


वैभव सूर्यवंशी…इस नाम को अब विश्व भूल नहीं पाएगी। महज 14 साल के इस बच्चे ने IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक इतिहास रच दिया है। इ वैभव ने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 265 से ज्यादा का रहा।
सबसे कम उम्र का शतकवीर
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल नहीं पूरे क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। प्रोफेशनल क्रिकेट में कभी किसी खिलाड़ी ने 14 साल की उम्र में शतक नहीं ठोका है।
IPL में सबसे तेज शतक
वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वो इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं, 14 साल के इस बच्चे ने ने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2008 में 37 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। वैसे आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 30 गेंदों में ये कारनामा किया था।
वैभव का 16 छक्कों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल करियर में पहली तीन पारियों में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 14 साल के इस बच्चे ने ब्रैंडन मैक्कलम के 15 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
ऐसा रिकॉर्ड नहीं देखा होगा
वैभव सूर्यवंशी एक IPL मैच में सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं, 14 साल के इस बच्चे ने गुजरात के खिलाफ 11 छक्के मारे। वैभव एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अनकैप्ड इंडियन भी बन गए हैं।
वैभव ने लगाया सबसे कम ओवर में शतक
वैभव सूर्ययवंशी सबसे कम ओवर में शतक तक पहुंचने वाले भारतीय बन गए हैं, 14 साल के इस बच्चे ने 10.2 ओवर में शतक तक पहुंच गया। वैसे ये रिकॉर्ड गेल के नाम है, जो 8.5 ओवर में शतक लगा चुके थे।