MP कांग्रेस टैलेंट हंट समिति का गठन, नए प्रवक्ता होंगे चयनित
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रवक्ताओं के चयन के लिए 11 सदस्यीय टैलेंट हंट समिति बनाई। अभय तिवारी अध्यक्ष, युवा नेताओं को मिली जिम्मेदारी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 59 minutes ago
48
0
...

मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं के चयन के लिए ‘टैलेंट हंट’ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने 11 सदस्यीय टैलेंट हंट समिति का गठन किया है, जिसमें कई युवा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक का नाम समिति की सूची में नहीं है, जिससे संगठन में चर्चा तेज हो गई है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस मीडिया प्रमुख को समिति का चेयरमैन क्यों नहीं बनाया गया।


एमपी कांग्रेस ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी के निर्देशानुसार, प्रदेश प्रवक्ताओं के चयन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समिति का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से योग्य, प्रभावी और जनसंवेदनशील प्रवक्ताओं का चयन करना है, ताकि कांग्रेस पार्टी के विचार, नीतियां और जनता के मुद्दे मजबूती से प्रस्तुत किए जा सकें।


समिति के सदस्य:


अध्यक्ष:

अभय तिवारी, प्रभारी मीडिया एवं कम्युनिकेशन


सदस्य:


  1. अवनीश भार्गव, अध्यक्ष सेवा दल
  2. यश घनघोरिया, अध्यक्ष युवक कांग्रेस
  3. रीना बोरीसी, अध्यक्ष महिला कांग्रेस
  4. आयुषतोष चौकसे, अध्यक्ष भारतीय छात्र संगठन
  5. महेंद्र जोशी, प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम
  6. मेघा परमार, अध्यक्ष बाल कांग्रेस
  7. अभिनव बारोलिया, प्रवक्ता
  8. मिथुन अहिरवार, प्रवक्ता
  9. राहुल राज, प्रवक्ता
  10. आनंद जाट, प्रवक्ता


इस अवसर पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा


“कांग्रेस संगठन में प्रतिभाशाली और विचारशील साथियों को उचित अवसर देना हमारा संकल्प है। यह ‘टैलेंट हंट’ अभियान कांग्रेस के भविष्य के प्रवक्ताओं को पहचानने और उन्हें मंच देने का सशक्त माध्यम बनेगा।”

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
MP कांग्रेस टैलेंट हंट समिति का गठन, नए प्रवक्ता होंगे चयनित
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रवक्ताओं के चयन के लिए 11 सदस्यीय टैलेंट हंट समिति बनाई। अभय तिवारी अध्यक्ष, युवा नेताओं को मिली जिम्मेदारी।
48 views • 59 minutes ago
Richa Gupta
MP में दर्दनाक हादसा: सागर में पुलिस वैन और कंटेनर की टक्कर, 4 जवानों की मौत
सागर जिले के नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी कस्बे के पास बुधवार की सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कंटेनर और पुलिस वाहन आमने-सामने टकरा गए, जिसमें 4 पुलिसकर्मी शहीद हो गए और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
78 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों के खाते में आए 1500, CM डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर से जारी की 1857 करोड़ की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर के राजनगर में लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर सीएम ने लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर किए।
62 views • 3 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में इन इलाकों में 10 दिसंबर को रहेगी बिजली गुल
भोपाल के कई इलाकों में 10 दिसंबर को निर्धारित समय पर बिजली बंद रहेगी। जानें प्रभावित क्षेत्र और समय-सारणी ताकि तैयारी कर सकें।
60 views • 3 hours ago
Richa Gupta
सिंगरौली: धीरौली कोल ब्लॉक में पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का विरोध
सिंगरौली में धीरौली कोल ब्लॉक में पेड़ों की कटाई के खिलाफ कांग्रेस की हाई-लेवल टीम पहुंचेगी। आदिवासी, प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर स्थिति का जायजा लेगी।
69 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
उत्तरी सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठिठुरन, भोपाल, इंदौर सहित 8 जिलों में आज भी शीतलहर का अलर्ट
उत्तरी भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है और सर्द हवाएं पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मंगलवार को शहडोल प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिले शीतलहर की चपेट में रहे।
61 views • 3 hours ago
Richa Gupta
सेवा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारणी जारी
सेवा मतदाताओं की सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए नई संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
55 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
बुंदेलखंड धरा है हीरों और महावीरों की - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुंदेलखंड हीरों और महावीरों की धरती है। यह मंदिरों की नगरी है। उन्होंने कहा कि महाराज छत्रसाल के कार्य काल में बुंदेलखंड की महाविजय होती थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराजा छत्रसाल के शौर्य को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड के गौरव महाराज छत्रसाल की प्रतिमा और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का खजुराहो में अनावरण किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छतरपुर के राजनगर में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
63 views • 3 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरेवा शिल्पकार को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई
मध्यप्रदेश के बैतूल के भरेवा शिल्पकार बलदेव वाघमारे को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मान पर बधाई दी और गर्व व्यक्त किया।
54 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश में सबसे अधिक ठंड शहडोल में, 4 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा
उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ा दिया है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव शहडोल में देखा जा रहा है। लगातार तीन दिनों से शहडोल प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। रविवार, सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
55 views • 4 hours ago
...