यूपी में 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, 48 घंटे में भुगतान
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में धान खरीद प्रारंभ होगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 19 hours ago
83
0
...

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में धान खरीद प्रारंभ होगी। पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में खरीद होगी। मंगलवार (30 सितंबर) सुबह 11 बजे तक साढ़े 23 हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी 2026 तक धान खरीद होगी। सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) का 2389 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। योगी सरकार ने 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान का निर्देश दिया है। क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे।


धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकृत होना अनिवार्य है। किसानों को खाद्य व रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप यूपी किसान मित्र पर पंजीकरण कराना होगा। खरीद पंजीकृत किसानों से ही होगी। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक किसान किसी भी सहायता या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 नंबर पर कॉल या अपने जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं।


पश्चिम उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। यह खरीद पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली,आगरा, अलीगढ़, झांसी संभाग में होगी। वहीं लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में भी धान खरीद इसी अवधि में होगी।


पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। यह खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग में होगी। इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी पहली नवंबर से खरीद होगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी।


30 सितंबर (सुबह 11 बजे) तक साढ़े 23 हजार से अधिक किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीकरण कर लिया है। विभाग के मुताबिक धान की बिक्री के लिए ओटीपी आधारित सिंगल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसान मोबाइल पर एसएमएस से मिले ओटीपी को भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं किसानों को भुगतान सीधे आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। बिचौलियों को रोकने व पारदर्शिता बरतते हुए क्रय केंद्रों पर धान की खरीद ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज) डिवाइस के माध्यम से पहले की भांति किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए ही होगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रबी सीजन की फसलों के लिए ₹84,200 करोड़ के MSP पैकेज को मंजूरी दी गई है। इस निर्णय से देशभर के किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
32 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले! सरकार ने 3% बढ़ाया DA
दिवाली- दशहरे से पहले लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को की लॉटरी लग गई है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्तेऔर महंगाई राहत में 3 % की बढ़ोतरी कर दी गई है।
35 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, खड़गे को प्रारंभिक रूप से सामान्य अस्वस्थता की शिकायत के चलते अस्पताल लाया गया।
32 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने कन्याओं का किया पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन कर भक्तों में प्रसाद बांटा। वहीं विगत कई वर्षों से गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षधिश्वर द्वारा महानवमी के दिन कन्या पूजन का आयोजन होता है। इस कड़ी में वर्तमान पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रत्येक वर्ष इस परंपरा का निर्वहन करते हैं।
44 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
RSS के 100 साल: PM मोदी बोले- अंग्रेजों के अत्याचार का सामना किया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन हुई। पीएम मोदी ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत, अन्याय पर न्याय का जीत का दिन है।
37 views • 13 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी RSS शताब्दी समारोह में शामिल होंगे, जारी करेंगे स्मारक डाक टिकट व सिक्का
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।
74 views • 16 hours ago
Richa Gupta
एन्नोर थर्मल पावर प्लांट हादसा: चेन्नई में स्टील आर्च गिरने से 9 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक
तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एननोर थर्मल पावर प्लांट के निर्माण स्थल पर आज मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन इमारत का एक स्टील आर्च गिरने से 9 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
77 views • 16 hours ago
Richa Gupta
बिहार चुनाव 2025: अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 7.42 करोड़ मतदाता तैयार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में लगभग 7.42 करोड़ मतदाता शामिल किए गए हैं।
71 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
19 किलो वाला गैस सिलेंडर ₹16.50 तक महंगा, जनरल रिजर्वेशन के लिए आधार जरूरी
आज से 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹16.50 तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 15.50 रुपए बढ़कर ₹1595.50 हो गई है। पहले यह ₹1580 में मिल रहा था। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत अब ₹16.50 बढ़कर ₹1700.50 हो गई है।
89 views • 18 hours ago
Richa Gupta
यूपी में 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, 48 घंटे में भुगतान
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में धान खरीद प्रारंभ होगी।
83 views • 19 hours ago
...