जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करने वाला ही खिलाड़ी -CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खिलाड़ी वो है, जो जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करें। अपने पराक्रम और साहस से खेल के साथ जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफल हो। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण भी इस नाते उत्कृष्ट खिलाड़ी थे। उनका जीवन खिलाड़ियों सहित हम सभी के लिए प्रेरक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को रवीन्द्र भवन में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण और 38वें नेशनल गेम्स-2025 के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 5 hours ago
76
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खिलाड़ी वो है, जो जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करें। अपने पराक्रम और साहस से खेल के साथ जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफल हो। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण भी इस नाते उत्कृष्ट खिलाड़ी थे। उनका जीवन खिलाड़ियों सहित हम सभी के लिए प्रेरक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को रवीन्द्र भवन में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण और 38वें नेशनल गेम्स-2025 के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मध्यप्रदेश खेल के क्षेत्र में निरंतर उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह में सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मानित और पुरस्कृत खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ समूह चित्र भी निकलवाया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों ने पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व में प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश के खिलाड़ी अगले नेशनल गेम्स में और अच्छा प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान पर लायेंगे। सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की खिलाड़ियों के प्रति सजगता है कि उन्होंने हर विधानसभा में एक खेल स्टेडियम बनाने की पहल की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को समारोह में नेशनल गेम्स में प्रदेश को मिली ट्राफी भेंट की गई। समारोह में ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह, प्रमुख सचिव मनीष सिंह और उप सचिव अजय श्रीवास्तव उपस्थित थे। संचालक खेल एवं युवा कल्याण राकेश गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। संयुक्त संचालक बी.एल. यादव ने आभार माना।

विक्रम पुरस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक खिलाड़ी को 2-2 लाख रूपये की राशि के चेक दिये गये। शूटिंग खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर खरगौन, क्याकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) खिलाड़ी जान्हवी श्रीवास्तव भोपाल, तीरंदाजी खिलाड़ी रागिनी मार्को जबलपुर, कुश्ती खिलाड़ी शिवानी पवार छिंदवाड़ा, बॉक्सिंग खिलाड़ी श्रुति यादव भोपाल, जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य सागर, खोखो खिलाड़ी सचिन भार्गो देवास, हॉकी खिलाड़ी नीलू डाडिया मंदसौर, सॉफ्टबाल खिलाड़ी प्रवीण कुमार दवे इंदौर, शूटिंग (दिव्यांग श्रेणी) रूबिना फ्रांसिस जबलपुर और पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी अपूर्व दुबे इंदौर को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

एकलव्य पुरस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक लाख रूपये की राशि के चेक दिये गये। समारोह में शूटिंग खिलाड़ी रितुराज बुंदेला टीकमगढ़, क्याकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) खिलाड़ी भूमि बघेल महेश्वर, स्क्वैश खिलाड़ी कृष्णा मिश्रा इंदौर, फेंसिंग खिलाड़ी पूजा दांगी राजगढ़, रोइंग खिलाड़ी प्रभाकर सिंह राजावत ग्वालियर, सेलिंग खिलाड़ी नेहा ठाकुर देवास, तैराकी खिलाड़ी प्रखर जोशी इंदौर, एथलेटिक्स खिलाड़ी अर्जुन वास्कले खरगौन, कुश्ती खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत उज्जैन, हॉकी खिलाड़ी अंकित पाल ग्वालियर और पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी गौरव पचौरी मुरैना को एकलव्यत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विश्वामित्र एवं लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वामित्र पुरस्कार प्राप्त प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक प्रशिक्षक को 2-2 लाख रूपये की राशि के चेक दिये गये। सम्मान समारोह में क्याकिंग-कैनोइंग प्रशिक्षक पीजूष कांती बारोई भोपाल, तीरंदाजी प्रशिक्षक अशोक कुमार यादव जबलपुर और हॉकी प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा भोपाल को विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिम्नास्टिक के रतनलाल वर्मा उज्जैन को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित कर 2 लाख रूपये का चेक भी प्रदान किया गया।

38वें नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को दी गई 546 लाख की सम्मान निधि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मान समारोह में 38वें नेशनल गेम्स 2025 के 34 स्वर्ण पदक विजेता, 25 रजत और 23 कास्य पदक विजेता को भी सम्मानित किया। कुल 18 खेलों के 82 पदक विजेताओं को सम्मान स्वरूप कुल 5 करोड़ 46 लाख की राशि दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
विधानसभा में जन विश्वास संशोधन विधेयक 2025 समेत चार विधेयक प्रस्तुत, आज होगी चर्चा
विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य सरकार ने 'मध्य प्रदेश जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2025' सहित कुल चार विधेयक सदन में प्रस्तुत किए। इन विधेयक पर बुधवार को चर्चा का समय तय किया गया है।
42 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं : CM यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता और स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में जन-जन को शामिल करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित करने का निर्णय लिया है।
43 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल
श्रावण मास की द्वादशी तिथि पर बुधवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर में पारंपरिक भस्म आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु उमड़े।
40 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
विक्रम अवॉर्ड पर हाईकोर्ट का स्टे, समारोह से दो घंटे पहले आदेश जारी
हाईकोर्ट ने भावना डेहरिया को दिए जाने वाले विक्रम अवॉर्ड (स्पेशल एडवेंचर स्पोर्ट्स अवॉर्ड) पर रोक लगा दी है। पर्वतारोही मधुसूदन पाटीदार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह स्टे जारी किया।
44 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
अगले चार दिन 7-8-9 और 10 अगस्त ‘भारी बारिश’ से राहत, फिर होगी ‘तूफानी बारिश’
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी बारिश का दौर थमा हुआ है। अगले चार दिन 7-8-9 और 10 अगस्त तक भारी बारिश से राहत रहेगी लेकिन इसके बाद फिर से प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
50 views • 1 hour ago
Richa Gupta
प्रदेश में चलेगा सोलर पंप स्थापित करने का सघन अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा
प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक सघन अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान की समीक्षा करते हुए तेज़ कार्यान्वयन के निर्देश दिए।
54 views • 3 hours ago
Richa Gupta
पॉक्सो अधिनियम पर कार्यशाला 7 अगस्त को, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन 7 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे। कार्यशाला में बच्चों की सुरक्षा, कानून की चुनौतियाँ और जागरूकता पर चर्चा होगी।
57 views • 4 hours ago
Richa Gupta
मॉनसून सत्र का आज 8वां दिन, सदन में गूंजेगा किसानों का मुद्दा
मध्यप्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज 8वां दिन है। आज सदन में किसानों का मुद्दा गूंजेगा। नियम 142 के तहत कांग्रेस विधायक महेश परमार किसानों का मुद्दा उठाएंगे।
58 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में मानसून ब्रेक जैसे हालात, तीन-चार दिन बाद फिर शुरू होगी बारिश
मध्य प्रदेश में मानसून फिलहाल ब्रेक की स्थिति में है। मानसून की द्रोणिका अब हिमालय के तराई क्षेत्र के आसपास पहुंच गई है और कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इसी कारण से अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश में मानसून ब्रेक जैसा माहौल बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। 8 अगस्त के बाद मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है।
59 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करने वाला ही खिलाड़ी -CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खिलाड़ी वो है, जो जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करें। अपने पराक्रम और साहस से खेल के साथ जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफल हो। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण भी इस नाते उत्कृष्ट खिलाड़ी थे। उनका जीवन खिलाड़ियों सहित हम सभी के लिए प्रेरक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को रवीन्द्र भवन में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण और 38वें नेशनल गेम्स-2025 के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
76 views • 5 hours ago
...