रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप के बदले सुर, कीव से जुड़ा चौंकाने वाला दावा किया
रूस-यूक्रेन संघर्ष पर अपने रुख में बड़ा बदलाव करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन ‘लड़ने और जीतने’ की स्थिति में है और अपने देश को मूल स्वरूप में वापस ला सकता है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 24 सितंबर 2025
108
0
...

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर अपने रुख में बड़ा बदलाव करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन ‘लड़ने और जीतने’ की स्थिति में है और अपने देश को मूल स्वरूप में वापस ला सकता है। कल मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रुथ सोशल पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कीव यूरोपीय संघ के समर्थन से अपना खोया हुआ क्षेत्र वापस ले सकता है। ट्रंप ने दावा करते हुए लिखा, “यूक्रेन-रूस की सैन्य और आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से जानने और समझने के बाद और रूस को हो रही आर्थिक परेशानी को देखने के बाद, मुझे लगता है कि यूक्रेन, यूरोपीय संघ के समर्थन से लड़ने और पूरे यूक्रेन को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने की स्थिति में है। समय, धैर्य, यूरोप और विशेष रूप से नाटो के वित्तीय समर्थन के साथ, जहां से यह युद्ध शुरू हुआ था, मूल सीमाएं एक बहुत अच्छा विकल्प हैं। क्यों नहीं?”


उन्होंने तर्क दिया कि रूस ‘लक्ष्यहीन’ लड़ाई लड़ रहा है और यह संघर्ष उन्हें ‘कागजी शेर’ जैसा बना देता है। ट्रंप ने कहा, “रूस साढ़े तीन साल से बिना किसी उद्देश्य के एक ऐसा युद्ध लड़ रहा है, जिसे जीतने में एक वास्तविक सैन्य शक्ति को एक हफ्ते से भी कम समय लगना चाहिए था। यह रूस को अलग नहीं कर रहा है। वास्तव में, यह उन्हें ‘कागजी शेर’ जैसा बना रहा है।”


ट्रंप ने यूक्रेन के ‘महान साहस’ की भी प्रशंसा की


उन्होंने रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन के ‘महान साहस’ की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “यूक्रेन अपने देश को उसके मूल स्वरूप में वापस ले पाएगा और कौन जाने, शायद उससे भी आगे चला जाए।” हालांकि, ट्रंप ने ‘सभी को शुभकामनाएं’ देकर संयुक्त राज्य अमेरिका को इस संघर्ष से दूर कर दिया।


नाटो को हथियार देना जारी रखेंगे


ट्रंप के मुताबिक, “पुतिन और रूस बड़ी आर्थिक मुश्किल में हैं और यह यूक्रेन के लिए कार्रवाई करने का समय है। बहरहाल, मैं दोनों देशों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम नाटो को हथियार देना जारी रखेंगे ताकि नाटो उनके साथ जो चाहे कर सके। सभी को शुभकामनाएं।”


अमेरिका यूक्रेन का बहुत सम्मान करता है


इससे पहले न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान, ट्रंप ने नाटो के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर रूसी विमानों को मार गिराने का समर्थन किया और इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “हां, मैं ऐसा करता हूं।” उन्होंने संघर्ष में यूक्रेनी प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि अमेरिका यूक्रेन का बहुत सम्मान करता है, वास्तव में यह अद्भुत है।


वहीं, मंगलवार सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में ट्रंप ने यूरोपीय और नाटो देशों पर रूसी ऊर्जा खरीद जारी रखकर अपने ही खिलाफ युद्ध को वित्त पोषित करने का आरोप लगाया।


अमेरिका रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध तभी लगाने को तैयार


उन्होंने दोहराया कि अमेरिका रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध तभी लगाने को तैयार है, जब यूरोप भी इसमें शामिल हो। ट्रंप ने कहा, “अगर रूस युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता करने को तैयार नहीं होता है, तो अमेरिका उस पर कड़े टैरिफ लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे संघर्ष रुक जाएगा। इन टैरिफ के प्रभावी होने के लिए, यूरोपीय देशों, आप सभी जो अभी यहां एकत्र हैं, को भी हमारे साथ मिलकर यही उपाय अपनाने होंगे।”

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Richa Gupta
चीन के गान्सू प्रांत में आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, तेज झटकों से दहशत
चीन के उत्तर-पश्चिम हिस्से गान्सू प्रांत में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, सुबह 5:49 बजे आए भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई।
73 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
इजराइल के खिलाफ ट्रंप की मुस्लिम देशों के साथ ‘महाबैठक’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मुस्लिम देशों के नेताओं के साथ गाजा पर एक बहुपक्षीय बैठक की, जिसे उन्होंने अपनी "सबसे महत्वपूर्ण बैठक" बताया।
124 views • 2025-09-24
Richa Gupta
रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप के बदले सुर, कीव से जुड़ा चौंकाने वाला दावा किया
रूस-यूक्रेन संघर्ष पर अपने रुख में बड़ा बदलाव करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन ‘लड़ने और जीतने’ की स्थिति में है और अपने देश को मूल स्वरूप में वापस ला सकता है।
108 views • 2025-09-24
Sanjay Purohit
विदेश मंत्री जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित
विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं। इस बैठक से इतर उनकी कई कूटनीतिक मीटिंग्स होने वाली हैं। वह 27 सितंबर को 80वें UNGA सत्र की उच्च-स्तरीय आमसभा को भी संबोधित करेंगे।
81 views • 2025-09-21
Sanjay Purohit
ट्रंप के H-1B वीजा नियम: जानें किस पर लगेगा शुल्क
अमेरिका ने H-1B वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब अमेरिकी कंपनियों को किसी भी विदेशी कर्मचारी की नई एंट्री या दोबारा एंट्री के लिए हर H-1B एप्लीकेशन पर 1 लाख डॉलर (लगभग 88.10 लाख रुपये) का शुल्क देना होगा।
92 views • 2025-09-21
Sanjay Purohit
गाजा में मिसाइलों की बरसातः 85 फिलीस्तीनियों की मौत
गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में इजरायली सेना और हमास लड़ाकों के बीच गुरुवार को भीषण झड़प हुई। इस लड़ाई में चार इजरायली सैनिक मारे गए, जबकि इजरायल के हवाई और जमीनी हमलों में 85 फलस्तीनी मारे गए।
89 views • 2025-09-20
Richa Gupta
H‑1B वीजा पर ट्रंप की सख्ती, अब हर साल भरने होंगे 100,000 डॉलर
अमेरिका में काम कर रहे भारतीय टेक्नोलॉजी पेशेवरों और बड़ी कंपनियों के लिए एक बड़ा झटका है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा प्रोग्राम में बड़े बदलाव करने के लिए एक घोषणा पत्र पर साइन किए हैं।
108 views • 2025-09-20
Ramakant Shukla
रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप, बीते 3 महीनों में 7 तीव्रता से अधिक के 4 भूकंप दर्ज
रूस के कामचटका के पूर्वी तट पर शुक्रवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद 5 आफ्टरशॉक महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। तटीय इलाकों में 30 से 62 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठती देखी गईं।
111 views • 2025-09-19
Sanjay Purohit
चीन की फिर धमकी: किसी भी कीमत पर ताइवान पर होगा कब्ज़ा
चीन के रक्षा मंत्री दोंग जुन ने बृहस्पतिवार को बीजिंग में सुरक्षा फोरम की शुरुआत पर एक बार फिर यह धमकी दी कि उनका देश स्व-शासित ताइवान पर कब्जा करेगा।
97 views • 2025-09-18
Sanjay Purohit
तालिबान का नया फरमान: अफगानिस्तान में इंटरनेट सेवाएं की पूरी तरह बैन
अफगानिस्तान में लोगों को “अनैतिक आचरण से बचाने के लिए” तालिबान की ओर से फाइबर-ऑप्टिक इंटरनेट सेवाओं पर लगाया गया पूर्ण प्रतिबंध कई और प्रांतों में प्रभावी हो गया है।
109 views • 2025-09-18
...