


श्रीलंका के प्रांत ‘सेंट्रल प्रोविंस' स्थित कोटमाले क्षेत्र में रविवार को एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक ने पहाड़ी रास्ते पर बाएं मुड़ने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार, इस दौरान बस फिसलकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि बस में 25 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमें एक मां बस के नीचे कुचली हुई पड़ी थी, लेकिन उसकी बांहों में उसका नवजात अब भी सुरक्षित था। यह दिल दहला देने वाला दृश्य श्रीलंका की बस व्यवस्था की भयावह हकीकत को उजागर करता है। महज 24 घंटे के भीतर 3 घातक बस दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें कई लोगों की जान चली गई।