


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपने पति के साथ मजेदार पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म बड़े मिया छोटे मिया में देखा गया था। अब एक्ट्रेस जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाली है। ये फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसका नाम 'निकिता रॉय' है। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया है। सोनाक्षी पोस्ट में सीरियस लुक में दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।
कैसा है फिल्म का पोस्टर?
एक्ट्रेस की आगामी फिल्म निकिता रॉय' के पोस्टर ने उनके लुक के बारे में कई सवाल पैदा कर दिए हैं। इस पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में सभी किरदार सस्पेंस लुक में दिख रहे हैं। यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। अगर आप भी थ्रीलर फिल्म के शौकिन है तो इस फिल्म ने आपको जरुर एक्साइटे कर दिया होगा।
निकिता रॉय' फिल्म का डायरेक्शन कुश एस सिन्हा कर रहे हैं, जो इस फिल्म से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म रहस्य, मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सोनाक्षी सिन्हा की ये फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।