एक वक्त तक भारत में Shein काफी पॉपुलर ई-कॉमर्स ऐप हुआ करता था। हालांकि ऐप अचानक से मार्केट से गायब हो गया। लेकिन अब मुकेश अंबानी ने मोबाइल ऐप Shein को दोबारा से भारत में लॉन्च किया है। यह एक ग्लोबल फास्ट फैशन ब्रांड है। इस ऐप पर भारत और चीन सीमा विवाद की वजह से साल 2020 में बैन लगाया गया था। अब इस ऐप को रिलायंस रिटेल के साथ साझेदारी ने लॉन्च किया है।
किन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा ऐप
Shein ऐप एंड्रॉइड और आईओएस ऐप पर मौजूद है। इस ऐप को शुरुआती तौर पर दिल्ली, मुंबई, बैंग्लुरू में सर्विस देने के लिए रोलआउट किया गया है। इसके बाद इसे पूरे देश में रोलआउट किया जाएगा। Shein ऐप का पूरा कामकाज मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी देख रही हैं।
Shein ऐप पर क्यों लगा था बैन
Shein ऐप पर भारत सरकार ने कंज्यूमर डेटा सिक्योरिटी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर बैन लगाया था। बैन से पहले Shein ऐप भारत में सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों को लेकर काफी फेमस हुआ था। इसके अचानक से भारतीय मार्केट में गायब होने से meesho और Myntra को काफी फायदा हुआ। लेकिन ऐप की रीएंट्री से मीशो और मिंत्रा दोनों की टेंशन बढ़ गई है।