दलाई लामा ने चीन को चमकाया, परंपरा तोड़ने के संकेत, 6 जुलाई को उत्तराधिकारी के ऐलान की तैयारी
14वें दलाई लामा ने अपने जन्मदिन से पहले ही चीन को करारा झटका दिया है। उत्तराधिकारी के चुनाव के बीच दो जुलाई को दलाई लामा ने एक बार फिर कहा कि उनके द्वारा स्थापित फाउंडेशन गादेन फोडरंग ट्रस्ट ही उनके उत्तराधिकारी का फैसला करेगा। उन्होंने चीन के हस्तक्षेप को खारिज कर दिया।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 02 जुलाई 2025
79
0
...

धर्मशाला, 6 जुलाई को अपना 90वां जन्मदिन मनाने से पहले दलाई लामा ने चीन के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। बुधवार को उन्होंने 2011 में दिए बयान को दोबारा जारी कर उन्होंने साफ कर दिया कि दलाई लामा की परंपरा खत्म नहीं होगी। 15वें दलाई लामा का चुनाव तिब्बती जनता, बौद्ध धर्म के अनुयायियों और तिब्बत से संबंध रखने वाले लोग ही करेंगे। नए दलाई लामा की पहचान की जिम्मेदारी गाडेन फोडरंग ट्रस्ट के सदस्यों की होगी। किसी और को इस मामले में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। दलाई लामा 6 जुलाई को मैक्लॉडगंज में बताएंगे कि उनकी मृत्यु के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा और उसे कैसे चुना जाएगा? संभावना जताई जा रही है कि चीन की दखल रोकने के लिए वह परंपरा बदलते हुए अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सकते हैं।


1995 में चीन ने दलाई लामा के उत्तराधिकारी पद पर दावा करते हुए ग्याल्त्सेन नोरबू को 11वें पंचेन लामा के रूप में नियुक्त किया। चीन के इस कदम का तिब्बती बौद्धों ने समर्थन नहीं किया। वर्तमान के 14वें दलाई लामा ने गेधुन चोएक्यी न्यिमा को पंचेन लामा के रूप में मान्यता दी। नियम के अनुसार, नए दलाई लामा की पहचान की प्रक्रिया वर्तमान के निधन के बाद ही शुरू होती है। उनकी पहचान पुनर्जन्म की खोज के बाद शिशु अवस्था में होती है और व्यस्क होने पर वह दलाई लामा बनते हैं। पहचान से जिम्मेदारी संभालने तक की प्रक्रिया पूरी होने में दो दशक का समय लगता है। अब यह परंपरा पूरी तरह अपनाई गई तो चीन के संभावित हस्तक्षेप की आशंका बनी रहेगी।

चीन के दखल से बचने के लिए दलाई लामा ने पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वह अपनी 90वें जन्मदिन पर नए दलाई लामा का नाम का ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने मार्च 2025 में प्रकाशित अपनी किताब वॉयस फॉर द वॉयसलेस में बताया है कि उनका उत्तराधिकारी चीन के बाहर एक स्वतंत्र देश में पैदा होगा। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि नया दलाई लामा शिशु के बजाय व्यस्क भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
RBI और DoT मिलकर रोकेंगे डिजिटल फ्रॉड, शुरू हुआ FRI सिस्टम
RBI और DoT ने मिलकर FRI सिस्टम लॉन्च किया। यह प्रणाली डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाएगी और संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पहचान में मदद करेगी।
60 views • 6 hours ago
Richa Gupta
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से भारी तबाही
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने और भूस्खलन से भारी तबाही मची। घर और सड़कें क्षतिग्रस्त, राहत कार्य जारी।
60 views • 6 hours ago
Richa Gupta
पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई घोषित
गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार 2026 के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की। नामांकन ऑनलाइन पोर्टल पर किए जा सकते हैं।
55 views • 8 hours ago
Richa Gupta
21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र
संसद का मानसून सत्र अब 21 जुलाई से शुरू होगा। सरकार ने नई तारीखों का ऐलान किया। कई अहम विधेयकों पर चर्चा की संभावना।
58 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब बिहार में चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी।
95 views • 10 hours ago
Richa Gupta
आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, व्यवस्थाएं देख खिले यात्रियों के चेहरे
अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत आज से हुई। पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचे, बेहतर व्यवस्थाएं देख श्रद्धालुओं के चेहरे खिले।
54 views • 12 hours ago
Richa Gupta
आतंकवाद मानवता का दुश्मन, भारत और घाना की साझा राय: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और घाना आतंकवाद को मानवता का दुश्मन मानते हैं। दोनों देशों ने मिलकर वैश्विक सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।
48 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
PM मोदी को घाना के राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित, दोनों देशों ने अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर घाना पहुंचे। यह उनकी पश्चिम अफ्रीकी देश घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। अकरा के कोटोका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। इस अवसर पर उन्हें घाना के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।
69 views • 13 hours ago
Richa Gupta
कांवड़ मेला 2025: पुलिस और ट्रांसपोर्ट विभाग की बैठक में तय हुआ भारी वाहनों का रूट प्लान
कांवड़ मेला के दौरान यातायात नियंत्रण को लेकर पुलिस और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की अहम बैठक हुई। भारी वाहनों के संचालन के लिए नया रूट प्लान तैयार किया गया है।
33 views • 2025-07-02
Richa Gupta
भाजपा ने दिया 60 पार का नारा, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रदेश में भले ही 2027 विधानसभा चुनाव होने में करीब सवा साल का वक्त हो, लेकिन राजनतीक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक और जहाँ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट 60 पार का नारा दे रहे हैं और अपनी जीत की बात कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी पार्टी इसपर सवाल खड़े कर रही हैं।
74 views • 2025-07-02
...