सतत निगरानी व सघन कार्रवाई से नक्सली दायरा घटा: CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सतत निगरानी, सघन जांच और लगातार कार्रवाई के कारण राज्य में नक्सली गतिविधियों का दायरा तेज़ी से घटा है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 8 hours ago
79
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नक्सलवाद के सफ़ाये की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष बालाघाट में रविवार को 10 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया, जिनमें 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें संविधान की प्रति प्रदान कर मुख्यधारा से जोड़ा। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों ने अपने हथियार मुख्यमंत्री को सौंपे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सरकार जनवरी 2026 तक मध्यप्रदेश को नक्सल मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक भी व्यक्ति को हथियार उठाने की अनुमति नहीं है। मुख्यमंत्री ने नक्सलियों से आह्वान किया कि वे सरकार की पुनर्वास नीति अपनाएं। सरकार उनके जीवन को सुरक्षित करने, विकास सुनिश्चित करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों और जवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि एंटी नक्सल अभियान को लगातार सशक्त और सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश में 15 नवीन अस्थायी कैंप और विशेष सहयोगी दस्ता के 882 पद स्वीकृत किए गए हैं। सतत निगरानी, सघन जांच और कार्रवाइयों से प्रदेश में नक्सली दायरा तेज़ी से घटा है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पिछले वर्ष 46 एकल सुविधा केंद्र खोले गए। इन केंद्रों के माध्यम से रोजगार, वन अधिकार पत्र और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद आशीष शर्मा की वीरता को नमन करते हुए कहा कि कर्तव्यपथ में उत्कृष्टता से कार्य करने वाले 328 हॉक फोर्स सहित पुलिस अधिकारियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो कानून की राह अपनाते हैं, उनकी पुनर्वास की चिंता सरकार की है।


डीजीपी श्री कैलाश मकवाना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में एंटी नक्सल अभियान को सशक्त किया गया है। नए कैंप स्थापित किए गए हैं, हॉक फोर्स और पुलिस बल में वृद्धि की गई है। साथ ही अधिकारियों और जवानों को सतत प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इन कार्रवाइयों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी नक्सल समर्पण लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं और नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मध्यप्रदेश पुलिस निर्धारित समय-सीमा में नक्सल मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा और बालाघाट के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।


इन नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण


  1. सुरेंद्र उर्फ कबीर उर्फ सोमा सोढी पिता उंग्गा सोढी जाति गोंड उम्र 50 निवासी पुलमपाढ थाना गुल्लापल्ली जिला सुकमा छग।
  2. राकेश ओडी उर्फ मनीष पिता समरत ओडी जाति गोंड उम्र 42 निवासी ग्राम झंडेपार (बोट्टेकसा) थाना कोरची जिला गडचिरौली महाराष्ट्र।
  3. लालसिंह मरावी उर्फ सींगा उर्फ प्रवीण पिता भीमा माता ऊंगी जाति गोंड उम्र 30 निवासी छोटे गुडरा थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा छग।
  4. शिल्पा नुप्पो पिता जोगा माता ..बीमे..जाति गोंड उम्र 26 निवासी बुडिया बट्टुम थाना बासीगुडा तहसील हवापल्ली जिला बीजापुर छग।
  5. सलीता उर्फ सावित्री अलावा पिता लकमु माता चिको जाति गोंड उम्र 26 निवासी सीनागेलोर थाना बासागुडा तहसील हवापल्ली जिला बीजापुर छग।
  6. नवीन नुप्पो उर्फ हिडमा पिता नंगा माता बीमे जाति गोंड उम्र 30 निवासी बोडकेल तहसील कोंटा (जगरगुंडा) जिला सुकमा छग।
  7. जयशीला उर्फ ललीता ओयम पिता समलु माता देवे जाति गोंड उम्र 26 निवासी तरैम थाना बासागुडा तहसील हवापल्ली जिला बीजापुर छग।
  8. विक्रम उर्फ हिडमा वट्टी पिता तकमा माता पीसे जाति गोंड उम्र 30 निवासी मडपे दुल्लोड थाना 4 थाना चिंता गुफा जिला सुकमा छग।
  9. जरिना उर्फ जोगी मुसाक पिता अंदल माता कोशी जाति गोंड (मुडिया) उम्र निवासी मुरंगा थाना गंगलुर जिला बिजापुर छग।
  10. समर उर्फ समारू उर्फ राजु अतरम पिता सन्नु माता सुमरी जाति गोंड उम्र 32 निवासी इंड्री तहसील बैरमगढ जिला बीजापुर छग।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
CM डॉ. मोहन यादव ने की खाद्य विभाग की समीक्षा, ई केवाईसी प्रक्रिया को सराहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में पहली बार कैबिनेट बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने खाद्य विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ई केवाईसी प्रक्रिया को सराहा। उन्हें जानकारी दी गई है। लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना लाभार्थी महिलाओं को दो साल में 911.3 करोड़ का अनुदान मिला है।
21 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
MP में 'कैंसर वाली मछली' की तस्करी!
MP में 25 साल से प्रतिबंधित 'थाई मांगुर' मछली की तस्करी चल रही है। महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में बड़ी मात्रा में यह मछली अवैध रूप से खपाई जा रही है। नरसिंहपुर पुलिस ने करीब 3 हजार किलो मछली जब्त कर उसे गहरे गड्डे में जिंदा दफन करवाया है।
61 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
क्रिसमस की लंबी छुट्टी कैंसिल, स्कूलों ने जारी किया नया शेड्यूल
एमपी के कई जिलों में इस बार क्रिसमस पर स्कूलों में लंबी छुट्टी नहीं मिलेगी, केवल दो दिन का अवकाश रहेगा। मिशनरी और सीबीएसई स्कूलों में क्रिसमस पर सिर्फ दो दिन छुट्टी होगी, जबकि शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से चार जनवरी तक रहेगा।
67 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
बर्फीली हवाओं की गिरफ्त में मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। भोपाल में लगातार शीतलहर चल रही है, जबकि इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के कई जिलोंमौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण अगले दो दिनों तक ठंड का असर जारी रहेगा।
64 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
भगवान गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल
पौष मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।
63 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
MP के इतिहास में सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर, 2 करोड़ 36 लाख के ईनामी नक्सलियों ने CM मोहन के सामने सौंपे हथियार
मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार 2 करोड़ 36 लाख के 10 ईनामी नक्सलियों ने एक साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों ने पुलिस को 2 AK-47, 2 INSAN, 1 SLR, 2 SSR, 7 BGL सेल और 4 वाकीटाकी सौंपे हैं।
24 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
परिवार के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व की सैर पर निकले सीएम मोहन, अनारकली के साथ खिंचवाई फोटो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अपने परिवार के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व की सैर पर पहुंचे। यहां तड़के सबसे पहले सीएम मोहन ने एक साथ 10 कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
67 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर मंथन, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- मध्यप्रदेश NEP क्रियान्वयन में देश में अग्रणी
मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रविवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई।
77 views • 8 hours ago
Richa Gupta
सतत निगरानी व सघन कार्रवाई से नक्सली दायरा घटा: CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सतत निगरानी, सघन जांच और लगातार कार्रवाई के कारण राज्य में नक्सली गतिविधियों का दायरा तेज़ी से घटा है।
79 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
दो दिन खजुराहो से चलेगी सरकार, कैबिनेट बैठक और विभागीय समीक्षा आज से
मध्यप्रदेश में सरकार दो दिन खजुराहो से चलेगी।सीएम डॉ. मोहन यादव और पूरे मंत्रिमंडल के सदस्य सोमवार और मंगलवार को खजुराहो में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री आज विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे, जबकि मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।
86 views • 8 hours ago
...