


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दुबई और स्पेन की यात्रा से लौट आए हैं। लौटने के बाद स्टेट हैंगर में उन्होंने मीडिया से बात की है। साथ ही कहा कि इस यात्रा से प्रदेश में 11000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दुबई में उन्हें भोपाली अंदाज में खाना खाने का मौका मिला। स्पेन में उन्होंने कई कंपनियों के साथ समझौते किए। इससे प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही भोपाल से दुबई के लिए सीधी फ्लाइट की शुरुआत जल्द होगी।
ऐसी रही स्पेन की यात्रा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि स्पेन में फ्रेंड्स ऑफ एमपी के भारतवंशियों के सम्मेलन में लोगों का उत्साह देखने लायक था। 24 घंटे के अंदर रजिस्ट्रेशन रोकना पड़ा क्योंकि 42 लाख से ज्यादा भारतीय वहां मौजूद थे। वे सभी अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। इंदौर के लोगों का एक संगठन है, जिसका नाम इंदौर इंटरनेशनल बिजनेस है। उन्होंने वहां अपनी अलग पहचान बनाई है।
इनवेस्ट इन MP
इसके साथ ही सीएम ने बताया कि 14 जुलाई को इंवेस्ट इन मध्यप्रदेश के माध्यम से बिजनेस फोरम का आयोजन हुआ। इसमें 30 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ मीटिंग की गई। दुबई यात्रा के दौरान 5701 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव मिले।