पॉक्सो अधिनियम पर कार्यशाला 7 अगस्त को, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन 7 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे। कार्यशाला में बच्चों की सुरक्षा, कानून की चुनौतियाँ और जागरूकता पर चर्चा होगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 4 hours ago
57
0
...

लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पोक्सो अधिनियम) विषय पर जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 7 अगस्त (गुरुवार) को एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।


कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया तथा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री द्रविंद्र मोरे उपस्थित रहेंगे।


कार्यशाला में पूरे प्रदेश से महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पुलिस तथा जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पोक्सो अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों पर अधिकारियों को संवेदनशील बनाना और उन्हें विधिक जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान करना है। कार्यशाला में बाल संरक्षण के क्षेत्र में नीति निर्धारण से लेकर ज़मीनी कार्यान्वयन तक की प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने पर भी मंथन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
विधानसभा में जन विश्वास संशोधन विधेयक 2025 समेत चार विधेयक प्रस्तुत, आज होगी चर्चा
विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य सरकार ने 'मध्य प्रदेश जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2025' सहित कुल चार विधेयक सदन में प्रस्तुत किए। इन विधेयक पर बुधवार को चर्चा का समय तय किया गया है।
42 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं : CM यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता और स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में जन-जन को शामिल करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित करने का निर्णय लिया है।
43 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल
श्रावण मास की द्वादशी तिथि पर बुधवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर में पारंपरिक भस्म आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु उमड़े।
40 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
विक्रम अवॉर्ड पर हाईकोर्ट का स्टे, समारोह से दो घंटे पहले आदेश जारी
हाईकोर्ट ने भावना डेहरिया को दिए जाने वाले विक्रम अवॉर्ड (स्पेशल एडवेंचर स्पोर्ट्स अवॉर्ड) पर रोक लगा दी है। पर्वतारोही मधुसूदन पाटीदार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह स्टे जारी किया।
44 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
अगले चार दिन 7-8-9 और 10 अगस्त ‘भारी बारिश’ से राहत, फिर होगी ‘तूफानी बारिश’
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी बारिश का दौर थमा हुआ है। अगले चार दिन 7-8-9 और 10 अगस्त तक भारी बारिश से राहत रहेगी लेकिन इसके बाद फिर से प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
50 views • 1 hour ago
Richa Gupta
प्रदेश में चलेगा सोलर पंप स्थापित करने का सघन अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा
प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक सघन अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान की समीक्षा करते हुए तेज़ कार्यान्वयन के निर्देश दिए।
55 views • 3 hours ago
Richa Gupta
पॉक्सो अधिनियम पर कार्यशाला 7 अगस्त को, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन 7 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे। कार्यशाला में बच्चों की सुरक्षा, कानून की चुनौतियाँ और जागरूकता पर चर्चा होगी।
57 views • 4 hours ago
Richa Gupta
मॉनसून सत्र का आज 8वां दिन, सदन में गूंजेगा किसानों का मुद्दा
मध्यप्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज 8वां दिन है। आज सदन में किसानों का मुद्दा गूंजेगा। नियम 142 के तहत कांग्रेस विधायक महेश परमार किसानों का मुद्दा उठाएंगे।
58 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में मानसून ब्रेक जैसे हालात, तीन-चार दिन बाद फिर शुरू होगी बारिश
मध्य प्रदेश में मानसून फिलहाल ब्रेक की स्थिति में है। मानसून की द्रोणिका अब हिमालय के तराई क्षेत्र के आसपास पहुंच गई है और कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इसी कारण से अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश में मानसून ब्रेक जैसा माहौल बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। 8 अगस्त के बाद मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है।
59 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करने वाला ही खिलाड़ी -CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खिलाड़ी वो है, जो जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करें। अपने पराक्रम और साहस से खेल के साथ जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफल हो। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण भी इस नाते उत्कृष्ट खिलाड़ी थे। उनका जीवन खिलाड़ियों सहित हम सभी के लिए प्रेरक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को रवीन्द्र भवन में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण और 38वें नेशनल गेम्स-2025 के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
77 views • 5 hours ago
...