अगले चार दिन बढ़ेगी प्रदेश में ठिठुरन, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है। उत्तर से आ रही ठंडी और तेज हवाओं ने पूरे प्रदेश को अपने प्रभाव में ले लिया है। अनूपपुर और बालाघाट जैसे जिलों में पिछले दो दिनों से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है, जबकि भोपाल, इंदौर समेत 13 जिलों में शीतलहर का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रह सकती है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 3 hours ago
49
0
...

पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है। उत्तर से आ रही ठंडी और तेज हवाओं ने पूरे प्रदेश को अपने प्रभाव में ले लिया है। अनूपपुर और बालाघाट जैसे जिलों में पिछले दो दिनों से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है, जबकि भोपाल, इंदौर समेत 13 जिलों में शीतलहर का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रह सकती है।


ठंडी हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि कुछ स्थानों पर दिन का तापमान अब भी 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।


प्रदेश के कई हिस्सों में सर्द हवाओं का असर तेज

राज्य के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में ठिठुरन का असर सबसे अधिक महसूस किया जा रहा है। दिन में हल्की धूप निकल रही है, लेकिन उत्तर से दक्षिण दिशा में बह रही हवाओं के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है।



पश्चिमी मध्यप्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे रात का तापमान और गिर सकता है। वहीं इंदौर, राजगढ़, भोपाल, सतना और जबलपुर जैसे जिलों में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
भोपाल में आज फिर रहेगी बिजली गुल, जानिए किन इलाकों में कटौती
भोपाल में आज फिर बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस और लाइन वर्क के कारण कई इलाकों में तय समय तक बिजली गुल रहेगी। जानिए पूरी लिस्ट।
53 views • 2 hours ago
Richa Gupta
एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल
इंदौर में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल, टियर-2 भारत की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व करेगा मध्यप्रदेश।
61 views • 3 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज देंगे किसानों को भावांतर की सौगात, 1.33 लाख किसानों को होगा लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवास से प्रदेश के 1.33 लाख किसानों के खातों में भावांतर की राशि अंतरित करेंगे, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ।
69 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
अगले चार दिन बढ़ेगी प्रदेश में ठिठुरन, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है। उत्तर से आ रही ठंडी और तेज हवाओं ने पूरे प्रदेश को अपने प्रभाव में ले लिया है। अनूपपुर और बालाघाट जैसे जिलों में पिछले दो दिनों से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है, जबकि भोपाल, इंदौर समेत 13 जिलों में शीतलहर का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रह सकती है।
49 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने यश घनघोरिया, अभिषेक परमार और देवेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। यश घनघोरिया को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। घनघोरिया ने युवा कांग्रेस के चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त किए थे।
66 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
सिविल जज परीक्षा का परिणाम घोषित, इंदौर की भामिनि राठी ने किया टॉप
सिविल जज परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस बार इंदौर की भामिनी राठी ने टॉप किया है। हाईकोर्ट के परीक्षा विभाग ने बुधवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन), एंट्री लेवल परीक्षा–2022 का अंतिम परिणाम घोषित किया।
60 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1500 रुपए,560 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नारी हर रूप में समर्पण का प्रतीक है। इनके कल्याण के लिए हमने जो भी कहा वह करके दिखाया है। बहनों के कल्याण के संकल्प की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भाईदूज पर लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए करने का वादा किया था। आज उसे निभाने का सौभाग्य अवसर आ चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की कुल 30 किश्तों में से 23 किश्तें बहनों को भेजने का शुभ अवसर आया।
38 views • 17 hours ago
Richa Gupta
आराध्या पोरवाल ने जीती जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी आराध्या को बधाई
मध्य प्रदेश की खिलाड़ी आराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आराध्या को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
86 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में लाड़ली बहनों के बैंक अकाउंट में पहली बार 1500 रुपये, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी की 30वीं किस्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सिवनी के पॉलीटेक्निक मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 30वीं किस्त के रूप में 1857 करोड़ रुपये भेजे। इस बार लाड़ली बहनों के खाते में पहली बार 1500 रुपये आए हैं। इससे पहले उन्हें 1250 रुपये मिलते थे। सरकार ने इस राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी का निर्णय हाल ही में कैबिनेट बैठक में लिया था।
108 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 23 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट
मध्यप्रदेश में नवंबर की शुरुआत से ही ठंड ने दस्तक दे दी है और अब इसका असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत 23 जिलों में कोल्ड वेव (शीतलहर) की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। भोपाल और इंदौर में तो बीते 25 साल का रिकॉर्ड तक टूट गया है। कई जिलों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।
88 views • 2025-11-12
...