अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: समानता के लिए बदलाव की बुनियाद बने परिवार
देश-दुनिया के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय है लेकिन लैंगिक भेदभाव और असमानता की स्थितियां उनकी हिस्सेदारी बढ़ाने में बाधा है। उनके सशक्तीकरण के लिए ऐसा प्रेरणादायी पारिवारिक-सामाजिक ताना-बाना चाहिये जिसमें उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहन-प्रशंसा मिले।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 08 मार्च 2025
379
0
...

देश-दुनिया के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय है लेकिन लैंगिक भेदभाव और असमानता की स्थितियां उनकी हिस्सेदारी बढ़ाने में बाधा है। उनके सशक्तीकरण के लिए ऐसा प्रेरणादायी पारिवारिक-सामाजिक ताना-बाना चाहिये जिसमें उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहन-प्रशंसा मिले। आत्मविश्वास के साथ उनकी काबिलियत जुड़ेगी तो वे कामयाबी की राह पर आगे बढ़ सकेंगी। परिवार के लोग बहू-बेटियों के काम को अहमियत देकर समानता को बढ़ावा दे सकते हैं।

स्त्रियों की भागीदारी हर देश, समाज और परिवार में रेखांकित करने योग्य रही है। बावजूद इसके उनके व्यक्तित्व और विचारों के प्रति समावेशन यानी समानता का भाव नदारद रहा है। जिसके चलते तेज़ी से आगे बढ़ती दुनिया के हर कोने में ही आधी आबादी की तरक्की की गति जरा कम ही रही। लैंगिक भेदभाव और असमानता की स्थितियां स्त्रियों की हिस्सेदारी बढ़ाने में बड़ी बाधा बनती रही हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष इंटरनेशनल वीमन्स डे की थीम ‘सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार-समानता और सशक्तीकरण’ है। यह दिन स्त्रियों को शुभकामनाएं देने का विशेष दिन भर नहीं बल्कि उनके लिए समानता का परिवेश बनाने से जुड़ा संदेश लिए है। समग्र परिवेश में सार्थक बदलाव लाने के लिए आवश्यक है कि समानता की इस मुहिम को हर परिवार भी आगे बढ़ाये।

प्रेरणादायी परिवेश बनाना आवश्यक

सकारात्मक और प्रेरणादायी परिस्थितियां बेहतरी से जुड़े हर बदलाव को खाद-पानी देती हैं। अधिकारों और मानवीय मोर्चे पर बराबरी की बुनियाद बनाने वाली इस वर्ष की थीम तो आज ही नहीं, आने वाले कल के लिए भी एक प्रेरणादायी परिवेश बनाने से जुड़ी है। ऐसे सामाजिक-पारिवारिक ताने-बाने को तैयार करने का उद्देश्य लिए है, जिसमें महिलाओं को हर स्तर पर प्रोत्साहन देने का काम किया जाए। यह वैचारिक रूपरेखा व्यावहारिक धरातल पर एक बेहतर दुनिया के निर्माण का इरादा लिए है। समझना कठिन नहीं कि सामूहिक रूप से आधी आबादी के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाने के लिए प्रेरित करने वाली परिस्थितियां आवश्यक भी हैं। आमतौर पर देखने में आता है कि घर हो या बाहर, स्त्रियों के उत्साह को सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलती है। बहुत सी सामाजिक बाधाएं और पारिवारिक नीति-नियम आधी आबादी के प्रति समान व्यवहार अपनाने में रुकावट बनते हैं। जबकि अपने प्रयासों के लिए प्रशंसा पाना किसी भी इंसान को सबसे अधिक प्रेरणा देता है। समाज हो, कार्यस्थल हो या घर हो – समग्र परिवेश में स्त्रियों को उनके अधिकार दिलाने और बराबरी की बुनियाद पक्की करने के लिए उनके उत्साह और हौसले को बल देने का भाव जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर स्त्री के अधिकार और समानता की ऐसी ही बातें रखने के लिए एक प्रभावी मंच के समान है। वीमन्स डे पर बराबरी चाहने की साझी आवाज़ दुनिया के हिस्से में गूंजती है। भारतीय समाज के परंपरागत ढांचे में पारिवारिक व्यवस्था इस भाव और बदलाव को सबसे अधिक बल दे सकती है।

हौसले संग आगे बढ़ें स्त्रियां

महिलाएं सदा से ही अपनी हर भूमिका को एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में जीती आई हैं। मां, पत्नी, सहकर्मी ही नहीं, आस-पड़ोस में बसे किसी परिवार की सदस्य के रूप में भी। अपनों-परायों, सभी को उनकी बातें और बर्ताव प्रेरणा देता रहा है। स्त्रियों की उपस्थिति हर हाल में बेहतरी की ओर बढ़ने का संबल देती रही है। पीड़ादायी यह है कि स्त्रियां खुद अपना संबल नहीं बन पातीं। हर फ्रंट पर अपनी ही अनदेखी करती हैं। अपनी हिस्सेदारी पर अधिकार जमाने में पीछे रह जाती हैं। काबिलियत के बावजूद कामयाबी की राह पर बढ़ने से हिचकती हैं। यही कारण है कि भारतीय परिवेश में ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी उनके लिए न्यायसंगत और समानता के भाव से भरा समाज नहीं बन पाया है। आवश्यक है कि स्त्रियां स्वयं आगे आएं। मानसिक बल और सामाजिक अपनेपन को अपने सशक्त व्यक्तित्व की बुनियाद बनाएं। मां, परवरिश के मोर्चे पर बेटी को मजबूत मन की धनी बनाकर तो बेटियां मां का मन समझकर एक-दूजे का संबल बन सकती हैं। यूं ही दूसरे सम्बन्धों में भी खींचतान के बजाय साथ देने की सोच हर स्त्री के लिए सहयोगी परिवेश बना सकती है। एक महिला किसी दूसरी महिला की मददगार बन सकती है।

लैंगिक समानता को बढ़ावा

स्त्रियों के प्रति पूर्वाग्रह, रूढ़िवादिता और भेदभाव के रहते लैंगिक समानता वाले विश्व की कल्पना नहीं की जा सकती। इसीलिए महिलाओं को सही मायने में भागीदार बनाने के लिए उनकी उम्र, क्षमता और शारीरिक छवि से परे विविधता को खुले मन से स्वीकारना जरूरी है। हर स्त्री के व्यक्तित्व और विचारों को मान देना जरूरी है। इसमें घर-परिवार के लोग भी व्यक्तिगत रूप से बहू-बेटियों का मन समझने, उनके काम को महत्व देने और उनकी भागीदारी को अहमियत देकर लैंगिक समानता के भाव को बढ़ावा दे सकते हैं। असमानता से जूझने के लिए भी स्त्रियां एक-दूजे का हाथ थामें। बेटी के जन्म पर अपराधबोध या दूसरे घर से आई बहू को अधिकार देने में भेदभाव करने की मानसिकता से खुद स्त्रियों को भी बाहर आना होगा। व्यवस्थागत नियमों के साथ ही घर-परिवार में भी परिवर्तन लाने होंगे, ताकि सकारात्मक बदलावों को गति दी जा सके। इस वर्ष के विषय में समाहित एक भाव ‘एक्सीलरेट एक्शन’ भी है। जिसके तहत लैंगिक समानता से जुड़े सभी पहलुओं पर ठोस कदम उठाने का आह्वान किया गया है। यह विचार आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक स्तर पर प्रभावी योजनाओं की वकालत करते हुए महिलाओं का जीवन बेहतर बनाने का उद्देश्य लिए है। बदलाव के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं व उन्हें रफ्तार भी दी जाए।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

IND Editorial

See all →
Sanjay Purohit
हिमालय की गोद में जागी विदेशी योगिनियों की दिव्य चेतना
मनुष्य के सुख का चरम तब मोहभंग करता है जब वो दर्द देने लगता है। भोग-विलास की संस्कृति एक सीमा तक तो सुख देती है लेकिन कालांतर जीवन की विसंगतियां व्यक्ति में शून्य भरने लगती हैं। यही वजह है कि धनी व विकसित देशों की सैकड़ों योग साधिकाएं योग व आध्यात्मिक साधना से सुकून की तलाश में भारत चली आती हैं।
45 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
बगराम एयरबेस: शक्ति-संतुलन की धुरी और भारत की रणनीतिक सजगता
अफगानिस्तान की पर्वत-शृंखलाओं के बीच बसा बगराम एयरबेस आज केवल एक सैन्य ठिकाना नहीं, बल्कि बदलती वैश्विक राजनीति का प्रतीक बन चुका है। कभी अमेरिकी फाइटर जेट्स की गर्जना से गूंजने वाला यह अड्डा अब शक्ति-संतुलन, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव के अदृश्य खेल का केंद्र है।
266 views • 2025-10-30
Sanjay Purohit
बाहर-भीतर उजाले के साथ फैलाए सर्वत्र खुशहाली
अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, दुष्चरित्रता पर सच्चरित्रता की और निराशा पर आशा की जीत का पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति व सामाजिक दर्शन का मूल भाव दर्शाता है। पारंपरिक रूप से इस मौके पर लक्ष्मी पूजन के साथ खुशहाली की कामना समाज के हर वर्ग के लिए है जिसे बढ़ावा देने की जरूरत है। दूसरे पर्वों की तरह यह पर्व भी प्रकृति व सामाजिक परिवेश के प्रति दायित्व निभाने का संदेश लिये है। मसलन हम पारंपरिक उद्यमों से निर्मित सामान खरीदकर उन्हें संबल दें।
113 views • 2025-10-19
Sanjay Purohit
फिल्मी दिवाली में प्रतीकों के जरिये बहुत कुछ कहने की परंपरा
फिल्मों में हर त्योहार का अपना अलग प्रसंग और संदर्भ है। होली जहां मस्ती के मूड, विलेन की साजिश के असफल होने और नायक-नायिका के मिलन का प्रतीक बनता है। जबकि, दिवाली का फ़िल्मी कथानकों में अलग ही महत्व देखा गया। जब फ़िल्में रंगीन नहीं थी, तब भी दिवाली के दृश्य फिल्माए गये। पर, वास्तव में दिवाली को प्रतीकात्मक रूप ज्यादा दिया गया। अधिकांश पारिवारिक फिल्मों में दिवाली मनाई गई, पर सिर्फ लक्ष्मी पूजन, रोशनी और पटाखों तक सीमित नहीं रही। दिवाली की रात फिल्मों के कथानक में कई ऐसे मोड़ आए जिनका अपना अलग भावनात्मक महत्व रहा है।
292 views • 2025-10-18
Sanjay Purohit
धनतेरस: दीपावली के प्रकाश पर्व की आध्यात्मिक शुरुआत
दीपावली, जिसे अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव कहा गया है, उसकी वास्तविक शुरुआत धनतेरस से होती है। यह केवल उत्सव का पहला दिन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक आलोक का उद्घाटन भी है। धनतेरस, या धनत्रयोदशी, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है — वह क्षण जब जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि और आध्यात्मिक संतुलन का प्रथम दीप प्रज्वलित होता है।
238 views • 2025-10-17
Sanjay Purohit
गांधी जयंती विशेष: आज की दुनिया में गांधीवादी मूल्यों की प्रासंगिकता
आज जब पूरी दुनिया हिंसा, युद्ध, जलवायु संकट, आर्थिक असमानता और मानवीय संवेदनाओं के क्षरण से जूझ रही है, ऐसे समय में महात्मा गांधी के सिद्धांत पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक दिखाई देते हैं। गांधीजी का जीवन कोई बीता हुआ अध्याय नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो आज के अंधकारमय परिदृश्य में मार्गदर्शन करता है।
251 views • 2025-10-02
Sanjay Purohit
दुर्गा तत्व—भारतीय दर्शन और अध्यात्म का सार
भारतीय दर्शन का मूल भाव केवल बाहरी पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मा और परमात्मा के मिलन की यात्रा है। इसी यात्रा में दुर्गा तत्व एक केंद्रीय स्थान रखता है। दुर्गा केवल देवी का नाम नहीं, बल्कि शक्ति, साहस और आत्मविश्वास की वह ऊर्जा है जो प्रत्येक जीव में अंतर्निहित है।
412 views • 2025-09-24
Sanjay Purohit
शक्ति का दर्शन : सनातन परंपरा में शाक्त मार्ग और नवरात्रि का आध्यात्मिक संदेश
सनातन परंपरा के विशाल आध्यात्मिक आकाश में शक्ति की साधना एक अद्वितीय और प्राचीन प्रवाह है। शाक्त दर्शन केवल किसी देवी की पूजा का भाव नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण सृष्टि में व्याप्त ऊर्जा, चेतना और जीवन के रहस्यों को समझने का मार्ग है।
235 views • 2025-09-21
Sanjay Purohit
हिन्दी : शिवस्वरूपा और महाकाल
हिन्दी दिवस के एक दिन पूर्व यह लेख लिखते हुए मन में अपार गर्व और आत्मगौरव का अनुभव हो रहा है। निसंदेह हिन्दी दुनिया की श्रेष्ठतम भाषाओं में एक है। हर भाषा का अपना आकर्षण है, लेकिन हिन्दी अनेक मायनों में अद्वितीय और अनुपम है। इसमें सागर जैसी गहराई है, अंबर जैसा विस्तार है और ज्योत्स्ना जैसी शीतलता है।
334 views • 2025-09-13
Sanjay Purohit
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन : शिक्षा, दर्शन और राष्ट्रनायक का अद्भुत संगम
भारत भूमि ने समय-समय पर ऐसे महामानवों को जन्म दिया है जिनका जीवन केवल उनके युग तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बनता है। ऐसे ही एक महान विभूति थे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन—दार्शनिक, शिक्षक, चिंतक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति। उनके व्यक्तित्व में ज्ञान, अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम दिखाई देता है।
394 views • 2025-09-05
...