हरियाणा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, भाजपा ने मेयर की 9 सीटें जीती, मानेसर में निर्दलीय मेयर
हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है. यहां पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. 10 नगर निगमों पर हुए मेयर चुनाव और उपचुनाव में भाजपा ने 9 पर बाजी मार ली है और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है. मानेसर निगम में मेयर सीट आजाद प्रत्याशी की झोली में गिरी है
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 10 hours ago
29
0
...

हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है. यहां पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. 10 नगर निगमों पर हुए मेयर चुनाव और उपचुनाव में भाजपा ने 9 पर बाजी मार ली है और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है. मानेसर निगम में मेयर सीट आजाद प्रत्याशी की झोली में गिरी है. गौरतलब है कि हरियाणा निकाय चुनाव और नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार सुबह काउंटिंग शुरू हुई और शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़ बना ली थी.

जानकारी के अनुसार, अंबाला नगर निगम में मेयर के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की. इसी तरह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल और सोनीपत, हिसार, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर में भाजपा के मेयर जीत गए हैं. गुरुग्राम के मानेसर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की.

.अब ट्रिपल इंजन की सरकार

हरियाणा में निकाय चुनाव के नतीजे पर सीएम मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बयान दिया है कहा कि कहा मोदी जी और हरियाणा सरकार की नीतियों पर लोगों ने मोहर लगाने का काम किया है. अब ट्रिपल इंजन की सरकार पूरे देश प्रदेश में विकास करने का काम करेगी.


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp और Skype के हजारों अकाउंट्स ब्लॉक
गृह मंत्रालय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर ने डिजिटल अरेस्ट मामलों में शामिल 3962 से ज्यादा स्काइप आईडी और 83,668 वॉट्सऐप अकाउंट्स की पहचान करके ब्लॉक कर दिया है। I4C साइबर अपराधों पर निगरानी के लिए गृह मंत्रालय स्पेशल विंग है।
17 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
NPCI का नया फीचर, UPI से लिंक इन-एक्टिव मोबाइल नंबर करें अनलिंक
NPCI ने पुराने इन-एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक्ड UPI ID को हटाने का नया फीचर शुरू किया है। 31 मार्च 2025 से यह नियम लागू होगा। बैंक और पेमेंट ऐप्स को डेटाबेस अपडेट करना होगा। रिसाइकल्ड नंबरों से धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
34 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
अब नौ सेना को भी मिलेंगे राफेल, अप्रैल में 26 विमानों की होगी डील
भारत और फ्रांस ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को अंतिम रूप दे दिया है। समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर अप्रैल में अपेक्षित हैं। 22 राफेल एम विमान विमानवाहक पोतों के लिए लिहाज से बनेंगे। डिलीवरी 2029 में शुरू होने की उम्मीद है।
33 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
इस्लाम से पहले संभल आया, विदेशी आक्रांताओं का न करें महिमामंडन- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ का संभल पर एक बड़ा बयान सामने आया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संभल के इस्लाम से पहले आने की बात कही। साथ ही, उन्होंने लोगों को सलाह दे दी कि विदेशी आक्रांताओं को अपना न बताएं।
37 views • 10 hours ago
Richa Gupta
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, 10 में से 9 नगर निगम में जीत हासिल की, कांग्रेस के हाथ खाली
हरियाणा नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। मतगणना सुबह 8 बजे जारी है। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है।
109 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
हरियाणा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, भाजपा ने मेयर की 9 सीटें जीती, मानेसर में निर्दलीय मेयर
हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है. यहां पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. 10 नगर निगमों पर हुए मेयर चुनाव और उपचुनाव में भाजपा ने 9 पर बाजी मार ली है और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है. मानेसर निगम में मेयर सीट आजाद प्रत्याशी की झोली में गिरी है
29 views • 10 hours ago
Richa Gupta
13 मार्च से 15 मार्च तक नहीं होंगे खाटू श्याम के दर्शन, मंदिर कमेटी ने भक्तों से किया अनुरोध
विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर को 13 मार्च की रात 10 बजे से 15 मार्च की शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि 14 मार्च को होली के अवसर पर बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और 15 मार्च को तिलक किया जाएगा।
169 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
काम कर गई पीएम नरेंद्र मोदी की अपील! एडिबल ऑयल का आयात 4 साल के न्यूनतम स्तर पर
भारत दुनिया में एडिबल ऑयल यानी खाने के तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से खाने के तेल की खपत को 10% कम करने का आग्रह किया था। इसके बाद फरवरी में एडिबल ऑयल का आयात फरवरी में चार साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।
99 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
घुसपैठ और फर्जी तरीके से भारत में रहने वाले विदेशियों पर एक्शन की तैयारी
लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल-2025 पेश किया गया। यह बिल विदेशी और इमिग्रेशन से संबंधित प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनाए गए चार अधिनियमों को निरस्त करते हुए उनकी जगह लेगा। इसमें भारत में वायु, जमीनी या पानी के माध्यम से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने और वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद भी भारत में रहने वाले विदेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की शक्ति देता है।
91 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर आई अच्छी खबर
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि भारत मजबूत निजी निवेश और व्यापक आर्थिक स्थिरता के दम पर 2025-26 में 6.5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर्ज करके सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेगा।
1654 views • 17 hours ago
...