 
      
       
           
      
    
    
    मध्यप्रदेश में इस बार देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर भव्य दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास, संस्कृति विभाग 1 नवंबर 2025 को शाम 6:30 बजे से यह आयोजन प्रदेश के राम पथ गमन के 9 पवित्र स्थलों पर एक साथ किया जाएगा। इन सभी स्थलों पर कुल 3,51,111 दीपों से भगवान श्रीराम, माता सीता, माँ नर्मदा और मां मंदाकिनी की आराधना की जाएगी। न्यास के मुख्य कार्यपालन ने बताया कि दीप प्रज्वलन के साथ ही भक्ति संगीत संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपने भजनों से भक्तिमय वातावरण बनाएंगे। यह आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से राम पथ गमन से जुड़े जिलों में किया जा रहा है। नामदेव ने बताया कि यह दीपोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक होगा। यह पर्व जन-जन तक भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं को पहुँचाने का माध्यम बनेगा। नामदेव ने बताया कि यह दीपोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक होगा। यह पर्व जन-जन तक भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं को पहुँचाने का माध्यम बनेगा।
 
            
            
            
            
            
         
           
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
         
            
            
            
            
            
        