मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त किये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमान दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार 13 जून को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 13 जून 2025
126
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमान दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार 13 जून को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं।


इस दुर्घटना से मैं हताश हूँ और पूरा देश भी दुखी है


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से मैं हताश हूँ और पूरा देश भी दुखी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख इस घड़ी में परमात्मा से सभी नागरिकों को संबल प्रदान करने की कामना भी की है।


बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश


अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल दो लोगों के बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है।एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
स्पेन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारत के राजदूत दिनेश के. पटनायक ने की शिष्टाचार भेंट, निवेश प्रोत्साहन प्रयासों की सराहना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा के पहले दिन भारत के राजदूत दिनेश के. पटनायक ने मैड्रिड में उनसे सौजन्य भेंट की और भारत-स्पेन संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
18 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मैड्रिड में बेनीतेज़ ने की सौजन्य भेंट, आपसी सहयोग और निवेश संभावनाओं पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चार दिवसीय आधिकारिक स्पेन प्रवास के पहले दिन मैड्रिड में स्पेन के विदेश मामलों, यूरोपीय संघ और सहयोग मंत्रालय के उप महानिदेशक (दक्षिण एशिया) एमिलियो कोंत्रेरास बेनीतेज़ से सौजन्य भेंट की।
16 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
मप्र में पीपीपी मोड पर फुटबाल एक्सीलेंस सेंटर, स्पोर्टस इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्पेनिश कोचिंग आधारित प्रारंभ होंगे यूथ ट्रेनिंग प्रोग्राम- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्पेन यात्रा के पहले दिन की शुरूआत मैड्रिड स्थित विश्व प्रसिद्ध LaLiga मुख्यालय के भ्रमण से की और वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर खेल, युवा सशक्तिकरण और निवेश सहयोग पर केंद्रित संवाद किया। उन्होंने कहा कि LaLiga की खेल विशेषज्ञता और वैश्विक पहुँच का लाभ मध्यप्रदेश के युवाओं तक पहुँचना चाहिए। यह यात्रा सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि खेल के क्षेत्र में नवाचार, सामाजिक समावेशन और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की दिशा में प्रदेश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
25 views • 8 hours ago
Richa Gupta
खुशखबरी ! MP में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 13 हजार पदों पर निकली भर्ती
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने 13,089 प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए भर्ती निकाली है। D.El.Ed धारक 18 जुलाई से 6 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
88 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
8वीं बार रैंकिंग में सबसे ऊपर इंदौर, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
स्वच्छता में इंदौर लगातार सात बार अव्वल रहा, अब आठवीं बार रैंकिंग से ऊपर हो गया है। गुरुवार को राष्ट्रपति के हाथों ये अवॉर्ड इंदौर नगर निगम को सौंपा जाएगा। मंगलवार शाम को ही इंदौर से बतौर प्रतिनिधि निगमायुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अफसर दिल्ली पहुंच गए।
65 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
भांग का श्रृंगार, मस्तक पर चंद्रमा आज भस्म आरती में कुछ ऐसे सजे बाबा महाकाल
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज अलसुबह बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को विशेष दर्शन दिए। श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार रात 3 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती हुई।
64 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं नेपाल की नेता मंजू खांड, नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन
कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में आज सुबह हुई भस्म आरती के दौरान नेपाल की नेता मंजू खांड बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची, जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती देखी और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद भी लिया।
24 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्पेन पहुंचे, निवेशकों को मध्यप्रदेश की सरल निवेश नीति से कराएंगे अवगत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार की रात स्पेन के मैड्रिड पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीधे सरल व्यक्तित्व से सभी अभिभूत हुए। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव दुबई से विमान द्वारा मैड्रिड पहुंचे।
65 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
प्लेबैक सिंगर जॉली मुखर्जी को मिलेगा किशोर गौरव सम्मान
ये शहर है किशोर दा का, यहां की फिजा है निराली… इन बोल के साथ इस साल गायक जॉली मुखर्जी किशोर गौरव सम्मान 2025 को ग्रहण करेंगे। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा किशोर दा के जन्मदिन 4 अगस्त को आयोजित किशोर नाइट में जॉली मुखर्जी को सम्मानित किया जाएगा।
31 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
मुख्यमंत्री मोहन ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमरीकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (NASA) के एक्सिओम मिशन -4 की ऐतिहासिक सफलता के बाद पृथ्वी पर सकुशल लौटे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और सम्पूर्ण टीम को बधाई दी है।
22 views • 12 hours ago
...