दिवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी-गणेश को इन चीजों को लगाए भोग
दिवाली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है, जो इस बार 20 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन शाम के समय शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ-साथ कुबेर देवता की पूजा की जाती है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 19 अक्टूबर 2025
76
0
...

20 अक्टूबर, सोमवार के दिन देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश, लक्ष्मी माता और कुबेर देवता की पूजा करने का विधान होता है। इस बार दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन बनी हुई थी। ऐसे में आपको बता दें कि यह त्योहार कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि को मनाया जाता है और इस बार यह तिथि 20 तारीख को पड़ रही है। ऐसे में दिवाली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त

20 अक्टूबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर में 3 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 21 अक्टूबर को शाम में 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। 20 अक्टूबर को प्रदोष व्यापिनी और निथीश काल व्यापिनी अमावस्या रहेगी। ऐसे में 20 अक्टूबर को ही दिवाली पूजा की जाएगी। इस दिन पूजा करने का सबसे शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर 7 बजकर 21 मिनट के बीच रहेगा। इस अवधि के दौरान दिवाली पूजन करना सर्वोत्तम रहेगा। पूजा में देवी लक्ष्मी और गणेशजी को उनके प्रिय भोग भी जरूर लगाने चाहिए।

माता लक्ष्मी का प्रिय भोग

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाना बहुत लाभदायक माना जाता है। इससे देवी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा परिवार पर बनी रहती है। दिवाली के दिन रात में जागरण के समय आप बताशे का भोग लगाकर आप उसे प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं। साथ ही, इसका संबंध चंद्रमा से होता है।

दिवाली पर भगवान गणेश का भोग

भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू बेहद प्रिय हैं। ऐसे में उन्हें दिवाली के दिन लड्डू का भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और जातक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
दिवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी-गणेश को इन चीजों को लगाए भोग
दिवाली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है, जो इस बार 20 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन शाम के समय शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ-साथ कुबेर देवता की पूजा की जाती है।
76 views • 2025-10-19
Sanjay Purohit
नरक चतुर्दशी: छोटी दिवाली पर क्यों होता है यमाष्टक का पाठ?
यमराज की आराधना और यमाष्टक स्तोत्र का पाठ करने से मनुष्य को अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। अभ्यंग स्नान, दक्षिण दिशा में यम दीपक जलाना और घर में दीपदान से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है तथा नकारात्मकता दूर होती है।
17 views • 2025-10-19
Sanjay Purohit
दिवाली के दिन अखंड ज्योत जलाने से क्यों प्रसन्न होती है मां लक्ष्मी?
साल 2025 में दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना का सबसे शुभ समय माना जाता है। दिवाली की रात को पूरे घर में दीप जलाए जाते हैं, लेकिन इनमें सबसे खास होती है अखंड ज्योत, जो पूरी रात जलती रहती है। ऐसा माना जाता है कि अखंड दीपक न केवल घर में समृद्धि लाता है, बल्कि हर दिशा में शुभ ऊर्जा का प्रसार भी करता है।
113 views • 2025-10-17
Sanjay Purohit
धनतेरस: दीपावली के प्रकाश पर्व की आध्यात्मिक शुरुआत
दीपावली, जिसे अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव कहा गया है, उसकी वास्तविक शुरुआत धनतेरस से होती है। यह केवल उत्सव का पहला दिन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक आलोक का उद्घाटन भी है। धनतेरस, या धनत्रयोदशी, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है — वह क्षण जब जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि और आध्यात्मिक संतुलन का प्रथम दीप प्रज्वलित होता है।
64 views • 2025-10-17
Richa Gupta
Tulsi Vivah 2025: कब है तुलसी विवाह? जानें-तिथि, पूजा विधि और महत्व
तुलसी विवाह हिंदू धर्म का एक पावन त्योहार है। ये त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु चार महीनों की योगनिद्रा से जागते हैं।
141 views • 2025-10-17
Sanjay Purohit
नरक चतुर्दशी : माँ धूमावती प्रकटोत्सव — जब प्रकाश अंधकार के भीतर से जन्म लेता है
दीपावली से एक दिन पूर्व आने वाली नरक चतुर्दशी केवल “नरक से मुक्ति” का प्रतीक पर्व नहीं है, बल्कि यह अध्यात्म में प्रकाश और अंधकार के गहन संतुलन का प्रतिनिधित्व करती है। यह तिथि महाविद्या माँ धूमावती के प्रकटोत्सव के रूप में भी जानी जाती है — जो संसार को यह सिखाती हैं कि प्रकाश हमेशा अंधकार की गोद से ही जन्म लेता है।
120 views • 2025-10-16
Sanjay Purohit
धनतेरस 2025: धनतेरस पर घर ले आए ये 7 चीजें, दुर्भाग्य होगा दूर
धनतेरस का त्योहार इस साल 18 अक्टूबर, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। वहीं, रविवार को भी त्रयोदशी तिथि व्याप्त होने के कारण आप दो दिन यानी 18 और 19 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर सकते हैं। धनतेरस पर कुछ शुभ चीजों को घर लाना बहुत फलदायी माना जाता है।
59 views • 2025-10-15
Sanjay Purohit
संत प्रेमानंद महाराज से मिले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, आशीर्वाद लिया और जाना उनके स्वास्थ्य का हाल
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज अचानक संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंच गए। वे सीधे श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम गए, जहां उन्होंने महाराज का आशीर्वाद लिया और उनकी तबीयत का हाल जाना।
263 views • 2025-10-14
Richa Gupta
Yam Diya 2025: धनतेरस पर यम का दीपक क्यों जलाते हैं? जानें सही विधि और इसके चमत्कारी लाभ
धनतेरस, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर देव और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
389 views • 2025-10-14
Richa Gupta
Diwali 2025: दिवाली पर करें तुलसी माता के ये उपाय, खत्म होगी धन की कमी
हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन घरों में दीपक जलाए जाते हैं।
209 views • 2025-10-13
...