सुरजेवाला के द्वारा वोटर्स को राक्षस और श्राप देने वाले बयान पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा - सुरजेवाला ने जो कहा है वह कांग्रेस की संस्कृति है
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के विवादित बयान पर सियासी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस नेता के बयान पर बीजेपी हमलावर हो रही है।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 14 अगस्त 2023
6942
0
...
बीजेपी को वोट देते हैं और भारतीय जनता पार्टी समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं महाभारत की इस भूमि से श्राप देता हूं वाले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के विवादित बयान पर सियासी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस नेता के बयान पर बीजेपी हमलावर हो रही है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, क्या श्राप देना आपकी मोहब्बत की दुकान है। वहीं मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, यह तो कांग्रेस की संस्कृति है।

सुरजेवाला पर मंत्री भूपेंद्र का पलटवार

एमपी में कांग्रेस नेता सुरजेवाला के बयान पर सियासत गरमाई हैं। सीएम शिवराज सिंह, मंत्री विश्वास सारंग के अलावा मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सुरजेवाला के इस विवादित बयान पर करारा वार किया है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, जो कहा है, वह कांग्रेस की संस्कृति है। उन्होंने आगे कहा कि, कभी राहुल गांधी रावण कहते हैं, सुरजेवाला राक्षस कहते हैं। कांग्रेस को सत्ता न मिलने से फ़्रस्ट्रेशन की शिकार है। बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, कांग्रेस के नेताओं की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। लगातार इस तरह से कांग्रेस के लोग अब शब्द का उपयोग करते हैं।

सत्ता हमेशा नियम प्रक्रिया से चलती है

वहीं कांग्रेस के नेताओं द्वारा पुलिस अधिकारियों के धमकाने पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, सत्ता हमेशा नियम प्रक्रिया से चलती है। कांग्रेस हमारे ब्यूरोकेट्स को धमकाने और दबाब बनाने का काम कर रही है। सभी अपनी नियम प्रक्रिया के तहत ड्यूटी करते हैं। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने कहा कि, कांग्रेस सत्ता के लिए अधिकारी और कर्मचारियों को डर ना दिखाए उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करने दें।
ये भी पढ़ें
कर्मचारियों-पेंशनरों के DA में जल्द हो सकती है 3% की वृद्धि, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी और पेंशन ?
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
कानून व्यवस्था और सिंहस्थ-2028 के मद्देनज़र प्रदेश में 22,500 पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत आगामी 3 वर्षों में पुलिस विभाग में 22500 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभी तक पुलिस विभाग में भर्तियां कर्मचारी चयन मंडल द्वारा होती हैं। पुलिस को जल्द से जल्द मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अब मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड' का गठन किया जाएगा और यही बोर्ड पुलिस की भर्तियां करेगा। इससे पुलिस भर्ती में तेजी, पारदर्शिता और परफेक्शन आएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा से युवाओं में खासा उत्साह है और वे इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दे रहे हैं।
9 views • 13 minutes ago
Ramakant Shukla
सीएम डॉ. मोहन यादव के यूरोप दौरे के बाद जर्मन कंपनियों ने किया एमपी का रुख,इंदौर,उज्जैन और भोपाल का दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेशी निवेश आकर्षित करने के प्रयासों के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। विदेशी निवेश संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री के यूरोप दौरे के फलस्वरूप अब जर्मन की कंपनियों ने मध्यप्रदेश का रूख किया है। मध्यप्रदेश ग्लोबल स्टार्टअप एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत 18 अगस्त से 22 अगस्त तक पांच अग्रणी जर्मन टेक कंपनियों का दौरा शुरू हो रहा है।
22 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
घने जंगलों में हो रही अर्चना तिवारी की तलाश, क्या बाघ ने बना लिया शिकार?
सिविल जज की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी को लापता हुए 12 दिन हो गए हैं। अभी तक अर्चना तिवारी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मिडघाट के जंगलों में वह गिर गई होगी। संभावना यह भी है कि गिरने के बाद कही बाघ ने उसका शिकार न कर लिया हो।
87 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
किसानों की जली फसल देखकर तमतमाए शिवराज सिंह चौहान
नकली कीटनाशक और खाद की वजह से किसानों की फसल जल गई है। किसानों की शिकायत पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा जिले स्थित छीरखेड़ा गांव के खेत में अचानक औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। किसानों की जली फसल देखकर शिवराज सिंह चौहान तमतमा गए।
57 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
बाबा महाकाल की शाही सवारी आज, सेल्फी पर रहेगा बैन
बाबा महाकाल की नगरी में आज श्री महाकालेश्वर भगवान की राजसी सवारी निकाली जाएगी, जिसमें देशभर से 10 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सवारी शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रात 10 बजे मंदिर परिसर में वापस आएगी।
62 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
क्या चाहते हैं राहुल गांधी, अब तो शर्म आती है- नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसे सीएम मोहन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष पद का मान घटा दिया है। इस बात पर शर्म आती है। उनकी मानसिकता से देश को खतरा है।
63 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
एमपी के 28 जिलों में बनेगी ‘एयरस्ट्रिप’: 5 जिलों में बनेंगे ‘हेलीपैड’
विमानन विभाग की ओर से मध्य प्रदेश के 28 जिलों में एयरस्ट्रिप तैयार करने का फैसला लिया गया है। वहीं, 5 महानगरों में चारों ओर नए हेलीपैड तैयार किए जाएंगे। इसके लिए विमानन विभाग की ओर से कलेक्टरों को पत्र लिखकर एक महीने के भीतर प्रस्ताव मांगा गया है।
71 views • 5 hours ago
Durgesh Vishwakarma
एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी से पार्लियामेंट हाउस में की सौजन्य भेंट की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण का वातावरण चल रहा है स्वदेशी अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है।
35 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
अब 30 अगस्त तक ये किसान करा सकते हैं ‘फसल बीमा’
प्रदेश में बाढ़ व बारिश की स्थिति बनने के बाद भी स्वेच्छा से फसल बीमा कराने में किसानों ने रुचि नहीं दिखाई है। स्वेच्छा से बीमा कराने वाले किसानों की संख्या नहीं के बराबर है। फसल बीमा के लिए आए आवेदनों में ज्यादातर वह किसान शामिल हैं, जिनके द्वारा खरीफ में कृषि कार्य के लिए सहकारी या फिर किसी अन्य बैंक से ऋण लिया गया है।
62 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
24 घंटे के अंदर अति भारी बारिश, इन जिलों में तांडव मचाएगी बारिश
मध्यप्रदेश में मानसून ने नए सिस्टम के साथ वापसी कर ली है। इस समय एमपी के पश्चिम-दक्षिण हिस्से से मानसून ट्रफ गुजर रही है। साथ ही लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। इसके चलते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है।
25 views • 6 hours ago
...