100 और 200 रुपए के नोट को लेकर RBI का बड़ा ऐलान, जारी होंगे नए नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 और 200 रुपए के नोटों को लेकर अहम जानकारी साझा की है। जल्द ही बाजार में इन मूल्यों के नए नोट जारी किए जाएंगे, हालांकि इनके डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं होगा।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 21 hours ago
80
0
...

भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 और 200 रुपए के नोटों को लेकर अहम जानकारी साझा की है। जल्द ही बाजार में इन मूल्यों के नए नोट जारी किए जाएंगे, हालांकि इनके डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं होगा। आरबीआई ने बताया कि इन नए नोटों पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। यह प्रक्रिया हर नए गवर्नर की नियुक्ति के बाद की जाती है, जिसमें उनके हस्ताक्षर वाले नोट जारी किए जाते हैं।

वैध रहेंगे पुराने नोट

पुराने 100 और 200 रुपए के नोट पहले की तरह वैध रहेंगे और उन्हें बदलने की जरूरत नहीं होगी। RBI ने स्पष्ट किया है कि ये नए नोट जल्द ही बैंकों और एटीएम में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, यह भी देखा जा रहा है कि देश में किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नकदी का उपयोग किया जा रहा है।

भारत में कैश का उपयोग कितना बढ़ा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2,000 रुपए के नोट बंद होने के बावजूद देश में नकदी का प्रचलन पहले से ज्यादा बढ़ा है। RBI के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2017 में कैश सर्कुलेशन 13.35 लाख करोड़ रुपए था, जो मार्च 2024 तक बढ़कर 35.15 लाख करोड़ रुपए हो गया।

हालांकि, डिजिटल भुगतान भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं। मार्च 2020 में UPI के जरिए डिजिटल लेन-देन 2.06 लाख करोड़ रुपए था, जबकि फरवरी 2024 तक यह बढ़कर 18.07 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। पूरे 2024 की बात करें तो अब तक डिजिटल ट्रांजैक्शन लगभग 172 बिलियन रुपये तक हो चुका है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
हरियाणा के निकाय चुनावों में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
हरियाणा नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट बुधवार को घोषित हुए। विधानसभा चुनाव के बाद लोकल चुनाव में भी बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की।
101 views • 17 hours ago
payal trivedi
Holika Dahan 2025: जानें होलिका दहन का शुभ मुहू्र्त, आपातकालीन सेवाओं के लिए पुलिस का विशेष ध्यान
होलिका दहन के लिए जनपद में सभी जगहों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार रात 10:44 से 11:45 तक होलिका दहन का मुहूर्त है। इसके बाद शुक्रवार को रंग खेला जाएगा।
108 views • 20 hours ago
payal trivedi
होली पर मौसम में बदलाव: 11 राज्यों में दो दिन बारिश का अनुमान
होली के त्योहार के मद्देनजर मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं।
90 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
100 और 200 रुपए के नोट को लेकर RBI का बड़ा ऐलान, जारी होंगे नए नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 और 200 रुपए के नोटों को लेकर अहम जानकारी साझा की है। जल्द ही बाजार में इन मूल्यों के नए नोट जारी किए जाएंगे, हालांकि इनके डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं होगा।
80 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
महाकुंभ के कारण मांसाहारी खाने की खपत घटी, सब्जियों की महंगाई में तेज गिरावट
एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, खाद्य एवं पेय पदार्थों की महंगाई में भारी नरमी (मासिक आधार पर 1.85 फीसदी घटकर 3.84% के कारण फरवरी में खुदरा महंगाई 7 महीने के निचले स्तर 3.6% पर आ गई। यह गिरावट सब्जियों के दाम में कमी के कारण हुई, जो 20 महीनों के बाद नकारात्मक 1.07 फीसदी पर आ गई।
100 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
स्वेदशी अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण
अस्त्र मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने डिजाइन और विकसित किया है। यह 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। यह मिसाइल उन्नत मार्गदर्शन और नेविगेशन प्रणालियों से लैस है, जो इसे अधिक सटीकता के साथ लक्ष्यों को तबाह करने में सक्षम बनाता है।
83 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सरकार का बड़ा एक्शन, WhatsApp और Skype के हजारों अकाउंट्स ब्लॉक
गृह मंत्रालय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर ने डिजिटल अरेस्ट मामलों में शामिल 3962 से ज्यादा स्काइप आईडी और 83,668 वॉट्सऐप अकाउंट्स की पहचान करके ब्लॉक कर दिया है। I4C साइबर अपराधों पर निगरानी के लिए गृह मंत्रालय स्पेशल विंग है।
39 views • 2025-03-12
Sanjay Purohit
NPCI का नया फीचर, UPI से लिंक इन-एक्टिव मोबाइल नंबर करें अनलिंक
NPCI ने पुराने इन-एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक्ड UPI ID को हटाने का नया फीचर शुरू किया है। 31 मार्च 2025 से यह नियम लागू होगा। बैंक और पेमेंट ऐप्स को डेटाबेस अपडेट करना होगा। रिसाइकल्ड नंबरों से धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
64 views • 2025-03-12
Sanjay Purohit
अब नौ सेना को भी मिलेंगे राफेल, अप्रैल में 26 विमानों की होगी डील
भारत और फ्रांस ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को अंतिम रूप दे दिया है। समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर अप्रैल में अपेक्षित हैं। 22 राफेल एम विमान विमानवाहक पोतों के लिए लिहाज से बनेंगे। डिलीवरी 2029 में शुरू होने की उम्मीद है।
50 views • 2025-03-12
Sanjay Purohit
इस्लाम से पहले संभल आया, विदेशी आक्रांताओं का न करें महिमामंडन- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ का संभल पर एक बड़ा बयान सामने आया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संभल के इस्लाम से पहले आने की बात कही। साथ ही, उन्होंने लोगों को सलाह दे दी कि विदेशी आक्रांताओं को अपना न बताएं।
49 views • 2025-03-12
...

Business

See all →
Sanjay Purohit
100 और 200 रुपए के नोट को लेकर RBI का बड़ा ऐलान, जारी होंगे नए नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 और 200 रुपए के नोटों को लेकर अहम जानकारी साझा की है। जल्द ही बाजार में इन मूल्यों के नए नोट जारी किए जाएंगे, हालांकि इनके डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं होगा।
80 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
NPCI का नया फीचर, UPI से लिंक इन-एक्टिव मोबाइल नंबर करें अनलिंक
NPCI ने पुराने इन-एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक्ड UPI ID को हटाने का नया फीचर शुरू किया है। 31 मार्च 2025 से यह नियम लागू होगा। बैंक और पेमेंट ऐप्स को डेटाबेस अपडेट करना होगा। रिसाइकल्ड नंबरों से धोखाधड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
64 views • 2025-03-12
Sanjay Purohit
काम कर गई पीएम नरेंद्र मोदी की अपील! एडिबल ऑयल का आयात 4 साल के न्यूनतम स्तर पर
भारत दुनिया में एडिबल ऑयल यानी खाने के तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से खाने के तेल की खपत को 10% कम करने का आग्रह किया था। इसके बाद फरवरी में एडिबल ऑयल का आयात फरवरी में चार साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।
121 views • 2025-03-12
Sanjay Purohit
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर आई अच्छी खबर
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि भारत मजबूत निजी निवेश और व्यापक आर्थिक स्थिरता के दम पर 2025-26 में 6.5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर्ज करके सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेगा।
1695 views • 2025-03-12
Sanjay Purohit
कौन हैं रोशनी नादर जो रातोंरात बन गई एशिया की सबसे अमीर बिजनेसवुमेन
रोशनी नादर मल्होत्रा कंपनी में सबसे बड़ी शेयर होल्डर बनने के साथ भारत की तीसरी सबसे अमीर भारतीय बन गई हैं. वह भारत और एशिया की सबसे अमीर बिजनेसवुमेन भी बन चुकी हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि रोशनी ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महीला भी बन गई हैं.
147 views • 2025-03-10
Sanjay Purohit
मुकेश अंबानी को टक्कर देने के लिए पेप्सी ने कसी कमर, बना डाला 5 साल का प्लान
कंपनी अगले पांच वर्षों में भारत में अपना राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. कंपनी भारत को एक प्रमुख बाजार के रूप में देख रही है, जहां वह अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए आक्रामक निवेश कर रही है.
121 views • 2025-03-10
Sanjay Purohit
नियमों का उल्लंघन कर रहे चार NBFCs पर RBI की कार्रवाई
भारतीय रिजर्व बैंक ने चार गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों पर कुल 76.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई पीयर-टू-पीयर (P2P) लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा आरबीआई के निर्देशों के कुछ प्रावधानों का पालन न करने के कारण की गई है।
118 views • 2025-03-09
Sanjay Purohit
पांच माह बाद खुदरा महंगाई दर 4% से कम रहने के आसार
सब्जियों की कीमतें मासिक आधार पर नौ प्रतिशत घट सकती है, जो लगातार चौथे महीने कीमतों में गिरावट का संकेत है। फरवरी में टमाटर की औसत कीमत 23 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसके दाम में 30 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आने की संभावना है।
49 views • 2025-03-08
Sanjay Purohit
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025: भारत की शीर्ष महिला उद्यमी
समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और भागीदारी को सम्मानित करने और समान अधिकार दिलाने के उद्देश्य से हर साल एक दिन महिलाओं को नाम समर्पित किया जाता है। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हैं।
145 views • 2025-03-08
Sanjay Purohit
इन्वेस्टमेंट समिट्स में भारत को मिले ₹100 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश प्रस्ताव
भारत में विभिन्न राज्यों द्वारा आयोजित इन्वेस्टमेंट समिट्स में जनवरी-फरवरी 2025 के दौरान ₹97 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
46 views • 2025-03-03
...