फिरोजपुर कैंट से नांदेड के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव , जानिए रूट और टाइमिंग
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर लगातार सेवाओं में विस्तार कर रहा है। यात्रियों की बढ़ती डिमांड के बाद रेलवे ने कई बड़े बदलाव भी किए हैं। अब रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड–फिरोजपुर कैंट वीकली ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 12 जून 2025
155
0
...

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर लगातार सेवाओं में विस्तार कर रहा है। यात्रियों की बढ़ती डिमांड के बाद रेलवे ने कई बड़े बदलाव भी किए हैं। अब रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड–फिरोजपुर कैंट वीकली ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 13 जून 2025 से चलेगी और MP के बीना, विदिशा, भोपाल व इटारसी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा।

13 जून से चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन

रेल प्रशासन यात्रियों की आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अब रेलवे ने यात्रियों को एक और नई ट्रेन की सौगात दी है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 14622/14621 फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड-फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। जो शुक्रवार 13 जून 2025 से पटरियों पर दौड़ने लगेगी। इस ट्रेन के जरिए कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधा और आरामदायक सफर मिलेगा।

नई ट्रेन से एमपी के यात्रियों को फायदा

रेलवे का यह फैसला मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। यह वीकली ट्रेन एमपी के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन बीना, विदिशा, भोपाल, इटारसी और खंडवा स्टेशनों पर ठहरेगी।

गाड़ी संख्या 14622 फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड़ वीकली एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 14622 फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड़ वीकली ट्रेन हर शुक्रवार को दोपहर 1:25 बजे फिरोजपुर कैंट से रवाना होगी।

यह वीकली ट्रेन शनिवार को बीना (06:15 AM), विदिशा (07:10 AM), भोपाल (08:05 AM), इटारसी (09:55 AM) पहुंचेगी और रविवार रात 03:30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 14621 हजूर साहिब नांदेड़- फिरोजपुर कैंट वीकली एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 14621 हजूर साहिब नांदेड़- फिरोजपुर कैंट वीकली ट्रेन हर रविवार को सुबह 11:50 बजे नांदेड से रवाना होगी।

यह ट्रेन सोमवार को इटारसी (04:35 AM), भोपाल (06:25 AM), विदिशा (07:18 AM), बीना (09:30 AM) और मंगलवार सुबह 04:40 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
MP में आदिवासियों पर अत्याचार: सागर और अशोकनगर की घटनाओं पर कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी
मध्य प्रदेश के सागर और अशोकनगर में आदिवासी समुदाय पर हुए अत्याचार की घटनाओं पर कांग्रेस ने एक विशेष जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में आदिवासी विधायक शामिल हैं जो पीड़ितों से मिलकर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
40 views • 46 minutes ago
Richa Gupta
सजग रहें, एहतिहात बरतें, वर्षा प्रभावितों के भोजन-पानी, रहवास और दवा सबकी व्यवस्था करें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है। जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
81 views • 16 hours ago
Richa Gupta
अतिवृष्टि पर एक्शन में CM मोहन, राहत कार्यों के दिए निर्देश
CM डॉ. मोहन यादव ने अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों के कलेक्टरों से की चर्चा। किसानों को नुकसान की भरपाई व तत्काल राहत के निर्देश दिए।
83 views • 21 hours ago
Richa Gupta
MP में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद
MP में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, भोपाल, ग्वालियर, हरदा और आगर मालवा में स्कूल बंद। कई जिलों में रेड अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह।
198 views • 23 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव का निर्देश: अपराध पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को निर्देश दिए कि अपराध किसी भी प्रकार का हो, तत्काल एक्शन लें और जनता में विश्वास कायम रखें।
69 views • 2025-07-30
Richa Gupta
मितेंद्र दर्शन सिंह बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, MP में बदलाव
युवा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल। मितेंद्र दर्शन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया, MP में जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान संभव।
92 views • 2025-07-30
Richa Gupta
मानसून सत्र तीसरा दिन, अनुपूरक बजट पर 2 घंटे की चर्चा आज
मानसून सत्र 2025 का तीसरा दिन: विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पर 2 घंटे होगी चर्चा, अहम विभागों की अतिरिक्त मांगों पर होगा विचार।
68 views • 2025-07-30
Ramakant Shukla
फलों को 'मसाले' से तो नहीं पकाया गया? टीमों ने की जांच,करोंद और बिट्‌टन मार्केट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का निरीक्षण
फलों, विशेष रूप से आम, जिसका व्यापक रूप से सेवन किया जाता है, जिन्हें आमतौर पर कृत्रिम रूप से पकाया जाता है। पकने की प्रक्रिया में तेजी लाने और बढ़ती उपभोक्ता मांग को पूरा करने के प्रयास में कुछ खाद्य व्यवसाय संचालक (FBO) कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड/एसिटिलीन गैस आदि जैसे अनधिकृत या निषिद्ध रासायनिक एजेंटों का उपयोग करते हैं, जो एक अवैध और असुरक्षित प्रक्रिया है। कैल्शियम कार्बाइड, जिसे आमतौर पर "मसाला" कहा जाता है, का उपयोग अभी भी कुछ FBO द्वारा आम, केले और पपीते जैसे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए किया जा रहा है क्योंकि इसकी लागत कम है और रख-रखाव भी आसान है।
28 views • 2025-07-30
Ramakant Shukla
बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को टाईगर स्टेट का गौरव प्राप्त है, हमारे राज्य में 9 टाईगर रिजर्व हैं। बाघ सहित सभी वन्यजीवों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और इनके संरक्षण और उनके बेहतर प्रबंधन के आदर्श केन्द्र के रूप में मध्यप्रदेश की पहचान बनी है। वन्यजीव संरक्षण के लिए स्थानीय समुदाय की सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
34 views • 2025-07-29
Ramakant Shukla
बाबई मोहासा में इंडस्ट्री के लिए जमीन में छूट, विक्रमपुरी एरिया में अधिग्रहण समेत चार विधेयक मंजूर
मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें बाबई मोहासा में उद्योग के लिए आरक्षित जमीन में छूट देने का फैसला भी शामिल है। इसके साथ ही विक्रमपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में जमीन अधिग्रहण सहित चार अहम विधेयकों को मंजूरी दी गई है।
36 views • 2025-07-29
...