बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पहले मां सरस्वती को प्रसन्न करना पड़ता है, अर्थात् विद्यार्थियों के लिए मन लगाकर पढ़ाई में मेहनत करना जरूरी है। बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार हर समय विद्यार्थियों के साथ खड़ी है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 11 hours ago
22
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पहले मां सरस्वती को प्रसन्न करना पड़ता है, अर्थात् विद्यार्थियों के लिए मन लगाकर पढ़ाई में मेहनत करना जरूरी है। बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार हर समय विद्यार्थियों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार सभी विद्यार्थियों को त्वरित रूप से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सुखद परिणाम है कि प्रदेश में सामान्यत: छात्रवृत्ति अप्रैल के महीने में सत्र खत्म होने पर मिलती थी, वह अब अक्टूबर माह में ही विद्यार्थियों के खातों में जारी की जा रही है। पात्र विद्यार्थियों को स्कूटी, लैपटॉप, ड्रेस और साइकिल आदि भी समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश के 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में समेकित छात्रवृत्ति योजना की 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से जारी की जा रही है। आज देव दीपावली से पहले विद्यार्थियों की दीपावली मन रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेकित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राशि अंतरण के लिए मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खातों में राशि जारी की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में शिक्षा व्यवस्था में नई पहल की जा रही है। प्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। देश में सबसे अच्छे शासकीय विद्यालय मध्यप्रदेश में बने हैं। गत माह ही राज्य सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 8 लाख 50 हजार विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति की गई। प्रदेश के निजी विद्यालयों में 20 प्रतिशत सीटों पर जरूरतमंद परिवार के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। प्रदेश में 369 सांदीपनि विद्यालय, 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेज तैयार हो रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 6 और 9वीं के 4 किमी दूर रहने वाले 1 करोड़ विद्यार्थियों को नि:शुक्ल साइकिलें वितरित की हैं। बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 5 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए गए हैं। विद्यार्थियों को नीट, क्लेट, जेईई सहित सभी प्रकार की कोचिंग भी निशुल्क प्रदान करने के लिए योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनने के साथ उद्यमी बन लोगों को रोजगार देने वाला बनने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होना चाहिए।

समेकित छात्रवृत्ति योजना में प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा-1 से 12 तक अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि एजुकेशन पोर्टल 3.0 के माध्यम से स्वीकृत की गई है। योजना के तहत 6 विभागों स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति कल्याण, जनजातीय कल्याण, विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध घुमक्कड़, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और सामाजिक न्याय विभाग की 20 प्रकार की छात्रवृतियों की राशि प्रदान की जाती है। योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। अंतरित हुई राशि में सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति, सुदामा प्री-मेट्रिक, स्वामी विवेकानन्द पोस्ट मेट्रिक, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के बच्चों की छात्रवृत्ति, पितृहीन कन्याओं की छात्रवृत्ति, इकलोती बेटी की शिक्षा विकास छात्रवृत्ति की राशि शामिल है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पहले मां सरस्वती को प्रसन्न करना पड़ता है, अर्थात् विद्यार्थियों के लिए मन लगाकर पढ़ाई में मेहनत करना जरूरी है। बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार हर समय विद्यार्थियों के साथ खड़ी है।
22 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
कर्मचारियों को 1 नवंबर को मिलेगा तोहफा! 3% तक बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है। कर्मचारियों को 3% डीए (महंगाई भत्ता) बढ़ाने और 4 महीने का एरियर देने की घोषणा हो सकती है।
74 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
पूर्वी एमपी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
गुरुवार को भी सिस्टम का असर जारी रहेगा। खासकर पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में यह सिस्टम और अधिक सक्रिय रहेगा। अगले 24 घंटे में इन 12 जिलों-सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में तेज बारिश की संभावना है।
39 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
आंवला नवमी पर राम मय हुआ बाबा श्री महाकाल का दरबार
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज सुबह भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त देर रात से ही लाइन में लगकर अपने इष्टदेव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे।
43 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
दीपोत्सव पर्व-2025: देव प्रबोधिनी एकादशी पर 3 लाख 51 हजार 111 दीपों से रोशन होगा श्रीराम पथ गमन क्षेत्र
मध्यप्रदेश में देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर भव्य दीपोत्सव पर्व-2025 मनाया जाएगा। राज्य के राम पथ गमन से जुड़े 9 पवित्र स्थलों पर एक साथ 3,51,111 दीप जलाकर भगवान श्रीराम और माता सीता की आराधना की जाएगी।
43 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
पीथमपुर में गिरी क्रेन, 2 लोगों के दबे होने की आशंका
पीथमपुर में एक क्रेन अचानक पलट गई, जिससे एक पिकअप वाहन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। क्रेन के नीचे दो लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रेलवे कार्य के दौरान हुआ।
41 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, नर्मदापुरम-जबलपुर में बूंदाबांदी
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है। गुरुवार, 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और हवाओं के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी हिस्से के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
115 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
सीएम डॉ. मोहन यादव 52 लाख विद्यार्थियों को वितरित करेंगे छात्रवृत्ति, सिंगल क्लिक से 300 करोड़ होंगे अंतरित
मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार 30 अक्‍टूबर को 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में समेकित छात्रवृत्ति योजना की 300 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन के सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह भी मौजूद रहेंगे।
41 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक से पांच दिसंबर तक,5 दिवसीय सत्र में होंगी 4 बैठकें
मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने 16वीं विधानसभा के सातवें सत्र की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह शीतकालीन सत्र आगामी 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। सत्र की कुल अवधि पांच दिन की होगी।
110 views • 2025-10-29
Richa Gupta
साइबर जागरूकता रन 2025: CM डॉ. मोहन ने साइबर क्राइम रोकने का आह्वान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रन फॉर साइबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एमपी पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा और जागरूकता रैली निकाली गई।
122 views • 2025-10-29
...