MP में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल-इंदौर समेत 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 16 जिले ऐसे हैं, जहां आंधी की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा या इससे अधिक भी हो सकती है। 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 23 मई 2025
142
0
...

मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने से लगातार बारिश आंधी का दौर चल रहा है। जिस वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है। एक दिन में 8 डिग्री से ज्यादा तापमान में कमी देखी गई है। गुरुवार रात को भोपाल समेत कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल-इंदौर समेत 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 16 जिले ऐसे हैं, जहां आंधी की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा या इससे अधिक भी हो सकती है। 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में लू- आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में भी आंधी चलेगी और बारिश होगी।जबकि ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है।

भोपाल में 40 किमी की रफ्तार से चली आंधी

भोपाल में गुरुवार को दिनभर मौसम गर्म रहा, लेकिन रात 9.30 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। अयोध्या बायपास, कोलार रोड, करोंद, रायसेन रोड, तुलसी नगर लिंक रोड नंबर 1, चार इमली, मंदाकिनी, बावड़िया कलां, सर्वधर्म, अवधपुरी, शाहपुरा, कटारा, होशंगाबाद रोड समेत भोपाल के कई इलाकों में तेज आंधी चली। इस वजह से कुछ इलाकों में बिजली भी गुल हो गई है। मौसम विभाग की माने तो आंधी की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, 10 दिन में शुरू होगी डीपीसी प्रक्रिया
मध्यप्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण मामले में अगले 10 दिनो में पहली डीपीसी (वरिष्ठता पात्रता सूची) हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन सशर्त प्रमोशन मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग में पदोन्नति के लिए डीपीसी सूची जारी की है। मप्र लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 दो-तीन दिन में नोटिफाई होंगे। नियम नोटिफाई होते ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होगी। मप्र के 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों का प्रमोशन होना है।
7 views • 39 minutes ago
Richa Gupta
सफल अभ्यर्थियों के लिए अलर्ट, बिजली विभाग में दस्तावेज़ जांच की तिथि घोषित
मप्र ऊर्जा विभाग की पूर्व, पश्चिम एवं मध्य तीनों बिजली वितरण कंपनियों और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों के लिए सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज परीक्षण 23 जून से होंगे।
36 views • 59 minutes ago
Richa Gupta
प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन 20 जून को, सीएम डॉ. मोहन यादव और पशु पालन राज्य मंत्री पटेल होंगे शामिल
प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन का आयोजन 20 जून शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री निवास प्रांगण भोपाल में किया जायेगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल शामिल होंगे।
46 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने सौंपा बधाई पत्र
ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद पत्र भेंट करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से आपकी बहनों को बहुत संबल मिला है।
40 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
MP के 54 जिलों में पहुंचा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
इंदौर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर सहित अधिकांश जिलों में बारिश शुरु हो चुकी है। हालांकि इस बार मानसून एक दिन की देरी से पहुंचा, लेकिन शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और बारिश का दौर शुरू हो गया है।
40 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मूंग और उड़द खरीदी के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की फसलों की खरीदी के लिए 19 जून, गुरुवार यानी आज से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। मध्यप्रदेश सरकार पंजीयन और खरीदी को लेकर तैयारी शुरू कर चुकी है।
53 views • 2 hours ago
Richa Gupta
सिकल सेल दिवस 2025: स्वस्थ नागरिकों से ही बनेगा विकसित भारत—राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस’ पर मध्यप्रदेश सरकार के प्रयास की सराहना की है। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों।
45 views • 3 hours ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश पुलिस में बदलाव की आंधी, इतिहास की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार महज पांच दिनों के अंदर 10,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
52 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
बदल गए हैं ड्राइवर से 'औकात' पूछने वाले कलेक्टर साहब
शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कान्याल का व्यवहार बदला हुआ दिखा। गुना में जनसुनवाई के दौरान, उन्होंने एक दिव्यांग को व्हीलचेयर पर बिठाकर बाहर तक छोड़ा। एक साल पहले, कान्याल ने ड्राइवरों से बदसलूकी की थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।
83 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की कामना की।
40 views • 23 hours ago
...