भगवान गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल
पौष मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 3 hours ago
63
0
...

पौष मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिनका श्री गणेश स्वरूप में भस्म आरती के दौरान शृंगार किया गया। भस्म आरती में भक्तों ने बाबा महाकाल के आलौकिक शृंगार के दर्शन दिए। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल जय श्री गणेश गूंज से भी गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पौष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज सोमवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गयी। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का श्री गणेश के स्वरूप में शृंगार किया गया। बाबा महाकाल का यह शृंगार इतना खास था कि इससे बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप नजर आने लगा। बाबा महाकाल के इन दिव्य दर्शनो का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
CM डॉ. मोहन यादव ने की खाद्य विभाग की समीक्षा, ई केवाईसी प्रक्रिया को सराहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में पहली बार कैबिनेट बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने खाद्य विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ई केवाईसी प्रक्रिया को सराहा। उन्हें जानकारी दी गई है। लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना लाभार्थी महिलाओं को दो साल में 911.3 करोड़ का अनुदान मिला है।
21 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
MP में 'कैंसर वाली मछली' की तस्करी!
MP में 25 साल से प्रतिबंधित 'थाई मांगुर' मछली की तस्करी चल रही है। महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में बड़ी मात्रा में यह मछली अवैध रूप से खपाई जा रही है। नरसिंहपुर पुलिस ने करीब 3 हजार किलो मछली जब्त कर उसे गहरे गड्डे में जिंदा दफन करवाया है।
61 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
क्रिसमस की लंबी छुट्टी कैंसिल, स्कूलों ने जारी किया नया शेड्यूल
एमपी के कई जिलों में इस बार क्रिसमस पर स्कूलों में लंबी छुट्टी नहीं मिलेगी, केवल दो दिन का अवकाश रहेगा। मिशनरी और सीबीएसई स्कूलों में क्रिसमस पर सिर्फ दो दिन छुट्टी होगी, जबकि शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से चार जनवरी तक रहेगा।
67 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
बर्फीली हवाओं की गिरफ्त में मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। भोपाल में लगातार शीतलहर चल रही है, जबकि इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के कई जिलोंमौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण अगले दो दिनों तक ठंड का असर जारी रहेगा।
65 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
भगवान गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल
पौष मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।
63 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
MP के इतिहास में सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर, 2 करोड़ 36 लाख के ईनामी नक्सलियों ने CM मोहन के सामने सौंपे हथियार
मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार 2 करोड़ 36 लाख के 10 ईनामी नक्सलियों ने एक साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों ने पुलिस को 2 AK-47, 2 INSAN, 1 SLR, 2 SSR, 7 BGL सेल और 4 वाकीटाकी सौंपे हैं।
24 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
परिवार के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व की सैर पर निकले सीएम मोहन, अनारकली के साथ खिंचवाई फोटो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अपने परिवार के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व की सैर पर पहुंचे। यहां तड़के सबसे पहले सीएम मोहन ने एक साथ 10 कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
67 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर मंथन, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- मध्यप्रदेश NEP क्रियान्वयन में देश में अग्रणी
मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रविवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई।
78 views • 8 hours ago
Richa Gupta
सतत निगरानी व सघन कार्रवाई से नक्सली दायरा घटा: CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सतत निगरानी, सघन जांच और लगातार कार्रवाई के कारण राज्य में नक्सली गतिविधियों का दायरा तेज़ी से घटा है।
80 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
दो दिन खजुराहो से चलेगी सरकार, कैबिनेट बैठक और विभागीय समीक्षा आज से
मध्यप्रदेश में सरकार दो दिन खजुराहो से चलेगी।सीएम डॉ. मोहन यादव और पूरे मंत्रिमंडल के सदस्य सोमवार और मंगलवार को खजुराहो में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री आज विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे, जबकि मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।
86 views • 8 hours ago
...