एक्टर Saif Ali Khan पर घर में तेज धार हथियार से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर बुधवार को आधी रात में एक चोर घुस गया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
payal trivedi
Created AT: 16 जनवरी 2025
6193
0
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर बुधवार को आधी रात में एक चोर घुस गया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। रात को करीब 2 बजे सैफ अली खान पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है। हैरानी की बात यह है कि चोर सैफ पर हमला कर वहां से भाग गया और किसी ने उसे देखा तक नहीं। पुलिस अब सीसीटीवी खंगालकर हमलावर की तलाश में जुट गई है। सवाल ये उठ रहा है कि कड़ी सुरक्षा के बीच हमलावर सैफ अली खान के घर में आखिर घुस कैसे गया।
देर रात सैफ अली खान पर हमला
जानकारी के मुताबिक सैफ और हमलावर के बीच में हाथापाई भी हुई। धारदार हथियार से हमले के बाद वह घायल हो गए. उनको इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सैफ पर आखिर ये हमला क्यों किया गया, मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में FIR कर ली है और अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है।रात 2 बजे घर में घुसकर हमला
बांद्रा के जिस इलाके में यह घटना हुई हैं वहां पर बहुत से सीसीटीवी लगे हैं। सैफ अली खान के घर में भी कैमरे लगे होंगे। ऐसे में पुलिस की जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं। मुंबई पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए सभी सीसीटीवी खंगालेगी। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर अज्ञात हमलावर रात के 2 बजे क्यों उनके घर में घुसा था। घटना के समय घर में कौन था, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम