उद्योगों के सहयोग से मध्यप्रदेश बनेगा अग्रणी राज्य: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को विकास की दृष्टि से सबसे अव्वल राज्य बनाने में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 07 अक्टूबर 2025
103
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को विकास की दृष्टि से सबसे अव्वल राज्य बनाने में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार और प्रदेश के नागरिकों के साथ उद्योग जगत के प्रयास आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सहयोगी होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र का नेतृत्व करते हुए वर्ष 2014 के बाद दृश्य बदल दिया है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए ऐसी नीतियों का निर्माण किया गया है जो विकास के द्वार खोलती हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार की शाम होटल कोर्टयार्ड मैरियट में "कैप्टन्स ऑफ इंडस्ट्री" कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों के 52 उद्यमियों को सम्मानित कर रहे थे। कार्यक्रम में उद्योग, व्यापार, रियल स्टेट और सेवा क्षेत्र में कार्य करने वाले उत्कृष्ट लीडर सम्मानित किए गए। यह कार्यक्रम नवदुनिया-नईदुनिया (दैनिक जागरण समूह) ने आयोजित किया, जो संस्थान के आयोजन का 13वां संस्करण था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सम्मानित उद्यमियों को बधाई दी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज पूरे विश्व के समक्ष यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की कार्य दक्षता, सजगता, नवाचार और कदम से कदम मिलाकर चलने की विशेषताओं से भारत की नई पहचान बन रही है। प्रधानमंत्री जी के चिंतन का दायरा व्यापक है। उन्होंने जीएसटी में कमी करने के साथ ही कर व्यवस्थाओं को सरल बनाने का ठोस कार्य किया है। यही कारण है कि आयकर का विवरण देने में उद्यामियों से लेकर आम नागरिकों तक सभी को बेहतर नीतियों का लाभ मिल रहा है। तकनीक का आवश्यक उपयोग भी हो रहा है। उद्यमशील लोगों को प्रोत्साहन मिल रहा है। उद्योगों को कर्म आधारित कार्य पद्धति अपनाने और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिलवाने के लिए समर्थ बनाया जा रहा है। पूर्व के वर्षों में जो अव्यवस्थाएं थीं, वे सुव्यवस्था में बदल चुकी हैं।


उद्योग जगत के बिना विकास की कल्पना नहीं


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग जगत के बिना राष्ट्र के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उद्यमी अलग-अलग सेक्टर्स में नया और बेहतर कार्य कर रहे हैं। उनके नई दुनिया बनाने के प्रयत्नों में नई दुनिया जैसे समाचार पत्रों से मिलने वाला प्रोत्साहन भी मायने रखता है। मध्यप्रदेश के अलग-अलग स्थानों के उद्यमियों को कैप्टन्स ऑफ इंडस्ट्री कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित किए जाने का कार्य महत्वपूर्ण और सराहनीय है। ऐसे विजनरी लीडर जो समर्पण, नवाचार और नेतृत्व से समाज के साथ ही अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान देते हैं। जीवन में अच्छा और सच्चा कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।


प्रारंभ में जागरण समूह के कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवेश गुप्त और सीईओ श्री संजय शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव का स्वागत किया। राज्य संपादक श्री सद्गुरु शरण अवस्थी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर नाद युग गुरूकुल इंदौर के कलाकारों ने नृत्य गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में श्री आशीष अग्रवाल, जनसम्पर्क आयुक्त श्री दीपक सक्सेना भी उपस्थित थे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबंधित कफ़ सिरप से जुड़े किसी दोषी को छोड़ेगी नहीं -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रतिबंधित कफ सिरप का उपयोग किए जाने के मामले से संबंधित किसी भी दोषी को मध्यप्रदेश सरकार नहीं छोड़ेगी। अभी तमिलनाडु की दवा कंपनी के जिम्मेदार लोगों को दबोचा गया है और उनकी गिरफ्तारी हुई है। मध्यप्रदेश सरकार मानवीय और प्रशासनिक दोनों आधार पर कार्रवाई जारी रखेगी।
41 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रभावित बच्चों के स्वास्थ्य का हालचाल जानने पहुंचे नागपुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नागपुर स्थित एम्स, जीएमसी और न्यू हेल्थ सिटी अस्पताल पहुंचकर छिंदवाड़ा और बैतूल जिले के किडनी संक्रमित बच्चों के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
25 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल-इंदौर-जबलपुर समेत MP के बड़े शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानिए चंद्रोदय का सटीक समय
हिंदू धर्म में करवा चौथ को सबसे पावन और भावनात्मक व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। यानी पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत का पालन करती हैं।
52 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
अश्लील वीडियो बनाकर TI को ब्लैकमेल करने वाली ASI बर्खास्त
टीआई हाकमसिंह पंवार शूट एंड सुसाइड केस में फंसी महिला एएसआई रंजना खांडे को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय जांच में उन पर टीआई को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप साबित हुए हैं।
103 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में श्री कृष्ण स्वरूप में सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर मे कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि गुरुवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
35 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह, प्रसून जोशी होंगे सम्मानित
देश के सुप्रसिद्ध हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण को लेकर मध्यप्रदेश के खंडवा में तैयारियां की जा रही हैं। आगामी 13 और 14 अक्तूबर को खंडवा मिनी रूपहली नगरी के रूप में दिखाई देगा।
31 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
इंदौर में मेट्रो का 17 किलोमीटर का ट्रायल रन, अब रेडिसन चौराहा तक संचालन संभव
अभी मेट्रो के तीन स्टेशन पूरी तरह तैयार नहीं हुए है। इस कारण रेडिसन चौराह तक मेट्रो की सवारी शहरवासी टिकट लेकर नहीं कर सकते है। चार माह के भीतर तीनों स्टेशन तैयार हो जाएंगे। इसके बाद फिर मेट्रो कार्पोरेशन कमर्शियल रन कीअनुमति लेगी।
27 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
136 दिन बाद पारा 20 डिग्री लुढ़का, मानसून की विदाई से पहले ठंड की दस्तक
शहर से मानसून की विदाई भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन हल्की सर्दी दस्तक देने लगी है। रात में और अल सुबह अब फिजा में ठंडक घुलने लगी है। हवा का रुख भी अब धीरे-धीरे बदलने लगा है।
79 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
भोपाल में PWD के पूर्व चीफ इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा
MP की राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर में लोकायुक्त की टीम ने पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के घर पर छापामार कार्रवाई की है।
80 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
26 अक्टूबर से जबलपुर से दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट
जबलपुर-दिल्ली-जबलपुर रूट पर इंडिगो 26 अक्टूबर से एयरबस शुरू करने जा रही है। इसे मिलाकर शहर से दिल्ली जाने और वापसी के लिए रोजाना दो फ्लाइट मिल सकेंगी।
83 views • 11 hours ago
...