पंजाब में बाढ़ राहत कार्य में जुटी भारतीय सेना, युद्धस्तर पर चल रहा बचाव अभियान
पंजाब में जलप्रलय के बीच भारतीय सेना एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। जख्मी लोगों को सुरक्षित निकालना हो, जरूरी सामान पहुंचाना हो या मुश्किल हालात में सैनिकों की तैनाती, हर मोर्चे पर सेना डटी हुई है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 06 सितंबर 2025
111
0
...

पंजाब में जलप्रलय के बीच भारतीय सेना एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। जख्मी लोगों को सुरक्षित निकालना हो, जरूरी सामान पहुंचाना हो या मुश्किल हालात में सैनिकों की तैनाती, हर मोर्चे पर सेना डटी हुई है। कुछ इसी तरह की तस्वीरों के जरिए भारतीय सेना ने पंजाब की जनता को संकट में हौसला बनाए रखने का संदेश दिया है।


भारतीय सेना की टुकड़ी हेलिकॉप्टर की मदद से हर मुश्किल जगह पर पहुंचकर लोगों की मदद कर रही है। भारतीय सेना की वज्र कोर ने आज शनिवार को 4 स्थानों की वीडियो शेयर कीं, जिसमें जवान युद्धस्तर पर रेस्क्यू में जुटे थे। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बाढ़ का कहर, धुंधली दृष्टि, डूबे खेत और प्रचंड हवाएं हमें रोक नहीं सकतीं। घायलों को निकालना, सामान पहुंचाना, सैनिक तैनात करना और उम्मीद संग उड़ान, हमारे पंख मिशन के लिए हैं, सीमाओं के लिए नहीं।”


गौरतलब हो, पंजाब के सैकड़ों गांव बाढ़ से जूझ रहे हैं। नदियां उफान पर हैं, जिससे हर जगह सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित किए जा चुके हैं। किसानों की फसल पूरी तरह जलमग्न है। बहुत से लोगों की मौत हो चुकी है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
भारत से 'दोस्ती' वाले दांव में अहम रोल निभा सकता है ट्रंप का ये करीबी
सर्जियो गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में चुनकर डोनाल्ड ट्रंप ने एक मजबूत कदम उठाया है। गोर, ट्रंप और ट्रंप फैमिली के करीबी माने जाते हैं, ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत-अमेरिका रिश्ते में वह सीधे ट्रंप को रिपोर्ट करेंगे।
41 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
खास मिशन की तैयारी में भारतीय सेना की 10 महिला अफसर
भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की दस महिला अधिकारी एक ऐतिहासिक मिशन पर निकलने वाली हैं। वे भारतीय सशस्त्र सेवा पोत (आईएएसवी) त्रिवेणी पर सवार होकर पूरी दुनिया का चक्कर लगाएंगी। यह पहली बार है जब भारतीय सेना की महिलाए ऐसा कर रही हैं।
50 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आज नहीं कर पाएगे ऑनलाइन पेमेंट
देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ने अपने ग्राहकों को एक जरूरी सूचना जारी की है। बैंक ने बताया है कि वह अपनी कुछ प्रमुख डिजिटल सेवाओं को 7 सितंबर 2025 को निर्धारित समय के लिए अस्थायी रूप से बंद करने जा रहा है।
51 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
पितृपक्ष : श्रद्धा, स्मरण और मानवीय मूल्यों का पर्व
भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक का समय पितृपक्ष के रूप में पूर्वजों को समर्पित है। यह अवसर केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि कृतज्ञता, श्रद्धा और मानवीय मूल्यों की अभिव्यक्ति है। भारतीय परंपरा के अनुसार मनुष्य पर तीन मुख्य ऋण माने गए हैं—देव-ऋण, ऋषि-ऋण और पितृ-ऋण।
51 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
लगने जा रहा है सदी का सबसे दुर्लभ और आखिरी चंद्र ग्रहण
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी 7 सितंबर को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर खत्म होगा। यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा और भारत में साफ दिखाई देगा।
54 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
PM मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
पंजाब में भारी बारिश के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ की चपेट में आए प्रदेश में अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। लगभग 2 हजार गांव पानी में डूबे हैं और 2 लाख हेक्टेयर से अधिक फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।
65 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा ढेर
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा क्षेत्र में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस दौरान कोबरा बटालियन के जवानों ने कुख्यात नक्सली जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि अमित हांसदा पर ₹10 लाख का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। मुठभेड़ स्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है।
48 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
बस्तियां डूबी, घरों में पानी....दिल्ली में यमुना का जलस्तर अभी भी डेंजर लेवल के ऊपर
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे राजधानी में राहत की उम्मीद जग रही है। रविवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जल स्तर 205.59 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। मयूर विहार में राहत कैंप स्थापित किए गए हैं, जहां यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
75 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद
दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी कर सकती है। इस फैसले से 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।
107 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
भारत में आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,देशभर में कहीं से भी देखा जा सकेगा
भारत में आज यानी रविवार को साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है, और इसे देश के सभी हिस्सों से साफ तौर पर देखा जा सकेगा। यह 2022 के बाद भारत में दिखने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
157 views • 17 hours ago
...