जय भोलेनाथ के नारों के साथ अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, जम्मू से पहले जत्थे को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
जम्मू ‘बम-बम भोले’ के नारों से गूंज रहा है। भगवान शिव शंकर के जयकारों के बीच भगवती नगर बेस कैंप से बुधवार सुबह अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से पहला जत्था रवाना हुआ।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 02 जुलाई 2025
61
0
...

जम्मू ‘बम-बम भोले’ के नारों से गूंज रहा है। भगवान शिव शंकर के जयकारों के बीच भगवती नगर बेस कैंप से बुधवार सुबह अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से पहला जत्था रवाना हुआ। पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल हुए। पूजा के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


पहले चरण में लगभग 4500 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना


पहले चरण में लगभग 4500 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ। उपराज्यपाल ने कहा, “एक बार फिर जम्मू में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन देखने को मिल रहा है। यह आतंकवाद पर एक बहुत बड़ा तमाचा है कि देशभर से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू पहुंच रहे हैं।”


सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की शुभकामनाएं दीं


एलजी मनोज सिन्हा ने सभी श्रद्धालुओं को भगवान शिव के पवित्र निवास तक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के लिए शांति और आशीर्वाद के लिए बाबा अमरनाथ से प्रार्थना की। पहले जत्थे में शामिल एक महिला ने कहा कि बहुत ही अच्छा लगा है। हमें इस बात की भी खुशी है कि हम पहले जत्थे के साथ रवाना हो रहे हैं।


कोई हमारा ‘बाल भी बांका’ नहीं कर सकता


सुरक्षा के मसले पर श्रद्धालुओं ने कहा कि जब तक हमारी सेना और प्रधानमंत्री मोदी हैं, तब तक कोई हमारा ‘बाल भी बांका’ नहीं कर सकता है। हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। एक व्यक्ति ने कहा, “हम लोगों को यही संदेश देंगे कि बिना डर के यहां आएं। बिंदास होकर इस यात्रा के लिए पहुंच सकते हैं।”


निडरता के साथ भक्त यात्रा के लिए निकल कर आ रहे हैं


पुरानी मंडी मंदिर के महंत रामेश्वर दास ने कहा कि यात्रा में लोगों के मन में उत्साह है। लोगों में निडरता है, भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। बाबा के दर्शन के लिए सरकार ने बहुत अच्छी सुविधाएं दी हैं। पहले के मुकाबले इस बार यात्रा अच्छी होगी। निडरता के साथ भक्त यात्रा के लिए निकल कर आ रहे हैं। लोगों में किसी तरह का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन लोगों के लिए मुंहतोड़ जवाब है, जो इसे कमजोर करने के प्रयास करते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि यात्रा इस बार और भी अच्छी होने वाली है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
RBI और DoT मिलकर रोकेंगे डिजिटल फ्रॉड, शुरू हुआ FRI सिस्टम
RBI और DoT ने मिलकर FRI सिस्टम लॉन्च किया। यह प्रणाली डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाएगी और संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पहचान में मदद करेगी।
30 views • 15 minutes ago
Richa Gupta
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से भारी तबाही
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और भूस्खलन से भारी तबाही मची। घर और सड़कें क्षतिग्रस्त, राहत कार्य जारी।
36 views • 46 minutes ago
Richa Gupta
पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई घोषित
गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार 2026 के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की। नामांकन ऑनलाइन पोर्टल पर किए जा सकते हैं।
37 views • 2 hours ago
Richa Gupta
21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र
संसद का मानसून सत्र अब 21 जुलाई से शुरू होगा। सरकार ने नई तारीखों का ऐलान किया। कई अहम विधेयकों पर चर्चा की संभावना।
42 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब बिहार में चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी।
78 views • 3 hours ago
Richa Gupta
आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, व्यवस्थाएं देख खिले यात्रियों के चेहरे
अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत आज से हुई। पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचे, बेहतर व्यवस्थाएं देख श्रद्धालुओं के चेहरे खिले।
45 views • 5 hours ago
Richa Gupta
आतंकवाद मानवता का दुश्मन, भारत और घाना की साझा राय: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और घाना आतंकवाद को मानवता का दुश्मन मानते हैं। दोनों देशों ने मिलकर वैश्विक सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।
39 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
PM मोदी को घाना के राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित, दोनों देशों ने अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर घाना पहुंचे। यह उनकी पश्चिम अफ्रीकी देश घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। अकरा के कोटोका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। इस अवसर पर उन्हें घाना के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।
61 views • 7 hours ago
Richa Gupta
कांवड़ मेला 2025: पुलिस और ट्रांसपोर्ट विभाग की बैठक में तय हुआ भारी वाहनों का रूट प्लान
कांवड़ मेला के दौरान यातायात नियंत्रण को लेकर पुलिस और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की अहम बैठक हुई। भारी वाहनों के संचालन के लिए नया रूट प्लान तैयार किया गया है।
29 views • 22 hours ago
Richa Gupta
भाजपा ने दिया 60 पार का नारा, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रदेश में भले ही 2027 विधानसभा चुनाव होने में करीब सवा साल का वक्त हो, लेकिन राजनतीक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक और जहाँ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट 60 पार का नारा दे रहे हैं और अपनी जीत की बात कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी पार्टी इसपर सवाल खड़े कर रही हैं।
70 views • 22 hours ago
...