राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संदेश: चिकित्सा सिर्फ पेशा नहीं, मानवता की सेवा है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि चिकित्सा एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सेवा है। डॉक्टर समाज की रीढ़ हैं, जो सेवा और करुणा के प्रतीक हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 01 जुलाई 2025
93
0
...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के पहले दीक्षांत समरोह में मेधावी छात्रों को पदक और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल प्रोफेशन नहीं, मानवता की सेवा है। राष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है। चिकित्सकों की तैनाती गांवों में भी होनी चाहिए, ताकि सभी को बेहतर इलाज मिल सके। चिकित्सकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। चिकित्सक कभी रिटायर नहीं होते, सेवा करते रहते हैं।


उन्होंने कहा कि मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने में एम्स जैसे संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान है। अन्य देशों से यहां कम खर्च लगता है, इसलिए बाहर से भी लोग आते हैं। हमारे यहां डॉक्टर को भगवान मानते हैं। संवेदनशील चिकित्सक न केवल इलाज से बल्कि अपने व्यवहार से भी मरीज को ठीक होने में मदद करता है। उन्होंने चिकित्सक के सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका को रेखांकित किया।


उन्होंने आगे कहा कि भारत की स्वास्थ्य सेवाएं अब तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। टेली-मेडिसिन, एआई, वियरेबल टेक जैसी उन्नत विधियां मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर बना रही हैं। भारत में इलाज का खर्च अन्य कई देशों की तुलना में बहुत ही कम है, जिसके कारण विदेशों से भी लोग यहां इलाज के लिए आते हैं। यह भारत के गौरव की गाथा है।


राष्ट्रपति ने कहा कि एम्स संस्थान भारत की चिकित्सा क्षमता के प्रतीक हैं। यहां हर मरीज को उम्मीद की नई किरण दिखाई देती है। इस संस्थान ने देश में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और उपचार के क्षेत्र में उच्चतम मानक स्थापित किए हैं। एम्स गोरखपुर ने बहुत कम समय में शिक्षा, अनुसंधान और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।


गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान गुणवत्ता, सेवा और नवाचार की परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है और क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बना रहा है। यह संस्थान देश की स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बना रहा है, और एम्स गोरखपुर इस गौरवपूर्ण परंपरा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से भारी तबाही
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और भूस्खलन से भारी तबाही मची। घर और सड़कें क्षतिग्रस्त, राहत कार्य जारी।
24 views • 6 minutes ago
Richa Gupta
पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई घोषित
गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार 2026 के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की। नामांकन ऑनलाइन पोर्टल पर किए जा सकते हैं।
30 views • 2 hours ago
Richa Gupta
21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र
संसद का मानसून सत्र अब 21 जुलाई से शुरू होगा। सरकार ने नई तारीखों का ऐलान किया। कई अहम विधेयकों पर चर्चा की संभावना।
41 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब बिहार में चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी।
78 views • 3 hours ago
Richa Gupta
आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, व्यवस्थाएं देख खिले यात्रियों के चेहरे
अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत आज से हुई। पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचे, बेहतर व्यवस्थाएं देख श्रद्धालुओं के चेहरे खिले।
45 views • 5 hours ago
Richa Gupta
आतंकवाद मानवता का दुश्मन, भारत और घाना की साझा राय: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और घाना आतंकवाद को मानवता का दुश्मन मानते हैं। दोनों देशों ने मिलकर वैश्विक सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।
38 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
PM मोदी को घाना के राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित, दोनों देशों ने अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर घाना पहुंचे। यह उनकी पश्चिम अफ्रीकी देश घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। अकरा के कोटोका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। इस अवसर पर उन्हें घाना के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।
61 views • 7 hours ago
Richa Gupta
कांवड़ मेला 2025: पुलिस और ट्रांसपोर्ट विभाग की बैठक में तय हुआ भारी वाहनों का रूट प्लान
कांवड़ मेला के दौरान यातायात नियंत्रण को लेकर पुलिस और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की अहम बैठक हुई। भारी वाहनों के संचालन के लिए नया रूट प्लान तैयार किया गया है।
29 views • 22 hours ago
Richa Gupta
भाजपा ने दिया 60 पार का नारा, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रदेश में भले ही 2027 विधानसभा चुनाव होने में करीब सवा साल का वक्त हो, लेकिन राजनतीक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक और जहाँ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट 60 पार का नारा दे रहे हैं और अपनी जीत की बात कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी पार्टी इसपर सवाल खड़े कर रही हैं।
70 views • 22 hours ago
Richa Gupta
हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क
IMD ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में 5 से 7 जुलाई 2025 तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जानिए प्रभावित जिले, संभावित खतरे और प्रशासन की तैयारी। पढ़ें पूरी जानकारी।
90 views • 22 hours ago
...