


कर्नाटक सिंगर शिवश्री स्कंदप्रसाद ने गुरुवार को बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या से एक निजी समारोह में विवाह किया। यह विवाह परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। तेजस्वी सूर्या की शादी में अन्नामलाई, प्रताप सिम्हा, अर्जुन राम मेघवाल और अमित मालवीय सहित भाजपा के चुनिंदा नेता नजर आए।
अर्जुन राम मेघवाल और BJP नेता विजयेंद्र ने शेयर की फोटो
भारत के कानून एवं न्याय मंत्री तथा केन्द्रीय संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा नेता विजयेंद्र येदियुरप्पा ने नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दी। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या और कर्नाटक सिंगर एवं भारत नाट्यम कलाकार शिवश्री स्कंदप्रसाद की शादी की फोटो शेयर करते हुए उनके दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
शिवश्री स्कंदप्रसाद कौन हैं?
शिवश्री स्कंदप्रसाद चेन्नई से हैं। वे कर्नाटक संगीत, भरतनाट्यम और दृश्य कला में अपने योगदान के लिए फेमस हैं। शिवश्री स्कंदप्रसाद मृदंगम वादक सीरकाज़ी श्री जे स्कंदप्रसाद की बेटी हैं। इनका जन्म 1 अगस्त 1996 को हुआ। वह प्रसिद्ध संगीतकारों के परिवार से आती हैं- उनके दादा कलैमामणि स्वर्गीय सीरकाज़ी आर. जयरामन, एक स्थापित संगीतकार थे, जबकि उनकी दादी शांति जयरामन प्रमुख भरतनाट्यम कलाकारों के लिए एक लोकप्रिय सिंगर थीं।