर्वाद लिया और संक्षिप्त रूप से धार्मिक प्रवचन में भी हिस्सा लिया।
263 views • 2025-08-15
Sanjay Purohit
श्रीदेवी के जन्मदिन पर संस्कारी बेटी बन जाह्नवी ने निभाया वादा, हाफ साड़ी पहन पहुंचीं तिरुपति
श्रीदेवी अपने हर बर्थडे पर तिरुपति मंदिर जाकर आर्शीवाद लिया करती थीं। उनके बाद जाह्नवी कपूर इस परंपरा को निभा रही हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी बेटी ने खुद से वादा किया था कि वो हर साल तिरुपति जाएंगी।
123 views • 2025-08-14
Sanjay Purohit
तिरंगा कलर के आउटफिट्स से पाएं देशभक्ति का स्टाइलिश एहसास
हर साल की तरह इस बार भी 15 अगस्त को आप अपने लुक में कुछ नया और देशभक्ति से भरा अंदाज़ जोड़ सकते हैं। तिरंगे के तीन रंग – केसरिया, सफेद और हरा सिर्फ झंडे तक सीमित नहीं हैं। इन रंगों को आप अपने कपड़ों में भी शामिल कर सकते हैं।
70 views • 2025-08-13
...