


IPL 2025 का 33वां मुकाबला आज यानी के गुरुवार को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ओर पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां लगातार हार के बाद हैदराबाद ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराया है, टीम इस जीत को बरक़रार रखना चाहेगी। मुंबई ने आखिरी मुकाबले में दिल्ली को दिल्ली में हराया था। दोनों टीमों का मनोबल बड़ा है लेकिन आज किसी एक टीम को वापस से हार झेलनी पड़ेगी।
मुंबई बनाम हैदराबाद हेड टू हेड
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 23 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 13 और हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं। SRH के खिलाफ MI का सबसे बड़ा स्कोर 246 का है और MI के खिलाफ SRH का सबसे बड़ा स्कोर 277 रनों का है। आपको बता दें कि, मुंबई और हैदराबाद के बीच आज होने वाला मैच वानखेड़े स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी।
अंक तालिका में MI और SRH
मुंबई इंडियंस ने 6 में से मात्र 2 मैच जीते हैं। टीम 4 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 मैचों में 2 जीते हैं, उसके भी 4 अंक हैं। ये टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर है।