18 लाख के इनामी 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम साय ने कहा – माओवादी अब हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौट रहे....
नारायणपुर जिले में 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर कहा कि माओवाद छोड़कर लोकतंत्र की ओर बढ़ते कदम हैं।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 2 hours ago
47
0
...

नारायणपुर जिले में 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर कहा कि माओवाद छोड़कर लोकतंत्र की ओर बढ़ते कदम हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने विश्वास जगाया। हिंसा का रास्ता छोड़कर माओवादी अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं।


सीएम ने कहा, नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे “माड़ बचाओ अभियान” के तहत सुरक्षाबलों के निरंतर प्रयासों से 02 एरिया कमेटी सदस्य सहित कुल 18 लाख के इनामी 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों पर 50 हजार से लेकर 5 लाख तक के इनाम घोषित थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन के लिए 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए हैं। उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम साय ने कहा, अब तक हमारी सरकार के कार्यकाल में 1704 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 व जनकल्याणकारी योजनाओं की सकारात्मकता का प्रमाण है। डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने और आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास व सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
सीएम साय की बड़ी घोषणा, दीदी ई-रिक्शा और श्रमिक सहायता योजना की राशि बढ़ाई
श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिकों की मेहनत और योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को कई बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने दीदी ई-रिक्शा योजना और निर्माण श्रमिक सहायता योजना की राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने की घोषणा की। साथ ही 65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
17 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
18 लाख के इनामी 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम साय ने कहा – माओवादी अब हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौट रहे....
नारायणपुर जिले में 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर कहा कि माओवाद छोड़कर लोकतंत्र की ओर बढ़ते कदम हैं।
47 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
बिलासपुर और सरगुजा संभाग में हो सकती है अच्छी बारिश
प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग समेत कई अन्य क्षेत्रों में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम की स्थिति सामान्य बनी रहने की संभावना जताई जा रही है।
43 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
अबूझमाड़ में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 18 लाख का था इनाम
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र से नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई का असर दिखने लगा है। नारायणपुर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है, जहां 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
33 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
सितंबर के मध्य में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। खासकर प्रदेश के उत्तर और मध्य भागों में भारी बारिश होने की संभावना है।
45 views • 2025-09-17
Ramakant Shukla
8 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नगरी एरिया कमेटी की सचिव और आठ लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली जानसी मटामी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वह जनवरी में मारे गए नक्सली कमांडर सत्यम गावड़े की पत्नी हैं और मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।
93 views • 2025-09-16
Ramakant Shukla
उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में आज भी बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर लगातार बना हुआ है। बिलासपुर और आस-पास के क्षेत्रों में रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रही, जिससे शहर पूरी तरह भीग गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 15 सितंबर को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था। वहीं, जगदलपुर में सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
102 views • 2025-09-16
Richa Gupta
जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, अयोध्या से काशी जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इस सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई।
106 views • 2025-09-15
Ramakant Shukla
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब एक ही जगह से मिलेंगे आरक्षित और अनारक्षित टिकट
रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की शुरुआत हो गई है। अब यात्रियों को आरक्षित और अनारक्षित टिकट के लिए अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से संचालित हो रहे यूटीएस काउंटर को अब आरक्षण केंद्र भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था 11 सितंबर से लागू हो चुकी है।
112 views • 2025-09-13
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में अगले शिक्षा सत्र से पहले होगी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा बैठक
अगले शिक्षा सत्र के पूर्व ही पांच हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही राजपत्रित अधिकारियों की नियुक्ति लोक सेवा आयोग (पीएससी) के माध्यम से की जाएगी। शुक्रवार को मंत्रालय में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
87 views • 2025-09-13
...