


मानसून के अंतिम दौर में भी MP के कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसके बाद डैम लबालब भर गए हैं। मध्य प्रदेश के सिवनी में एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी बांध है। यह बाणगंगा नदी पर बनाया गया है। इसे संजय सरोवर बांध के नाम से जाना जाता है। यह बांध भीमगढ़ गांव में है। पानी भरने के बाद डैम के दो गेट खोले गए हैं।
भीमगढ़ बांध के गेट खोले गए
संजय सरोवर परियोजना अंतर्गत भीमगण का जलस्तर 518.35 मीटर तक पहुंचने पर अतिरिक्त जल छोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, तिलवारा बांयी तट नहर संभाग केवलारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बांध के गेट क्रमांक 4, 5, 6 एवं को 1-1 मीटर तक खोला गया। इस प्रकार कुल 3 मीटर की ऊंचाई से पानी छोड़ा गया।
डैम के तीन गेट खोले जाने के बाद बाणगंगा नदी उफान पर है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। साथ ही लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी आपत स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की टीम तैयार है। जलस्तर बढ़ने के बाद गेट और खोले जा सकते हैं।