मुंबई में ड्रोन पर 30 दिन का बैन, जानें वजह और नियम
मुंबई में आज से अगले 1 महीने तक सभी प्रकार के उड़ने वाली वस्तुओं पर ड्रोन को उड़ाने पर बैन लगाया गया है। दरअसल, प्रशासन ने ये फैसला सुरक्षा के लिहाज से लिया हुआ है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 06 सितंबर 2025
118
0
...

मुंबई में आज से अगले 1 महीने तक सभी प्रकार के उड़ने वाली वस्तुओं पर ड्रोन को उड़ाने पर बैन लगाया गया है। दरअसल, प्रशासन ने ये फैसला सुरक्षा के लिहाज से लिया हुआ है। गणपति विसर्जन पर मुंबई पुलिस अपनी नजर बनाए बैठी है ताकि उत्सव बिना किसी परेशानी के समाप्त हो सके। वहीं, इस बीच कल ही मुंबई मानव बमों और आतंकवादियों के होने की खबर सामने आई थी। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस, सिक्योरिटी एजेंसी अलर्ट हो गई है।


क्यों जरूरी है ड्रोन पर प्रतिबंध?

दरअसल, ड्रोन तकनीक जितनी उपयोगी है, उतनी ही गलत हाथों में खतरनाक भी साबित हो सकती है। इनका इस्तेमाल जासूसी, संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें लेने या किसी हमले की तैयारी में किया जा सकता है। इसी वजह से समय-समय पर ऐसे प्रतिबंध लगाए जाते हैं। बता दे कि शहर में 5 अक्टूबर तक हॉट एयर बैलून, रिमोट-कंट्रोल माइक्रोलाइट विमान, पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग ग्लाइडर और ड्रोन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।


ड्रोन बैन से क्या होगा?

सभी उड़ने वाली वस्तुओं और ड्रोन पर बैन को लागू करने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहते हैं। आदेश जारी होते ही सार्वजनिक स्थानों, सरकारी इमारतों, रक्षा क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर सख्त रोक लगा दी जाती है। अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जुर्माना और गिरफ्तारी भी शामिल होती है।


क्यों लगाया गया है बैन?

दरअसल, ऐसे प्रतिबंध आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लगाए जाते हैं। जैसे बड़े त्योहारों, वीआईपी मूवमेंट या किसी संवेदनशील परिस्थिति के दौरान ऐसे आदेश जारी किए जाते हैं, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे। मुंबई में इस वक्त गणपति उत्सव मनाया जा रहा है, जिस वजह से पूरे शहर में दिन-रात भीड़भाड़ बनी रहती है। लालबाघ के दर्शन के लिए सेलिब्रिटीज, VIP और आम जनता भी जाती हैं, जिस वजह से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को तेज रखना भी जरूरी हो जाता है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि?
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार लगातार जनता को राहत और सौगातें दे रही है। अब सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह फैसला खास तौर पर महिलाओं से जुड़े वर्ग के लिए राहत भरा माना जा रहा है।
80 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
बीमार होने के बावजूद काम पर डटे CM मान, अस्पताल से ही कर रहे कैबिनेट मीटिंग
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच वह अस्पताल से ही आज कैबिनेट मीटिंग का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएम मान कैबिनेट की अहम मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर रहे हैं।
87 views • 12 hours ago
Richa Gupta
कुलगाम के जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। कुलगाम के गुडार वन क्षेत्र में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सेना का एक जवान घायल हो गया।
60 views • 13 hours ago
Richa Gupta
गुजरात में 123 डैम हाई अलर्ट पर, IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 से 10 सितंबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान समुद्र में मौसम खराब रहेगा और लहरें तेज होंगी।
91 views • 16 hours ago
Richa Gupta
PM मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को एशिया कप जीत पर दी बधाई, बताया 'गौरव का क्षण'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजगीर में हुए एशिया कप फाइनल में मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।
92 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
भारत से 'दोस्ती' वाले दांव में अहम रोल निभा सकता है ट्रंप का ये करीबी
सर्जियो गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में चुनकर डोनाल्ड ट्रंप ने एक मजबूत कदम उठाया है। गोर, ट्रंप और ट्रंप फैमिली के करीबी माने जाते हैं, ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत-अमेरिका रिश्ते में वह सीधे ट्रंप को रिपोर्ट करेंगे।
63 views • 2025-09-07
Sanjay Purohit
खास मिशन की तैयारी में भारतीय सेना की 10 महिला अफसर
भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की दस महिला अधिकारी एक ऐतिहासिक मिशन पर निकलने वाली हैं। वे भारतीय सशस्त्र सेवा पोत (आईएएसवी) त्रिवेणी पर सवार होकर पूरी दुनिया का चक्कर लगाएंगी। यह पहली बार है जब भारतीय सेना की महिलाए ऐसा कर रही हैं।
79 views • 2025-09-07
Sanjay Purohit
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आज नहीं कर पाएगे ऑनलाइन पेमेंट
देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ने अपने ग्राहकों को एक जरूरी सूचना जारी की है। बैंक ने बताया है कि वह अपनी कुछ प्रमुख डिजिटल सेवाओं को 7 सितंबर 2025 को निर्धारित समय के लिए अस्थायी रूप से बंद करने जा रहा है।
94 views • 2025-09-07
Sanjay Purohit
पितृपक्ष : श्रद्धा, स्मरण और मानवीय मूल्यों का पर्व
भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक का समय पितृपक्ष के रूप में पूर्वजों को समर्पित है। यह अवसर केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि कृतज्ञता, श्रद्धा और मानवीय मूल्यों की अभिव्यक्ति है। भारतीय परंपरा के अनुसार मनुष्य पर तीन मुख्य ऋण माने गए हैं—देव-ऋण, ऋषि-ऋण और पितृ-ऋण।
81 views • 2025-09-07
Sanjay Purohit
लगने जा रहा है सदी का सबसे दुर्लभ और आखिरी चंद्र ग्रहण
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी 7 सितंबर को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर खत्म होगा। यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा और भारत में साफ दिखाई देगा।
104 views • 2025-09-07
...