मेड से बहस कर रहा था अनजान शख्स, सैफ ने रोका तो मार दिया चाकू
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर बुधवार को आधी रात में एक चोर घुस गया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
Richa Gupta
Created AT: 16 जनवरी 2025
7984
0
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर बुधवार को आधी रात में एक चोर घुस गया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। रात को करीब 2 बजे सैफ अली खान पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। सैफ का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार घर में घुसा अनजान शख्स चोरी के इरादे से आया था, लेकिन पकड़े जाने पर वो घर की मेड से बहस करने लगा था। सैफ अली खान ये सब देख खुद बीच में आए और चोर से भिड़ गए। इस दौरान चोर ने सैफ पर चाकू से लगातार कई बार वार किये।
जांच में जुटी पुलिस
सैफ अली खान ने मामले को शांत करने के लिए उससे बात करने की भी कोशिश की तो शख्स ने सैफ पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही जांच में जुट गई। हालांकि सवाल ये भी है कि सैफ अली खान चाहते तो उस शख्स से भिड़ने की बजाय खुद का बचाव भी कर सकते थे। लेकिन एक्टर अपनी परवाह न करते हुए चोर से भिड़ गए। पुलिस ने सैफ के घर पर नाईट शिफ्ट वाले कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।सैफ अली खान का इलाज जारी
मिली जानकारी के मुताबिक हमला होने के बाद सैफ अली खान को 3.30 के करीब लीलावती अस्पताल लेकर आया गया। एक्टर का इलाज जारी है। हालांकि इस घटना में करीना कपूर, तैमूर अली खान और जेह पुरी तरह से सेफ हैं। न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी सैफ का इलाज कर रही हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि वो सैफ की सर्जरी के बाद आगे की जानकारी सभी के साथ शेयर कर पाएंगे। लीलावती अस्पताल के सीईओ नीरज उत्तमानी ने ये जानकारी दी है।ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम