


मध्यप्रदेश के लाखों अधिकारी और कर्मचारियों को प्रमोशन की सौगात मिलने वाली है। सीएम डॉ.मोहन यादव ने सभी विभागों से जानकारी मांगी है। जल्द ही मध्यप्रदेश सरकार प्रमोशन को लेकर बड़ा फैसला करने वाली है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति का कार्य शीघ्र होगा। इस बारे में राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के लाखों अधिकारी कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समस्त शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को होगा फायदा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र होगी। इस बारे में राज्य शासन शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के लगभग 4 लाख अधिकारी-कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।
मंत्रियों से हो चुकी है चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी-कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए। 8 वर्ष से पदोन्नति की रुकावट चली आ रही थी, जो अब समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रमोशन के संबंध में मुख्यमंत्री स्तर से 12 से ज्यादा बैठकों में विचार-विमर्श किया गया।