पूर्वी एमपी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
गुरुवार को भी सिस्टम का असर जारी रहेगा। खासकर पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में यह सिस्टम और अधिक सक्रिय रहेगा। अगले 24 घंटे में इन 12 जिलों-सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में तेज बारिश की संभावना है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 22 hours ago
46
0
...

अरब सागर में बने डिप्रेशन और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय डीप डिप्रेशन के साथ देश के उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रभावी है। इन तीनों मौसमी प्रणालियों का संयुक्त असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तेज हवाओं के चलते दिन का तापमान सामान्य से नीचे चला गया। उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अरब सागर में उठे 'मोंथा' चक्रवात का प्रभाव भी प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंडक में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पूर्वी और दक्षिणी जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी सिस्टम का असर जारी रहेगा। खासकर पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में यह सिस्टम और अधिक सक्रिय रहेगा। अगले 24 घंटे में इन 12 जिलों-सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश की संभावना है। वहीं, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, कटनी और पन्ना जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी का असर बना रहेगा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी हवाएं आम दिनों की तुलना में तेज गति से चलने की संभावना है।

2 नवंबर तक बना रहेगा बारिश का दौर

हालांकि मध्य प्रदेश से मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रदेश में बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। 30 अक्टूबर को सबसे अधिक वर्षा गतिविधि रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
मोदी जी के नेतृत्व में खेलों में आगे बढ़ रहा भारत : CM मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल्पनाशील हैं। उनके कुशल नेतृत्व में देश खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
53 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्थापना दिवस पर करेंगे पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ
मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल से ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, भारत के विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फ्लैगऑफ़ के साथ तीनों हेलीकॉप्टर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। हेलीकॉप्टर सेवा का नियमित संचालन 20 नवम्बर 2025 से होगा।
21 views • 2 hours ago
Richa Gupta
नौरादेही अभयारण्य में भी बसेंगे चीते : CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। मध्यप्रदेश में ईश्वर के आशीर्वाद से थलचर, जलचर और नभचर सभी प्रकार के जीव स्वच्छंद रूप से अपना जीवन यापन करते हैं।
51 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
MP में आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी, 10 से ज्यादा जिलों में पानी गिरने की संभावना
मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर करवट ले ली है। शुक्रवार को प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाकी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
21 views • 2 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन ने पूर्व मंत्री की माता को भोपाल AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री की माता के निधन पर दुख जताया और भोपाल AIIMS पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
59 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पहले मां सरस्वती को प्रसन्न करना पड़ता है, अर्थात् विद्यार्थियों के लिए मन लगाकर पढ़ाई में मेहनत करना जरूरी है। बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार हर समय विद्यार्थियों के साथ खड़ी है।
28 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
कर्मचारियों को 1 नवंबर को मिलेगा तोहफा! 3% तक बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है। कर्मचारियों को 3% डीए (महंगाई भत्ता) बढ़ाने और 4 महीने का एरियर देने की घोषणा हो सकती है।
89 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
पूर्वी एमपी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय, आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
गुरुवार को भी सिस्टम का असर जारी रहेगा। खासकर पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में यह सिस्टम और अधिक सक्रिय रहेगा। अगले 24 घंटे में इन 12 जिलों-सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में तेज बारिश की संभावना है।
46 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
आंवला नवमी पर राम मय हुआ बाबा श्री महाकाल का दरबार
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज सुबह भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त देर रात से ही लाइन में लगकर अपने इष्टदेव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे।
53 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
दीपोत्सव पर्व-2025: देव प्रबोधिनी एकादशी पर 3 लाख 51 हजार 111 दीपों से रोशन होगा श्रीराम पथ गमन क्षेत्र
मध्यप्रदेश में देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर भव्य दीपोत्सव पर्व-2025 मनाया जाएगा। राज्य के राम पथ गमन से जुड़े 9 पवित्र स्थलों पर एक साथ 3,51,111 दीप जलाकर भगवान श्रीराम और माता सीता की आराधना की जाएगी।
55 views • 23 hours ago
...