धर्म रक्षार्थ गुरु गोविंद सिंह जी ने कैसे की खालसा पंथ की स्थापना ?
खालसा का अर्थ होता है शुद्ध या पवित्र. गुरु गोविंद सिंह जी ने देशभर से अपने मानने वालों को 30 मार्च 1699 को आनंदपुर साहिब बुलाया. बैसाखी के मौके पर गुरु ने कृपाण लहराकर कहा था कि धर्म और मानवता को बचाने के लिए मुझे पांच शीश चाहिए. कौन-कौन मुझे सहर्ष शीश प्रदान करेगा.
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 13 अप्रैल 2025
649
0
...

वर्ष 1699 में बैसाखी के दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने पंजाब के आनंदपुर साहिब में सिखों को इकट्ठा होने के लिए कहा. सबके पहुंचने के बाद गुरु ने ऐसे स्वयं सेवकों को आगे आने के लिए कहा, जो अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए तैयार थे. पांच लोग आगे आए जो सिर कटाने के लिए तैयार थे. गुरु ने इन्हें पंज प्यारे कहा और खालसा पंथ की स्थापना की.

औरंगजेब का अत्याचार बढ़ता जा रहा था

ये मुगल बादशाह औरंगजेब के शासन काल की बात है. उसका अत्याचार बढ़ता ही जा रहा था. देश भर के हिन्दू आतंकित थे. बनारस, उदयपुर और मथुरा से लेकर हिन्दुओं की आस्था के कई क्षेत्रों में औरंगजेब की सेना मंदिरों को ध्वस्त कर रही थी. साल 1669 में शाही आदेश जारी कर दिया कि नदी किनारे हिन्दू मृतकों का अंतिम-संस्कार नहीं होगा. वहीं, शेर अफगान नाम के एक आक्रमणकारी औरंगजेब की शह पर जम्मू-कश्मीर के कश्मीरी पंडितों का नाम-ओ-निशा मिटाने पर तुला था. इस पर कश्मीरी पंडित सिखों के नौवें गुरु गुरु तेगबहादुर जी के पास फरियाद लेकर पहुंचे. उनकी दास्तान सुनकर गुरु काफी दुखी हुए और औरंगजेब से मिलने चल दिए.

गुरु तेग बहादुर जी शहीद हो गए

औरंगजेब से मिलने के लिए गुरु तेग बहादुर जी एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे. बताया जाता है किऔरंगजेब को उन्होंने चुनौती दी कि अगर वह गुरु तेग बहादुर जी का धर्म बदलवा कर इस्लाम धर्म धारण करा सकता है, तो सभी कश्मीरी पंडित अपना धर्म बदल लेंगे. इस पर औरंगजेब ने अपने लोगों को आदेश दिया कि किसी भी कीमत पर गुरु तेग बहादुर का धर्म बदलावाया जाए. इसके लिए उनको हर तरह की यातना दी गई पर गुरु टस से मस न हुए. अंत में गुरु तेग बहादुर जी शहीद हो गए.

इसलिए हुई खालसा की स्थापना

गुरु तेग बहादुर जी के शहीद होने पर उनके पुत्र गुरु गोविंद सिंह जी 10वें गुरु बने तो धर्म की रक्षा के लिए खालसा का गठन करने का फैसला किया. खालसा का अर्थ होता है शुद्ध या पवित्र. उन्होंने देश भर से अपने मानने वालों को 30 मार्च 1699 को आनंदपुर साहिब बुलाया. बैसाखी के मौके पर गुरु ने कृपाण लहराकर कहा कि धर्म और मानवता को बचाने के लिए पांच शीश चाहिए. कौन-कौन मुझे शीश देगा. सबसे पहले भाई दयाराम उठे और बोले कि अपना शीश दान के लिए तैयार हूं. इसके बाद एक-एक कर चार सिख और उठे. वे थे भाई धर्म सिंह, भाई मोहकम सिंह, भाई हिम्मत सिंह और भाई साहब सिंह.

अमृत पान करा कर खालसा पंथ की स्थापना की

गुरु गोविंद सिंह जी इन पांचों को अपने तंबू में ले गए और सबको केसरिया लिबास में बाहर लाए. सिर पर भी केसरी पगड़ी थी. गुरु गोविंद सिंह जी ने भी खुद भी वैसी ही वेशभूषा धारण की थी. फिर गुरु गोविंद सिंह जी ने होले की कटोरी में भरे पानी में बताशे मिलाया और तलवार से हिला कर इन पांचों को अमृत पान कराया और खालसा पंथ में शामिल किया. इसके साथ ही खालसा पंथ का सृजन हुआ. खालसा पंथ के ये पांचों वीर अलग-अलग जाति के थे. गुरु ने इनको सिंह की उपाधि दी और धर्म की रक्षा के लिए इनको पंज प्यारे कहा.

गुरुओं की शिक्षा पर आधारित खालसा पंथ

खालसा पंथ का सृजन 10 गुरुओं के प्रशिक्षण और शिक्षा पर आधारित है. गुरु गोविंद सिंह जी महाराज चाहते थे कि हर सिख हर रूप में भक्ति और शक्ति से परिपूर्ण हो. उनके मुख्य सिद्धांतों में दान और तेग (तलवार) शामिल हैं. उन्होंने सिखों में त्याग, ईमानदारी, स्वच्छता, दान और साहस जैसे गुण उत्पन्न किए. उनके बनाए नियम के तहत तलवार का इस्तेमाल खालसा सिर्फ आपात स्थिति में ही करेगा. सभी शांतिपूर्ण प्रयास विफल होने के बाद ही तलवार खींची जा सकती है. इसका इस्तेमाल आत्मरक्षा और पीड़ितों की रक्षा करने के लिए ही किया जा सकता है.


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
पर्यटकों का इंतजार खत्म... आम जनता के लिए फिर खुला लाल किला
दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला परिसर मंगलवार से आम पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल श्रेणी में शामिल 17वीं शताब्दी का यह किला पांच दिसंबर से आम जनता के लिए बंद है।
41 views • 12 hours ago
Richa Gupta
छावनी क्षेत्रों को और अधिक स्मार्ट, ग्रीन और सिटीजन-फ्रेंडली बनाना है : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के छावनी क्षेत्रों को स्मार्ट, ग्रीन और नागरिक-अनुकूल बनाया जाएगा। जानिए छावनी सुधार से जुड़ी योजनाएं, सुविधाएं और सरकार का विजन।
96 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
अंजान नंबर से आई कॉल लेकिन आवाज नहीं, स्कैमर ऐसे बना रहे लोगों को अपना शिकार
देशभर में अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। हाल ही में कई लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें ऐसी कॉल्स मिल रही हैं, जिनमें कॉल तो आती है, लेकिन सामने से कोई आवाज नहीं आती।
87 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीय सीमा पर चीनी सेना की ताइवान से भी खतरनाक प्‍लानिंग, पाकिस्‍तान का साथ
चीन की सेना पीएलए के पश्चिमी थिएटर कमांड और पाकिस्‍तानी सेना ने वॉरियर IX नाम से एक संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास किया है। पाकिस्‍तान में दोनों सेनाओं का यह अभ्‍यास 14 दिसंबर को खत्‍म हो गया। इस दौरान चीन और पाकिस्‍तान की सेनाओं ने संयुक्‍त रूप से आतंकवाद निरोधक अभियान का अभ्‍यास किया। चीनी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि इस अभ्‍यास के दौरान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखने की क्षमता का परीक्षण किया गया।
88 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
देश का निर्यात नवंबर में 19.37% बढ़कर 38.13 अरब डॉलर
देश का निर्यात नवंबर में 19.37 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया और आयात 1.88 प्रतिशत घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली।
87 views • 14 hours ago
Ramakant Shukla
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजय दिवस पर वीर जवानों के शौर्य को किया नमन
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान आज के दिन भारतीय सेना ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह युद्ध 13 दिनों तक चला था
93 views • 15 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने मथुरा हादसे पर जताया दुख, प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। जानिए क्या मदद दी जाएगी और प्रशासन की कार्रवाई।
88 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
अब अंडे भी सुरक्षित नहीं? लैब टेस्ट में खतरनाक रसायन मिले
भारत में खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता सामने आई है। हाल ही में हुई एक लैब जांच में अंडे बेचने वाली एक कंपनी के अंडों में नाइट्रोफ्यूरन (Nitrofuran) और नाइट्रोइमिडाजोल (Nitroimidazole) जैसे दो बेहद खतरनाक और प्रतिबंधित रसायन पाए गए हैं।
105 views • 15 hours ago
Richa Gupta
इंडिगो ने यात्रियों से की अपील: फ्लाइट से निकलने से पहले स्थिति जरूर करें चेक
देश की सबसे बड़ी यात्री विमानन कंपनी इंडिगो ने उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
96 views • 18 hours ago
Richa Gupta
अमित शाह बोले– नितिन नबीन मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
75 views • 19 hours ago
...

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
माघ मेला 2026: 75 वर्षों बाद बन रहा दुर्लभ शुभ संयोग
माघ मेला हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन पर्व है, जिसका आयोजन हर वर्ष धर्म नगरी प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर होता है। हिंदू शास्त्रों और पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाला यह मेला स्नान, दान, तप और साधना के लिए विशेष फलदायी माना गया है।
99 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
संत नरेश भैया के सामने फफक -फफक कर रोने लगे प्रेमानंद महाराज
वृंदावन के प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज अपने सरल जीवन, गहन भक्ति और प्रेरक प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं। उनके आश्रम में रोज़ देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। आम भक्तों के साथ-साथ कई प्रसिद्ध हस्तिया और संत-महात्मा भी उनसे मार्गदर्शन लेने आते रहते हैं।
100 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
शास्त्रों में इन पौधों को दिया गया है बड़ा महत्व, इनकी पूजा से दूर होती है दुख और दरिद्रता
ज्योतिष में माना जाता है कि कुछ पवित्र वृक्षों की उपासना लाभकारी होती है। हिंदू परंपरा में पेड़-पौधों को बड़ा महत्व दिया जाता है। यह हमारे स्वास्थ के साथ-साथ हमारे भाग्यवृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
97 views • 2025-12-15
Sanjay Purohit
पौष अमावस्या 2025: इस दिन है मिनी पितृ पक्ष की अमावस्या
पौष अमावस्या पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. इस दिन किए गए पुण्य कर्म न सिर्फ पूर्वजों को शांति प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाले समय में जीवन को सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं.
41 views • 2025-12-14
Sanjay Purohit
16 दिसंबर से लग रहा खरमास, भूलकर भी न करें ये काम
खरमास की शुरुआत इस बार 16 दिसंबर 2025, मंगलवार से हो रही है. इसके बाद 15 जनवरी को जब भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो खरमास समाप्त हो जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार, इस समय कुछ कार्यों को करने में सावधानी अवश्य बरतनी चाहिए.
142 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
प्रेमानंद महाराज से मिले जुबिन नौटियाल
अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल हाल ही में धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
122 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
क्या दान न देने पर श्राप लगता है? क्या कहा प्रेमानंद महाराज ने ?
हिंदू धर्म में दान-पुण्य करने की पंरपरा सदियों से चली आ रही है. लोग अपनी क्षमता के अनुसार, जरूरतमंदों को और अन्य धार्मिक जगहों पर दान दिया करते हैं. मान्यता है कि दान-पुण्य करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है. जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं. हालांकि, कई बार जब लोग दान नहीं देते हैं, तो मन में ये सवाल आता है कि क्या अगर दान न दें तो पाप के भागी बन जाएंगे.
72 views • 2025-12-09
Sanjay Purohit
आंखों में छिपा है जीवन का रहस्य, ग्रहों के माध्यम से जानें नेत्र से व्यक्तित्व
ज्योतिष को वेदों का नेत्र कहा गया है, जो व्यक्ति के भविष्य को जानने में सहायक है। नेत्रों के आकार, रंग और भावों से चरित्र, स्वभाव और अंतर्निहित शक्तियों का पता चलता है। विभिन्न ग्रहों का प्रभाव भी नेत्रों के स्वरूप और व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है।
63 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
माघ मेला 2026: क्या है दंडी बाड़ा? कैसी है दंडी संन्यासियों की दुनिया
माघ मेला में दंडी बाड़ा का बड़ा महत्व माना जाता है। इस बार प्रयागराज के माघ मेला में दंडी संत-संन्यासियों से फिर मिलने का भक्तों को अवसर मिल सकता है। दंडी संन्यासी बनने के लिए कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है।
196 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
सुख-समृद्धि के लिए किचन से जुड़े इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, बनी रहेगी मां अन्नपूर्णा की कृपा
रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना एक धार्मिक परंपरा है जो भोजन के प्रति कृतज्ञता को दर्शाती है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ आता है। यही वजह है कि रसोई से जुड़े कुछ नियमों का सभी को जरूर ध्यान रखना चाहिए।
76 views • 2025-12-05
...

IND Editorial

See all →
Sanjay Purohit
आत्मसाक्षात्कार : अध्यात्म की सर्वोच्च उपलब्धि
आत्मसाक्षात्कार का मार्ग ही साधना का मार्ग और अध्यात्म का मार्ग कहा जाता है। ये आत्मसाक्षात्कार क्या है? शास्त्र कहते हैं कि प्रत्येक जीव में जो चेतना है वह उसका आत्म तत्व ही है। ऋषि वशिष्ठ ने जीवों की चेतना को ही आत्मा कहकर व्याख्यायित किया है। ये आत्मा ही है जो सदा सर्वदा से शास्त्रों में वर्णित होती आई है। इस आत्म तत्व के इर्द-गिर्द ही सभी धर्मों के शास्त्र रहते आए हैं।
71 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
हिमालय की गोद में जागी विदेशी योगिनियों की दिव्य चेतना
मनुष्य के सुख का चरम तब मोहभंग करता है जब वो दर्द देने लगता है। भोग-विलास की संस्कृति एक सीमा तक तो सुख देती है लेकिन कालांतर जीवन की विसंगतियां व्यक्ति में शून्य भरने लगती हैं। यही वजह है कि धनी व विकसित देशों की सैकड़ों योग साधिकाएं योग व आध्यात्मिक साधना से सुकून की तलाश में भारत चली आती हैं।
52 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
बगराम एयरबेस: शक्ति-संतुलन की धुरी और भारत की रणनीतिक सजगता
अफगानिस्तान की पर्वत-शृंखलाओं के बीच बसा बगराम एयरबेस आज केवल एक सैन्य ठिकाना नहीं, बल्कि बदलती वैश्विक राजनीति का प्रतीक बन चुका है। कभी अमेरिकी फाइटर जेट्स की गर्जना से गूंजने वाला यह अड्डा अब शक्ति-संतुलन, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव के अदृश्य खेल का केंद्र है।
274 views • 2025-10-30
Sanjay Purohit
बाहर-भीतर उजाले के साथ फैलाए सर्वत्र खुशहाली
अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, दुष्चरित्रता पर सच्चरित्रता की और निराशा पर आशा की जीत का पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति व सामाजिक दर्शन का मूल भाव दर्शाता है। पारंपरिक रूप से इस मौके पर लक्ष्मी पूजन के साथ खुशहाली की कामना समाज के हर वर्ग के लिए है जिसे बढ़ावा देने की जरूरत है। दूसरे पर्वों की तरह यह पर्व भी प्रकृति व सामाजिक परिवेश के प्रति दायित्व निभाने का संदेश लिये है। मसलन हम पारंपरिक उद्यमों से निर्मित सामान खरीदकर उन्हें संबल दें।
118 views • 2025-10-19
Sanjay Purohit
फिल्मी दिवाली में प्रतीकों के जरिये बहुत कुछ कहने की परंपरा
फिल्मों में हर त्योहार का अपना अलग प्रसंग और संदर्भ है। होली जहां मस्ती के मूड, विलेन की साजिश के असफल होने और नायक-नायिका के मिलन का प्रतीक बनता है। जबकि, दिवाली का फ़िल्मी कथानकों में अलग ही महत्व देखा गया। जब फ़िल्में रंगीन नहीं थी, तब भी दिवाली के दृश्य फिल्माए गये। पर, वास्तव में दिवाली को प्रतीकात्मक रूप ज्यादा दिया गया। अधिकांश पारिवारिक फिल्मों में दिवाली मनाई गई, पर सिर्फ लक्ष्मी पूजन, रोशनी और पटाखों तक सीमित नहीं रही। दिवाली की रात फिल्मों के कथानक में कई ऐसे मोड़ आए जिनका अपना अलग भावनात्मक महत्व रहा है।
298 views • 2025-10-18
Sanjay Purohit
धनतेरस: दीपावली के प्रकाश पर्व की आध्यात्मिक शुरुआत
दीपावली, जिसे अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव कहा गया है, उसकी वास्तविक शुरुआत धनतेरस से होती है। यह केवल उत्सव का पहला दिन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक आलोक का उद्घाटन भी है। धनतेरस, या धनत्रयोदशी, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है — वह क्षण जब जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि और आध्यात्मिक संतुलन का प्रथम दीप प्रज्वलित होता है।
241 views • 2025-10-17
Sanjay Purohit
गांधी जयंती विशेष: आज की दुनिया में गांधीवादी मूल्यों की प्रासंगिकता
आज जब पूरी दुनिया हिंसा, युद्ध, जलवायु संकट, आर्थिक असमानता और मानवीय संवेदनाओं के क्षरण से जूझ रही है, ऐसे समय में महात्मा गांधी के सिद्धांत पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक दिखाई देते हैं। गांधीजी का जीवन कोई बीता हुआ अध्याय नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो आज के अंधकारमय परिदृश्य में मार्गदर्शन करता है।
261 views • 2025-10-02
Sanjay Purohit
दुर्गा तत्व—भारतीय दर्शन और अध्यात्म का सार
भारतीय दर्शन का मूल भाव केवल बाहरी पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मा और परमात्मा के मिलन की यात्रा है। इसी यात्रा में दुर्गा तत्व एक केंद्रीय स्थान रखता है। दुर्गा केवल देवी का नाम नहीं, बल्कि शक्ति, साहस और आत्मविश्वास की वह ऊर्जा है जो प्रत्येक जीव में अंतर्निहित है।
419 views • 2025-09-24
Sanjay Purohit
शक्ति का दर्शन : सनातन परंपरा में शाक्त मार्ग और नवरात्रि का आध्यात्मिक संदेश
सनातन परंपरा के विशाल आध्यात्मिक आकाश में शक्ति की साधना एक अद्वितीय और प्राचीन प्रवाह है। शाक्त दर्शन केवल किसी देवी की पूजा का भाव नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण सृष्टि में व्याप्त ऊर्जा, चेतना और जीवन के रहस्यों को समझने का मार्ग है।
238 views • 2025-09-21
Sanjay Purohit
हिन्दी : शिवस्वरूपा और महाकाल
हिन्दी दिवस के एक दिन पूर्व यह लेख लिखते हुए मन में अपार गर्व और आत्मगौरव का अनुभव हो रहा है। निसंदेह हिन्दी दुनिया की श्रेष्ठतम भाषाओं में एक है। हर भाषा का अपना आकर्षण है, लेकिन हिन्दी अनेक मायनों में अद्वितीय और अनुपम है। इसमें सागर जैसी गहराई है, अंबर जैसा विस्तार है और ज्योत्स्ना जैसी शीतलता है।
340 views • 2025-09-13
...