हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, 10 में से 9 नगर निगम में जीत हासिल की, कांग्रेस के हाथ खाली
हरियाणा नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे जारी है। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 6 hours ago
98
0
...

हरियाणा नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे जारी है। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। हरियाणा के 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। वहीं, एकमात्र मानेसर निर्दलीय के खाते में गया। कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट के जुलाना नगर पालिका में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। जबकि, कांग्रेस के हाथ नगरीय निकाय चुनाव में भी खाली रहे।


डॉ. इंद्रजीत यादव मानेसर नगर निगम के पहले निर्दलीय मेय़र बने


मानेसर नगर निगम के मेयर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने 2293 वोट से बाजी मार ली है। डॉ. इंद्रजीत यादव मानेसर नगर निगम के पहले निर्दलीय मेय़र बने हैं। इंद्रजी पहले राउंड से ही बढ़त बनाना शुरू कर दी थी, जो अंतिम तक कायम रहा। गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का डंका बजा है। पार्टी की राज रानी ने 1 लाख 79 हजार 485 मतों के बड़े अंतर से कांग्रेस की सीमा पाहुजा को हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी के खाते में 91 हजार 296 वोट आए थे।


करनाल में भी कांग्रेस को मिली निराशा

करनाल नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के मनोज वधवा 58 हजार 271 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यहां 83 हजार 630 वोट लेकर भारतीय जनता पार्टी की रेनू बाला गुप्ता ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस को 25359 मतों के अंतर से हराया है।


फरीदाबाद में प्रवीण जोशी ने तोड़ा रेकॉर्ड, 316852 वोटों के अंतर से जीतीं

फरीदाबाद में मेयर प्रत्याशी भाजपा की प्रवीण जोशी ने अंतिम राउंड में कांग्रेस की प्रत्याशी लता रानी को 316852 वोटों के अंतर से आगे रहकर जीत हासिल की। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने अपने जीत के रिकॉर्ड तोड़ा है। 2023 में गाजियाबाद में बीजेपी उम्मीदवार सुनीता दयाल ने 2.87 लाख के मार्जिन से निगम चुनाव जीता था। मेयर का चुनाव जीतने के बाद विक्ट्री चिन्ह दिखाती नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण जोशी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
NPCI का नया फीचर, UPI से लिंक इन-एक्टिव मोबाइल नंबर करें अनलिंक
NPCI ने पुराने इन-एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक्ड UPI ID को हटाने का नया फीचर शुरू किया है। 31 मार्च 2025 से यह नियम लागू होगा। बैंक और पेमेंट ऐप्स को डेटाबेस अपडेट करना होगा। रिसाइकल्ड नंबरों से धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
29 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
अब नौ सेना को भी मिलेंगे राफेल, अप्रैल में 26 विमानों की होगी डील
भारत और फ्रांस ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को अंतिम रूप दे दिया है। समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर अप्रैल में अपेक्षित हैं। 22 राफेल एम विमान विमानवाहक पोतों के लिए लिहाज से बनेंगे। डिलीवरी 2029 में शुरू होने की उम्मीद है।
27 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
इस्लाम से पहले संभल आया, विदेशी आक्रांताओं का न करें महिमामंडन- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ का संभल पर एक बड़ा बयान सामने आया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संभल के इस्लाम से पहले आने की बात कही। साथ ही, उन्होंने लोगों को सलाह दे दी कि विदेशी आक्रांताओं को अपना न बताएं।
35 views • 6 hours ago
Richa Gupta
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, 10 में से 9 नगर निगम में जीत हासिल की, कांग्रेस के हाथ खाली
हरियाणा नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे जारी है। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है।
98 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
हरियाणा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, भाजपा ने मेयर की 9 सीटें जीती, मानेसर में निर्दलीय मेयर
हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है. यहां पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. 10 नगर निगमों पर हुए मेयर चुनाव और उपचुनाव में भाजपा ने 9 पर बाजी मार ली है और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है. मानेसर निगम में मेयर सीट आजाद प्रत्याशी की झोली में गिरी है
27 views • 6 hours ago
Richa Gupta
13 मार्च से 15 मार्च तक नहीं होंगे खाटू श्याम के दर्शन, मंदिर कमेटी ने भक्तों से किया अनुरोध
विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर को 13 मार्च की रात 10 बजे से 15 मार्च की शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि 14 मार्च को होली के अवसर पर बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और 15 मार्च को तिलक किया जाएगा।
140 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
काम कर गई पीएम नरेंद्र मोदी की अपील! एडिबल ऑयल का आयात 4 साल के न्यूनतम स्तर पर
भारत दुनिया में एडिबल ऑयल यानी खाने के तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से खाने के तेल की खपत को 10% कम करने का आग्रह किया था। इसके बाद फरवरी में एडिबल ऑयल का आयात फरवरी में चार साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।
95 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
घुसपैठ और फर्जी तरीके से भारत में रहने वाले विदेशियों पर एक्शन की तैयारी
लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल-2025 पेश किया गया। यह बिल विदेशी और इमिग्रेशन से संबंधित प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनाए गए चार अधिनियमों को निरस्त करते हुए उनकी जगह लेगा। इसमें भारत में वायु, जमीनी या पानी के माध्यम से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने और वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद भी भारत में रहने वाले विदेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की शक्ति देता है।
88 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर आई अच्छी खबर
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि भारत मजबूत निजी निवेश और व्यापक आर्थिक स्थिरता के दम पर 2025-26 में 6.5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर्ज करके सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेगा।
1614 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
मॉरीशस सिर्फ एक साझेदार देश नहीं, हमारे लिए एक परिवार है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस को भारत और ‘ग्लोबल साउथ' के बीच एक सेतु करार दिया। उन्होंने कहा कि मॉरीशस सिर्फ एक साझेदार देश भर नहीं है, बल्कि भारत के परिवार का हिस्सा है। मोदी ने पोर्ट लुइस में एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “मॉरीशस ‘मिनी इंडिया' की तरह है।”
68 views • 13 hours ago
...