​आज का राशिफल 12 अप्रैल 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 12 अप्रैल 2025
130
0
...

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 12 अप्रैल 2025 का राशिफल जानते हैं। ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​


​मेष राशि


आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए परिश्रम से सफलता दिलाने वाला रहेगा। वैसे समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और आपका मान सम्मान भी बढेगा। आपको आज वस्त्र और सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है इसलिए यात्रा पर जा रहे हैं तो सजग और सतर्क रहें। व्यवसाय में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे और आपको इसमें सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में आपको आज ससुराल पक्ष से खुशी मिलेगी।


​वृषभ राशि


वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। कारोबार व्यापार में आपको आज अपनी वाणी का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कारोबार में कमाई अच्छी होने से आपको आज खुशी मिलेगी। शाम का समय आपका रोमांटिक और मनोरंजक बीतेगा।


​मिथुन राशि


मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका रो। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवनसाथी से कुछ ऐसी बातें पता चलेगी, जिससे आपका रिश्ता और बेहतर हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी और प्रशंसा भी मिलेगी।


​कर्क राशि


कर्क राशि के लिए आज शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। आपके घर परिवार में तालमेल रहेगा और धर्म कर्म के काम में भी आपकी रुचि रहेगी। कमाई भी आपकी अच्छी रहेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी में पद प्रभाव वृद्धि के संयोग बनेंगे। लेकिन आवेश पर कंट्रोल करेंगे और किसी को भला बुरा कहने से बचें। लव लाइफ मे प्रेम रहेगा लेकिन वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता होगी।


​सिंह राशि


सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रह सकता है। वैसे आज धर्म कर्म के काम में भी आपका मन लगेगा। भाग्य के सहयोग से कई काम बनेंगे। पिता से भी आपको सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की ओर से खुशी मिलेगी और आपका रिश्ता भी मधुर रहेगा। लव लाइफ के मामले में आज सितारे संभलकर चलने की सलाह दे रहे हैं। किसी वजह कहासुनी और दूरी का भी अहसास हो सकता है।


कन्या राशि


कन्या राशि के लिए आज शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी साथ ही आज नौकरीपेशा जातकों को आज बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कमाई भी आज अच्छी रहेगी और शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर होगा।


​तुला राशि


तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके अधिकारियो से आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। घरेलू मामलों में आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। किसी सगे संबंधी से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।


​वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार का माहौल भी आज अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम का अनुकूल और सकारात्मक परिणाम मिलेगा। व्यापार में भी आज लाभ होगा। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए यात्रा संभव हो तो टाल दे,बहुत ही आवश्यक हो तो बजरंगबाण का पाठ करके जाएं। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। शाम का समय आपका रोमांटिक बीतेगा।


धनु राशि


धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान लापरवाही से बचें। आप गले में दर्द या कफ जनित समस्या से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। धर्म कर्म के काम में आप आज सहभागी बन सकते हैं। किसी दोस्त से सहयोग मिलेगा। कामकाज आपका सुचारू रूप से चलगा।


​मकर राशि


मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपको आज काम के साथ मनोरंजक पल बिताने का भी मौका मिलेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में भी आज सुधार होगा। आपको आज मनपसंद भोजन भी मिलने वाला है।


​कुंभ राशि


आज शनिवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ आज यात्रा का संयोग बन सकता है। आज आपको कमाई के भी कुछ नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार घर में खुशहाली बनाए रखेगा। परिवार के साथ आज मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। रुचिकर भोजन का भी लुत्फ ले सकते हैं। किसी की मदद भी आज आप करेंगे।


मीन राशि


मीन राशि के जातक आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आपको आज कुछ नया काम करने का भी मौका मिलेगा। आपका फंसा हुआ धन आज वापस मिल सकता है। परिवार में सम्मान मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक काम पूरा होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से लंबी बातें होंगी और कुछ नई जानकारी भी मिलेगी। नौकरी में दिन आपका सामान्य रहेगा। बिजनेस करने वालों की अच्छी कमाई होगी। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से भी लाभ पाएंगे।


अस्वीकरण​​


इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
payal trivedi
Vikat Sankashti Chaturthi: भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप
वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल को विकट संकष्टी चतुर्थी है। यह पर्व हर वर्ष वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
26 views • 48 minutes ago
payal trivedi
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
41 views • 7 hours ago
Richa Gupta
सोमवार को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए एक लोटा जल ही काफी होता है। भगवान शिव भक्त के भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं।
57 views • 2025-04-14
Sanjay Purohit
खरमास खत्म, फिर बजेंगी शहनाइया
सूर्य के मेष राशि में गोचर करते ही खरमास का अंत भी हो गया। फिर से विवाह की शहनाई गूंजने लगेंगी और शुभ व मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। सोमवार से शुरू होने वाला विवाह का शुभ समय 8 जून तक रहेगा, इसके बाद 6 जुलाई से शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी।
50 views • 2025-04-14
payal trivedi
आज का राशिफल 14 अप्रैल 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
43 views • 2025-04-14
Sanjay Purohit
धर्म रक्षार्थ गुरु गोविंद सिंह जी ने कैसे की खालसा पंथ की स्थापना ?
खालसा का अर्थ होता है शुद्ध या पवित्र. गुरु गोविंद सिंह जी ने देशभर से अपने मानने वालों को 30 मार्च 1699 को आनंदपुर साहिब बुलाया. बैसाखी के मौके पर गुरु ने कृपाण लहराकर कहा था कि धर्म और मानवता को बचाने के लिए मुझे पांच शीश चाहिए. कौन-कौन मुझे सहर्ष शीश प्रदान करेगा.
90 views • 2025-04-13
Sanjay Purohit
खुशियों और समृद्धि का पर्व- बैसाखी
बैसाखी का पर्व हर साल अप्रैल महीने में मनाया जाता है और यह खासतौर पर उत्तर भारत में अत्यधिक धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से कृषि से जुड़ा हुआ है और नई फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है। साथ ही, बैसाखी का पर्व सिख समुदाय के लिए धार्मिक महत्व भी रखता है, क्योंकि इस दिन गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
84 views • 2025-04-13
payal trivedi
आज का राशिफल 13 अप्रैल 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
47 views • 2025-04-13
Richa Gupta
प्रयागराज में संगम किनारे स्थित है बड़े हनुमान का मंदिर, यहां अकबर ने मान ली थी हार
हमारे देश में जगह-जगह हनुमान जी के प्राचीन मंदिर है। इन्हीं में से एक है प्रयागराज में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर, जिसकी मान्यता पूरे देश में है। देश के पांच प्रमुख हनुमान मंदिरों में से एक है संगम किनारे बड़े हनुमान का मंदिर।
38 views • 2025-04-12
Sanjay Purohit
नीम करोली बाबा: कैंची धाम जाने के लिए आज शुभ दिन
नीम करोली बाबा 20 सदी के एक महान संतों में से एक हैं. इन्हें हनुमान जी का अवतार भी कहा जाता है. यह अपनी दिव्य शक्तियों के कारण लोकप्रिय है. रोजाना बहुत से लोग नीम करोली बाबा की आशीर्वाद पाने के लिए लोग उनके आश्रम कैंची धाम जाते हैं.
160 views • 2025-04-12
...